Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 :जिले में 22 फरवरी को आयोजित होगी

Published

on

 कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को जिले के कुल 11 परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः00 बजे तक तथा अपरान्ह 03ः00 से 05ः00 बजे तक निर्धारित है। जिले में कुल 3904 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विभिन्न केन्द्रों में परीक्षार्थियों की व्यवस्था इस प्रकार है- केन्द्र क्रमांक 1201 शा. म. वि. ई. वी. पी. जी. कॉलेज कोरबा में 404, केन्द्र क्रमांक 1202 शा. हा. से. स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर में 300, केन्द्र क्रमांक 1103 शा. मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज कोरबा में 400 तथा केन्द्र क्रमांक 1204 शा. हा. से. स्कूल एनसीडीसी कोरबा में 350 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु आयोग के निर्देशानुसार जिले में चार जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को 20 फरवरी 2026 को दोपहर 01ः00 बजे शासकीय महाविद्यालय ई.वी.पी.जी. कॉलेज रजगामार रोड, कोरबा में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य संतकुमार नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
आयोग द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा दिवस 22 फरवरी 2026 को प्रथम पाली में 09ः45 बजे तथा द्वितीय पाली में 02ः45 बजे के बाद परीक्षा केन्द्रों का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना आवश्यक होगा, जिससे मेटल डिटेक्टर एवं फिस्किंग जांच सुचारू रूप से की जा सके। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने और फूटवियर के रूप में चप्पल पहनने की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण धारण करना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, किसी प्रकार के संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी इत्यादि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिन्हें सह-लेखक की अनुमति प्राप्त है, उनके सह-लेखक को भी सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों के नाम या सरनेम तथा फोटो पहचान पत्र में अंतर होगा, उन्हें परिवर्तन संबंधी शपथ पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
परीक्षार्थियों को अपने मूल प्रवेश पत्र के साथ पहचान हेतु मूल मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। संचार साधनों के अनुचित उपयोग को रोकने और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु परीक्षा केन्द्रों में जैमर का उपयोग किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी:युवा कांग्रेस ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूबी तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मामले में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

तिवारी ने अपने बयान में कहा कि इस प्रकार की धमकी न केवल एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपराध है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर सीधा हमला है। उन्होंने खुलेआम हिंसा की भाषा के उपयोग को बेहद चिंताजनक बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसे अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही राहुल गांधी सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

रूबी तिवारी ने स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की राजनीतिक हिंसा या धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

Continue Reading

कोरबा

छग स्टेट क्रिकेट संघ की सीनियर टीम में जितेन्द्र व सत्यम का चयन

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की सत्र 2026-27 के लिए घोषित मेंस सीनियर प्लेट कंबाइंड टीम में कोरबा जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें दीपका निवासी विकेटकीपर जितेन्द्र कुमार साहू व सत्यम दुबे शामिल हैं। दोनों ही खिलाड़ी आगामी मेंस सीनियर एलीट ग्रुप मल्टीडे इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के हेड कोच टी सुधींद्रा और मैनेजर अभिषेक जैन नियुक्त किए गए हैं। जितेन्द्र के भाई दुर्गेश साहू भी क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वहीं, उनके पिता गिरिवर साहू एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना में सीनियर फीटर है। चयनित खिलाड़ियों से बेहतर खेल प्रदर्शन की उम्मीद जिले के सचिव बीबी साहू, टीम कोच अजय राय, मोहम्मद वसीम, तनवीर अहमद, जीत सिंह, जी. उदयन, एसडी तिवारी, सुजीत श्रीवास्तव, परमेश्वर साहू, पिंजू, जेडी प्रसाद, आशीष सिंह ने जताई है।

Continue Reading

कोरबा

युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली:बाल-बाल बचा, आरोपी युवक अरेस्ट, परिजन बोले- लंबे समय से परेशान कर रहा था

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोनदरों के आश्रित ग्राम संगम नगर में गुरुवार देर रात एकतरफा प्रेम के विवाद में एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। घटना में पिता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, संगम नगर निवासी मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्रेम करता है। परिजनों का कहना है कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। इस संबंध में युवती के पिता ने बालको थाने में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी।

शादी का दबाव, मना करने पर चलाई गोली

गुरुवार रात करीब 11 बजे साहिल युवती के घर पहुंचा और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। मां लखन साहू ने जब इसका विरोध किया तो वह आक्रोशित हो गया। उसने अपने पास रखी बंदूक निकालकर उन पर फायर कर दिया। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी साहिल मासी को हिरासत में ले लिया। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीित हो रहा है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उसके पास से हथियार जब्त कर लिया गया है और उसकी वैधता की भी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending