Connect with us

कोरबा

क्रिएटिव कार्नर के आर्टिस्टों को सम्मानित किया महापौर ने

Published

on

आयुक्त एवं सभापति की विशेष उपस्थिति में निगम कार्यालय में सम्पन्न हुआ सम्मान समारोह

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सिटी ब्यूटीफिकेशन अंतर्गत संचालित ’’ क्रिएटिव कार्नर ’’ के आर्टिस्टो, कलाकारों को गुरूवार को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा सम्मानित किया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर,वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने भी इन कलाकारों को सम्मानित किया। महापौर श्रीमती राजपूत ने आर्टिस्टों का सम्मान करते हुए सिटी ब्यूटीफिकेशन में उनकी सहभागिता की सराहना की तथा कोरबा को सुंदर बनाने की दिशा में उनके निरंतर सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन व मुकुंद सिंह कंवर सहित निगम के अधिकारीगण व आर्टिस्टगण उपस्थित थे।

यहॉं उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में ऊर्जाधानी कोरबा शहर के सौदंर्यीकरण को मूर्तरूप देने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा व आर्टिस्ट गु्रप आफ कोरबा की संयुक्त पहल पर दिसम्बर 2025 में क्रिएटिव कार्नर अभियान का शुभारंभ किया गया था, सुभाष चौक से कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की दीवाल पर महापौर श्रीमती राजपूत व आयुक्त श्री पाण्डेय ने ब्रश उठाकर पेंटिंग की थी तथा ’’ क्रिएटिव कार्नर ’’ की शुरूआत हुई थी। निगम के सहयोग से आर्टिस्ट गु्रप आफ कोरबा के कलाकारों, आर्टिस्टों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए थीम आधारित चित्रकारी व पेंटिंग कर स्थल को सजाया, संवारा था। निगम व आर्टिस्ट गु्रप के संयुक्त सहयोग से क्रिएटिव कार्नर अभियान के तहत आगे भी शहर सौदंर्यीकरण पर कार्य करते हुए शहर के मुख्य मार्गो, सपर्क सड़कों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं उपेक्षित पडे़ स्थानों पर थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी किए जाने का यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व सभापति नूतन सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति में आर्टिस्टों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, मुुकुंद सिंह कंवर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीआईयू पंकज गभेल व धनमोहन रात्रे आदि के साथ अन्य लोग  उपस्थित थे। 

प्रतिभा सम्पन्न है हमारे कोरबा के आर्टिस्ट, कलाकार

इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने आर्टिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आप सब प्रतिभा सम्पन्न आर्टिस्ट हैं, आपको निगम से एक प्लेटफार्म मिला और आपने अपनी कला प्रतिभा के दम पर स्थल को सुंदरता प्रदान की, शहर सौदंर्यीकरण में अपना योगदान दिया जिसके लिए मैं आप सबको बधाई देती हूॅं तथा कामना करती हूॅं कि निगम ही नहीं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी आपकी कला को सम्मान मिले। उन्होने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हमारा शहर कोरबा देश में 08वें स्थान पर है, किन्तु आप सबके सहयोग से हमें अभी और आगे तक जाना है, उन्होने कहा कि आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय अत्यंत ऊर्जावान व्यक्ति हैं तथा कोरबा के विकास एवं नित नई उपलब्धियों के लिए सम्पूर्ण समर्पण भावना से कार्य कर रहे हैं, मैं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करती हॅॅू, उन्हें भी बधाई व शुभकामनाएं देती ह

आर्टिस्टों का प्लेटफार्म है ’’ क्रिएटिव कार्नर ’’

इस मौके पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्रिएटिव कार्नर आर्टिस्टों का प्लेटफार्म है, जो उन्हे अपनी प्रतिभा प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करता है, क्रिएटिव कार्नर भी हमारी एक उपलब्धि है, किन्तु यहॉं यह कहना उचित होगा कि उपलब्धि का कोई पैमाना नहीं होता, छोटे से छोटे प्रयासों से हम कुछ बड़ा करने का कार्य करें, हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से शहर सुंदर बनें, कोरबा को स्वच्छ सुंदर शहर बनाने के लिए सबका सहयोग प्राप्त करें, यह भी एक उपलब्धि है। उन्होने कहा कि क्रिएटिव कार्नर मिशन के तहत आगे भी निरंतर गतिविधियॉं जारी रहेंगी तथा इसे और अधिक सुनियोजित ढंग से संचालित किया जाएगा, प्रत्येक आर्टिस्ट के लिए पृथक-पृथक गैलरी होंगी, उनमें आर्टिस्टों के कलाकृतियों के साथ आर्टिस्टों का जीवन परिचय व उपलब्धियॉं भी अंकित होगी, नगर निगम ने केारबा के आर्टिस्टों को एक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया है, ताकि आर्टिस्ट इस मंच के माध्यम से एक ओर जहॉं अपनी प्रतिभा दिखा सकें, वहीं दूसरी ओर शहर के सौदंर्यीकरण में भी उनकी सहभागिता सुनिश्चित हों।

