Connect with us

कोरबा

परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित’

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा सत्र 2026 का आयोजन दिनांक 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो गया है जोकि 18 मार्च 2026 चलेगा। परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन तथा अध्ययन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तर पर सेजेस एन.सी.डी.सी.कोरबा में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
कंट्रोल रूम में विषय विशेषज्ञ व्याख्याता परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी शंका, विषयगत मार्गदर्शन अथवा अध्ययन संबंधी समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकेंगे।
कंट्रोल रूम में प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक नामित व्याख्याताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। नियुक्त व्याख्याताओं में श्रीमती श्रद्धा शर्मा, व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल चीर्रा मो. 9329086391, श्रीमती एम. धनलक्ष्मी, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार मो. 9340736141 तथा श्रीमती के. लक्ष्मी राव, व्याख्याता सेजेस एन.सी.डी.सी. मो. 7828036862, कोरबा शामिल हैं।

Continue Reading

कोरबा

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी:युवा कांग्रेस ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूबी तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मामले में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

तिवारी ने अपने बयान में कहा कि इस प्रकार की धमकी न केवल एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपराध है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर सीधा हमला है। उन्होंने खुलेआम हिंसा की भाषा के उपयोग को बेहद चिंताजनक बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसे अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही राहुल गांधी सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

रूबी तिवारी ने स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की राजनीतिक हिंसा या धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

Continue Reading

कोरबा

छग स्टेट क्रिकेट संघ की सीनियर टीम में जितेन्द्र व सत्यम का चयन

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की सत्र 2026-27 के लिए घोषित मेंस सीनियर प्लेट कंबाइंड टीम में कोरबा जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें दीपका निवासी विकेटकीपर जितेन्द्र कुमार साहू व सत्यम दुबे शामिल हैं। दोनों ही खिलाड़ी आगामी मेंस सीनियर एलीट ग्रुप मल्टीडे इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के हेड कोच टी सुधींद्रा और मैनेजर अभिषेक जैन नियुक्त किए गए हैं। जितेन्द्र के भाई दुर्गेश साहू भी क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वहीं, उनके पिता गिरिवर साहू एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना में सीनियर फीटर है। चयनित खिलाड़ियों से बेहतर खेल प्रदर्शन की उम्मीद जिले के सचिव बीबी साहू, टीम कोच अजय राय, मोहम्मद वसीम, तनवीर अहमद, जीत सिंह, जी. उदयन, एसडी तिवारी, सुजीत श्रीवास्तव, परमेश्वर साहू, पिंजू, जेडी प्रसाद, आशीष सिंह ने जताई है।

Continue Reading

कोरबा

युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली:बाल-बाल बचा, आरोपी युवक अरेस्ट, परिजन बोले- लंबे समय से परेशान कर रहा था

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोनदरों के आश्रित ग्राम संगम नगर में गुरुवार देर रात एकतरफा प्रेम के विवाद में एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। घटना में पिता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, संगम नगर निवासी मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्रेम करता है। परिजनों का कहना है कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। इस संबंध में युवती के पिता ने बालको थाने में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी।

शादी का दबाव, मना करने पर चलाई गोली

गुरुवार रात करीब 11 बजे साहिल युवती के घर पहुंचा और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। मां लखन साहू ने जब इसका विरोध किया तो वह आक्रोशित हो गया। उसने अपने पास रखी बंदूक निकालकर उन पर फायर कर दिया। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी साहिल मासी को हिरासत में ले लिया। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीित हो रहा है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उसके पास से हथियार जब्त कर लिया गया है और उसकी वैधता की भी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending