कोरबा
धान खरीदी की तिथि बढ़ाने कांग्रेस ने किया चक्काजाम:कोरबा में कांग्रेसी बोले- किसानों के फसलों को खराब बताकर खरीदने से इनकार कर रहे
कोरबा। कोरबा के हरदीबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया। यह प्रदर्शन 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया।पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसानों के प्रति ठीक नहीं है।
पूर्व विधायक ने मांग की कि धान खरीदी की वर्तमान तिथि को बढ़ाया जाए, क्योंकि कई किसान अभी तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी किसानों के धान को खराब बताकर खरीदने से इनकार कर रहे हैं।

मौके पर पुलिस रही मौजूद
महिला कांग्रेस की जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर ने बताया कि यह एक दिवसीय प्रदर्शन महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए शुरू किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।
चक्काजाम और प्रदर्शन के दौरान हरदीबाजार थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास, चंद्रहास राठौर, गोपाल यादव, रमेश अहीर, पुष्पेंद्र शुक्ला, संतोष श्रीवास, रामशरण कंवर, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) प्रभा सिंह तंवर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विभिन्न कांग्रेस इकाइयों (ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, पिछड़ा वर्ग, NSUI, सोशल मीडिया, मंडल कांग्रेस, युवा कांग्रेस) के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोरबा
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी प्रत्याशी के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल मैदान में
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी की दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस 09 एवं 10 मई को कोरबा के जश्न रिसोर्ट परिसर में सम्पन्न होगा, जिसमें इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी का भी चुनाव होगा। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी प्रत्याशी के रूप में कोरबा के लायन दिग्गज पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, पूर्व मल्टीपल वाईस चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल की दमदार उपस्थिति होगी।

इंटरनेशनल डायरेक्टर प्रत्याशी के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी लायन दिग्गजों से 100 प्रतिशत समर्थन की अपील करते हुए कहा है कि सबके सहयोग से लायनवाद को टीमभावना के साथ नई ऊंचाईयां दी जाएगी। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल कोरबा लायनवाद को विश्व शिखर तक पहुंचाया था। उनके नेतृत्व में कई बड़े-बड़े स्वास्थ्य शिविर कोरबा में आयोजित हुआ, तब कई लोगों को आंखों की रौशनी मिली थी, स्वास्थ्य सुविधा का लाभ कोरबा के अंतिम छोरों तक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से पहुंचाया, उनके नेतृत्व में कोरबा सहित डिस्ट्रिक्ट 3233सी के कई क्लबों में कई ऐतिहासिक स्थायी प्रोजेक्ट को गति मिली, कोरबा सहित डिस्ट्रिक्ट 3233 सी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई ऐतिहासिक कार्य हुए। रचनात्मक कार्यों में वे हमेशा आगे रहने वाले डिस्ट्रिक्ट के सबसे ख्यातिलब्ध लायन सदस्य हैं। लायंस क्लब कोरबा में उनका अध्यक्षीय कार्यकाल स्वर्णीम रहा और अब वे लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के स्थायी प्रोजेक्ट नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के कारण शिक्षा प्रकल्प के कारण अलग पहचान बनाए हुए हैं। रचनात्मक कार्यों में भी उनकी अलग पहचान है।

कोरबा
द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि.3233 सी की डिस्ट्रिक्ट कांफे्रंस 09 एवं 10 मई को कोरबा के जश्न रिसोर्ट में
लायंस दिग्गजों का होगा जमावड़ा
वाईस डि.गवर्नर द्वितीय के लिए होगा चुनाव
उत्साह:एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल-लायन
पीएमजेएफ अनिल अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी का 09वां वार्षिक अधिवेशन 09 एवं 10 मई को कोरबा में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में डि.3233 सी के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ सहित आधा मध्यप्रदेश में संचालित लायंस क्लबों के पदाधिकारियों सहित देश की कई जानीमानी लायनवादी हस्तियां उपस्थित रहेंगी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल के नेतृत्व में यह कांफ्रेंस सम्पन्न होगी, वहीं 4थी केबिनेट की बैठक भी सम्पन्न होगी, जिसमें आगामी सत्र के लिए रणनीति भी बनेगी।

डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए चुनाव होगा और इस प्रमुख मुकाबले में लायंस क्लब बिलासपुर सेवा से एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल (जीएलटी-कोआर्डिनेटर) और लायंस क्लब दुर्ग से पीएमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। लायनवादी परंपरा के अनुसार डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में सेवाभाव लिए सभी लायन सदस्य चुनाव में भाग लेंगे और अपने समर्थकों को वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए वोट करेंगे। एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल ने सभी लायन दिग्गजों से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महीनों पहले से ही दौरा प्रारंभ कर दिया है, वहीं वे एक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनके कुशल प्रबंधन से विपक्षी खेमा भी आकर्षित होगा और उनके कुशल एवं आकर्षक व्यक्तित्व के सभी कायल हैं। विपक्षी खेमा को भी वे अपनी ओर रिझाने में सफल हो सकते हैं और पुष्ट सूत्रों की मानें तो एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल का पलड़ा भारी दिख रहा है।
वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए भी औपचारिक चुनाव होगा, जिसमें पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी सत्र 2026-27 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनेंगे, वहीं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय पीएमजेएफ लायन पवन मलिक प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनेंगे। सबसे दिलचस्प वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय का चुनाव होगा और एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल एवं लायन अनिल अग्रवाल का शक्ति प्रदर्शन होगा। जितने वाले प्रत्याशी सत्र 2028-29 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनेंगे।
लायन विजय अग्रवाल ने कांफ्रेंस को सफल बनाने की अपील
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से कांफ्रेंस को सफल बनाने की अपील की है।