आर्टिस्टों का कार्य सराहनीय

इस मौके पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि आप आर्टिस्टों ने जो कार्य किया है, उसका अवलोकन मेरे द्वारा भी किया गया है, निश्चित रूप से आपका यह कार्य अत्यंत सराहनीय है, महापौर श्रीमती राजपूत एवं आयुक्त श्री पाण्डेय ने आपकी प्रतिभा व कला को पहचाना, आपको एक मंच प्रदान किया तथा आपने ब्रश व रंगों के माध्यम से वहॉं पर अपनी कला को बिखेरा, स्थल को सुंदर लुक दिया, इसके लिए आप सबको बहुत-बहुत बधाई देता हूॅं। उन्होने कहा कि महापौर श्रीमती राजपूत व आयुक्त श्री पाण्डेय की युगलबंदी ऊर्जानगरी कोरबा के विकास व सुंदरता को नई दिशा दे रही है, शहर की व्यवस्थाएं सुधर रही है, इसमें कोई संशय नहीं है।

शहर को सुंदर बनाने के दायित्व को पूरा कर रहा निगम

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्रिएटिव कार्नर निगम की अनूठी पहल है तथा इसके माध्यम से शहर को अच्छा स्वरूप देने, शहर को सुंदर बनाने का दायित्व निगम पूरा कर रहा है। उन्होने कहा कि निगम अपने मूलभूत कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ ही लीग से हटकर कुछ अच्छा करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिसके लिए मैं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को बधाई व शुभकामनाएं देता हूॅ तथा कोरबा के आर्टिस्टों, कलाकारों को उनके द्वारा प्रदत्त किए जा रहे सहयोग के लिए साधुवाद देता हूॅं।

कोरबा के हम आर्टिस्ट भी कायम करें गोल्डन वर्ल्ड रिकार्ड

इस अवसर पर आर्टिस्ट मनीषा अग्रवाल व अंकिता सोनी ने कहा कि क्रिएटिव कार्नर के तहत निगम ने हम कलाकारों को एक मंच प्रदान किया, हमनें उस पर कार्य किया, बेहद अच्छा लगा, जिसके लिए हम निगम को धन्यवाद देते हैं, उन्होने कहा कि अभी हाल ही में निगम के मार्गदर्शन में स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर कर कोरबा ने जिस तरह से गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है, उसी तर्ज पर हम कोरबा के आर्टिस्ट भी अपनी कला के माध्यम से कुछ ऐसा ही रिकार्ड बनाने की इच्छा रखते हैं, उन्होने बताया कि अहमदाबाद में सब्जियों की रंगोली का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया था, हम कोरबा के आर्टिस्ट उसी थीम पर उस रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड कोरबा के नाम करना चाहते हैं, जिसके लिए शासन प्रशासन व कोरबा के समस्त नागरिकबंधुओं का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है।

इन आर्टिस्टों को किया गया सम्मानित

इस मौके पर आर्टिस्ट ग्रुप आफ कोरबा के प्रतिभावान सदस्यगण कुमकुम गुलहरे, अंकिता सोनी, अनिंदर कौर, सुमन कुमारी, जयकुमार साहू, मनीषाा अग्रवाल, प्रशांत कौशिक, गौरी शंकर, कैलाश कुमार, संदीप कुमार आदि आर्टिस्ट कलाकारों को महापौर श्रीमती राजपूत, आयुक्त श्री पाण्डेय व सभापति श्री ठाकुर के द्वारा सम्मानित किया गया, उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए।

Continue Reading

कोरबा

नई पाइपलाइन की टेस्टिंग में मिली खामियां, शुरू नहीं हुई पानी सप्लाई

Published

on

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा की कॉलोनियों में पुरानी पाइपलाइन से ही पानी सप्लाई के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। नई पाइपलाइन से सप्लाई की टेस्टिंग में खामियों को समय रहते प्रबंधन दूर नहीं कर पाया। इससे नई पाइपलाइन से पानी सप्लाई शुरू भी नहीं हो पाई है।

