Connect with us

कोरबा

हर्षोल्लास के साथ गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ 77वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

Published

on

जिला स्तरीय समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

आकर्षक मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिला मुख्यालय के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ 77वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। श्री वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिला स्तरीय समारोह में इस वर्ष राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत का भी सस्वर गायन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया गया। अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल भेंट कर विशेष सम्मान किया गया और वीर सेनानियों की शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।


मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर सुबेदार अनंत राम पैंकरा के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्रबल, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला,  छत्तीसगढ़ नगर सेना महिला, छत्तीसगढ़ नगर सेना पुरूष,  वन रक्षक, एनसीसी सीनियर बालक-बालिका,  स्काउट दल सीनियर,  गाईड दल सीनियर की टीम ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। हर्ष फायर कर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।
परेड में जिला पुलिस बल को मिला प्रथम स्थान

मार्च पास्ट में 10 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  वन रक्षक बल वन विभाग ने द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार नगर सेना महिला व पुरूष, सीआईएसएफ को दिया गया। परेड नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक, द्वितीय स्थान गाइड दल सीनियर, तृतीय स्थान  एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका को प्राप्त हुआ एवं स्काउट दल सीनियर को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा को मिला प्रथम पुरस्कार

मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में दर्शकों का मनमोहक मनोरंजन किया और समारोह के वातावरण को अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण एवं गरिमामय बना दिया। समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा  को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को द्वितीय स्थान, डीडीएम पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार और न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल तथा जैन पब्लिक स्कूल, गोढ़ी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की झांकी ने प्राप्त किया प्रथम पुरस्कार

’77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज 14 शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक और जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, वनमण्डल कोरबा की झांकी को द्वितीय और नगर पालिका निगम कोरबा की झांकी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रस्तुत झांकियों ने विभागों के रचनात्मक प्रयासों और सामाजिक संदेशों को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम की गरिमा और आकर्षण को बढ़ाया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 103 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित


जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि श्री वर्मा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कुल 103 अधिकारी-कर्मचारियों को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों में कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत, नगरीय निकाय, पुलिस विभाग, वनमण्डल कोरबा व कटघोरा, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।


कार्यक्रम में महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह, जोगेश लांबा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

फ्लाई ऐश उद्योगों से फैल रहे प्रदूषण का मुद्दा संसद में गूंजा  और दुष्प्रभाव सहित