कोरबा
बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल
बालकोनगर। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष 2026 में लगातार दूसरे वर्ष शून्य सुरक्षा दुर्घटनाएं और शून्य चोरी की घटनाएं दर्ज करते हुए सुरक्षा प्रदर्शन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इन उपलब्धियों के पीछे सुरक्षा टीम के समर्पण और प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के लिए कंपनी ने ‘बड़ा खाना 2026’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया।

वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बालको ने कुल घटनाओं में लगभग 15 प्रतिशत की कमी दर्ज की और बिना किसी संचालन बाधा के सफल रिकवरी सुनिश्चित की। यह उपलब्धि एक सुदृढ़ सुरक्षा ढांचे के माध्यम से संभव हुई, जिसमें तकनीक-सक्षम निगरानी, डेटा-आधारित विश्लेषण और अनुशासित क्रियान्वयन को संयोजित किया गया। इस दौरान 55 लाख से अधिक बालको एवं व्यावसायिक साझेदार कर्मचारियों की आवाजाही और 1.25 लाख से अधिक वाहन गतिविधियों की निगरानी उन्नत सर्विलांस सिस्टम और जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए की गई। साथ ही 1500 से अधिक ‘सुरक्षा मित्रों’ से प्राप्त रियल-टाइम इंटेलिजेंस के आधार पर लगभग 37 प्रतिशत संभावित घटनाओं को पहले ही रोका गया, जो सामुदायिक सहभागिता आधारित सतर्कता मॉडल की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

सुरक्षा को एक रणनीतिक सक्षमकर्ता के रूप में स्थापित करते हुए ‘बड़ा खाना 2026’ में 200 से अधिक बालको कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह पहल सुरक्षा कार्यप्रणाली में जवाबदेही, अनुशासन और सक्रिय जोखिम प्रबंधन को पहचानने और प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच रही।
बालको के सीईओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे लिए ‘जीरो हानि’ और उत्कृष्टता केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हर निर्णय और कार्य को दिशा देता है। तकनीक के बेहतर उपयोग, मजबूत प्रक्रियाओं और साझा जिम्मेदारी की भावना के साथ हम सुरक्षा और संरक्षा के क्षेत्र में लगातार अच्छे और स्थिर परिणाम हासिल कर रहे हैं। हमारी टीम का समर्पण और अनुशासन इस सफलता की मुख्य ताकत है। आने वाले समय में हम अपने सिस्टम को और उन्नत करेंगे। साथ ही नई तकनीकों को अपनाएंगे और संभावित जोखिमों को पहले से पहचानने की क्षमता बढ़ाएंगे, ताकि कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ बनाया जा सके।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें नृत्य और संगीत के साथ-साथ सेंट्रल सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (सीएसओसी) टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति शामिल थी। सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न व्यक्तियों और टीमों को घटना रोकथाम, आपातकालीन प्रतिक्रिया और संचालन अनुशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
कंपनी ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्वचालित निगरानी और सख्त अनुपालन तंत्र लागू किए हैं। फायर एवं रेस्क्यू टीमों ने जिला प्रशासन के सहयोग से मॉक ड्रिल आयोजित कर आपातकालीन तैयारी को मजबूत किया। इसके साथ ही, 5500 से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा, सीपीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बालको की सुरक्षा प्रणाली उन्नत तकनीक और समावेशी पहलों के माध्यम से निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया और अनुपालन को सशक्त बनाती है। इसमें पूर्णतः महिला संचालित सीएसओसी शामिल है, जिसमें 11 ट्रांसजेंडर कर्मियों की भागीदारी है। साथ ही 1600 से अधिक एआई-आधारित कैमरे, 59 वाहनों की जीपीएस आधारित निगरानी, क्यूआर कोड आधारित पेट्रोलिंग और एक समर्पित त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) कार्यरत है। इस व्यवस्था को 14 प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड, 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक एक्सेस कंट्रोल और प्रभावी समन्वय के लिए एकीकृत संचार प्रणालियों का मजबूत सहयोग प्राप्त है, जिससे सुरक्षा तंत्र और अधिक सुदृढ़ और भरोसेमंद बनता है।
बालको सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने, तकनीक के उपयोग को विस्तार देने और सुरक्षा संस्कृति को संस्थागत रूप से और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि एक सुरक्षित, सुदृढ़ और भविष्य-तैयार संचालन तंत्र सुनिश्चित किया जा सके।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