Published

on

पर्यावरण मुवायजा कितना वसूल व क्या कार्यवाही की सांसद ने पूछा
कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसद में कोरबा जिले में बढ़ती फ्लाई ऐश, लेगेसी ऐश और उद्योगों से फैल रहे प्रदूषण की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने 100 प्रतिशत फ्लाई ऐश उपयोग का लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले विद्युत संयंत्रों से अब तक वसूले गए मुआवजा और अन्य कार्यवाही की जानकारी भी चाही।  
उन्होंने विशेष रूप से कोरबा जिले के ऐश पॉन्ड में पिछले तीन वर्षों में जमा लेगेसी ऐश की मात्रा और उसके वैज्ञानिक निपटान की समय-सीमा की जानकारी मांगने के साथ विद्युत संयंत्रों और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण का स्थानीय पर्यावरण, जल स्रोतों, कृषि और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर पर चिंता जताई। सरकार की ओर से नियम का उल्लंघन करने पर ऐसे संयंत्रों पर की गई कार्यवाही का ब्यौरा भी मांगा। इसके जवाब में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मामलों के केन्द्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2021 की अधिसूचना के अनुसार कोयला या लिग्नाइट आधारित ताप विद्युत गृहों को 100 फीसदी फ्लाई ऐश उपयोग करने आदेशित किया गया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड की ओर से कोरबा या प्रदेश के किसी भी ताप बिजली घरों पर पर्यावरणीय मुआवजा अधिरोपित नहीं किया गया है। मंत्री ने वजह बताई कि प्रथम तीन वर्षीय अनुपालन चक्र वित्त वर्ष 2022 से 2025 तक राख उपयोग संबंधी लक्ष्य के संबंध में कोई गैर अनुपालन होना नहीं पाया गया।
लोकसभा में सांसद ज्योत्सना महंत ने वन क्षेत्रों और जनजातीय बस्तियों में हो रही अवैध ऐश डंपिंग को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी मांगी। उनका कहना था कि फ्लाई ऐश एक बड़ी समस्या है इसलिए स्थायी समाधान जरूरी है।
विभागीय मंत्री ने सांसद को जानकारी दी कि थर्मल पॉवर प्लांट को अप्रयुक्त संचित राख अर्थात लैगेशी ऐश का उपयोग क्रमिक रूप से करने को कहा गया है। 1 अप्रैल 2022 से 10 वर्ष के भीतर इसकी उपयोगिता तय होगी। सीएसईबी के हवाले से केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि हसदेव ताप विद्युत संयंत्र स्थित ऐश पांड को छोडक़र कोरबा जिले में बेमतलब के ऐसे ऐश पांड को विद्युत कंपनी ने फिर से प्राप्त कर लिया है। वर्तमान में वहां संचित लैगेशी ऐश की कुल मात्र 210.64 लाख मिट्रिक टन है। सांसद ने ऐश ट्रैक के जरिए फ्लाई ऐश के प्रबंधन और ट्रैकिंग के बारे में नतीजे की जानकारी मांगी। इस पर उन्हें बताया गया कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित वेब पोर्टल पर राख उत्पादन और उपयोगिता की मासिक जानकारी अपलोड करने आदेशित किया गया है। इसके साथ ही ताप विद्युत संयंत्रों और सीपीसीबी द्वारा अधिकृत लेखा परीक्षकों से राख निपटान के लिए वार्षिक अनुपालन लेखा परीक्षा की रिपोर्ट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। लोकसभा की कार्यवाही में सांसद ज्योत्सना महंत ने विद्युत संयंत्रों से वसूले गए पर्यावरणीय जुर्माने की उपयोगिता पर्यावरण व स्वास्थ्य क्षेत्र में तय करने की मांग भी सरकार से की। इस पर केन्द्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि राख उपयोग अधिसूचना 2021 के अंतर्गत थर्मल पॉवर प्लांट व अन्य मामलों में लापरवाही बरतने वालों से एकत्रित किए गए पर्यावरण मुआवजे की राशि का उपयोग राखड़ के सुरक्षित निपटान के लिए होता है। इसके अतिरिक्त राख आधारित उत्पाद सहित राख के उपयोग पर अनुसंधान को उन्नत बनाने में भी हो सकता है। कहा गया कि छत्तीसगढ़ के थर्मल बिजली घरों पर पर्यावरणीय मुआवजा अधिरोपित नहीं किया गया है। इसलिए पर्यावरणीय मुआवजे के आबंटन का औचित्य नहीं है।

Continue Reading

कोरबा

प्रेस क्लब की महिला क्रिकेट टीम ने बड़े अंतर से जीता अपना लीग मैच

Published

on

कोरबा। प्रेस कोरबा  द्वारा आयोजित ऊर्जा कप महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में  बुधवार को आयोजित  कोरबा प्रेस क्लब की महिला क्रिकेट टीम और लायंस स्कूल  इलेवन के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया निर्धारित 10 ओवर में प्रेस क्लब की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने 94 रन का लक्ष्य दिया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस स्कूल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में निधरित रन नही बना पाए इस तरह से कोरबा प्रेस क्लब की टीम ने मैच पर जीत हासिल कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई प्रेस क्लब कोरबा के सभी सदस्यों ने महिला क्रिकेट टीम की जीत पर उन्हें बधाई दी ।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में चालू ट्रांसफार्मर से चोरी:किसान के खेत से पुर्जे निकाले, किसान परेशान, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली गांव में एक किसान के खेत में लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी हो गए। यह घटना चांपा मुख्य मार्ग स्थित बरपाली में बीती देर रात हुई। चोरों ने सक्रिय ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर के महत्वपूर्ण पुर्जे निकाल लिए। सुबह जब किसान खेत पहुंचा, तब उसे ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ और चोरी का पता चला।

किसान शिवांश खत्री के खेत में यह ट्रांसफार्मर लगा था। चोरी के कारण खेती के कामकाज में बाधा आ रही है, जिससे किसान परेशान है। शिवांश खत्री ने प्रशासन से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

चालू बिजली ट्रांसफार्मर की चोरी

चालू बिजली ट्रांसफार्मर की चोरी

ग्रामीणों की चोर को जल्द पकड़ने की मांग

ऐसे में क्षेत्र के पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे है । ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। घटना की सूचना उरगा पुलिस को दे दी गई है। साथ ही बिजली विभाग को भी जानकारी दी गई है, ताकि ट्रांसफार्मर की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677