वहीं पुरानी पाइपलाइन जर्जर होने से पानी की आपूर्ति में समस्या आ रही है, जिससे परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। टैंकर से पानी सप्लाई पर कर्मचारी परिवारों को राहत नहीं मिल पा रही है। कुसमुंडा के विकास नगर कॉलोनी की पानी टंकी से दांयीं तट नहर तक फोरलेन रोड किनारे से दिसंबर में नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ। इससे गर्मी में कर्मचारी परिवारों को राहत मिलने की उम्मीदें थी। फिलहाल पाइपलाइन पुरानी होने से बार-बार फूटने से सप्लाई बाधित हो रही है। गर्मी में भी यहां रहने वाले परिवार पीने के पानी की समस्या को लेकर हलाकान हैं। 3 दिन से कुसमुंडा के आदर्श नगर, नेहरू नगर व विकास नगर कॉलोनियों में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है।

इन तीनों कॉलोनियों में पानी टंकियों को भरने के बाद पेयजल सप्लाई की जा रही है। आवासीय कॉलोनी के मकानों तक पानी सप्लाई ठप होने पर टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। सप्लाई ठप होने से आदर्श नगर कॉलोनी के करीब 3 हजार, नेहरू नगर के 200 और विकास नगर के 750 कर्मचारी परिवार हलाकान हैं। गर्मी में घरों में पानी की खपत बढ़ जाती है। श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार प्रबंधन को नई पाइपलाइन से समय रहते पानी सप्लाई शुरू कराने पर ध्यान देना था। नेहरू नगर के पास पाइपलाइन फूटने की जानकारी मिली है, जिसकी मरम्मत जारी है।

अहिरन नदी में बोरी बंधान से पानी रोककर सप्लाई एसईसीएल कुसमुंडा की कॉलोनियों में अहिरन नदी में बोरी बंधान से पानी रोकने के बाद पानी सप्लाई की जा रही है। इस पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर करने के बाद टंकियों में पहुंचाया जाता है। भीषण गर्मी में जलस्तर घटने पर पानी सप्लाई प्रभावित है। एनीकट बनाने की योजना भी कागजों में ही रह गई है। अहिरन नदी का जलस्तर घटने पर दांयीं तट नहर से पानी लेने का विकल्प है, लेकिन नई पाइपलाइन बिछाने के बाद टेस्टिंग में खामियां आने पर सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। विकास नगर में नई पानी टंकी बन रही है। हालांकि काम पूरा होने में अभी समय लगेगा।

अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ कोरबा-कुसमुंडा इकाई के महामंत्री रंजय सिंह ने कहा कि आश्वासन के बाद पेयजल आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधारने पर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। नई पाइपलाइन से पानी सप्लाई में आ रही समस्या को प्रबंधन जल्द दूर करे। संगठन की ओर से 15 सूत्रीय मांग संबंधी कर्मियों के मुद्दे पर धरना देने के बाद प्रबंधन ने एबीकेकेएमएस के पदाधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण को लेकर आश्वस्त किया है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन तिहार 2026: जरूरतमंद परिवार को मिला नया आशियाना

Published

on

जनसमस्या निवारण शिविर में मिली खुशियों की चाबी, परिवार को मिला पक्का मकान

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनकल्याण, संवेदनशील शासन और त्वरित समस्या समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है। यह पहल आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हो रहा है, जिससे नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और अपनत्व की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
इसी कड़ी में कोरबा शहर के तुलसी नगर निवासी रामप्रवेश गुप्ता, पिता मिश्री लाल गुप्ता, जो एक होटल में मिठाई मिस्त्री के रूप में कार्य करते हैं, को भी सुशासन तिहार के माध्यम से बड़ी राहत मिली। तीन बच्चों के साथ उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में निवास कर रहा था, जहां बारिश के दिनों में पानी रिसने, सीमित जगह और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर, पानी टंकी टीपी नगर में उन्हें उनके नए आवास की चाबी सौंपी गई। वर्षों से अपने पक्के घर का सपना संजोए गुप्ता के लिए यह क्षण बेहद भावुक और यादगार रहा। नए आवास की चाबी प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर संतोष, खुशी और भविष्य के प्रति नया विश्वास साफ झलकने लगा।
उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन यापन कर सकेगा। सुशासन तिहार के माध्यम से मिला यह लाभ न केवल उनके आवास संबंधी समस्या का समाधान है, बल्कि उनके परिवार के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की नई शुरुआत भी है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा जिले में तूफानी बारिश का कहर:तीन आदिवासी किशोरों की मौत

Published

on

कोरबा/पाली। शाम 04.00 बजते ही मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी से चारों तरफ धूल के गुबार दिखाई दे रहे थे, वहीं जिले के कई हिस्सों में बड़े-बड़े पेड़ के डगाल टूट गए। जिले के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया और आंधी-तूफान प्रारंभ होते ही बिजली गुल हो गई।

पाली ब्लाक के पहाड़ गांव में आंधी-तूफान ने कहर बरपा दिया। एक बड़े पेड़ का डगाल टूटने से तीन आदिवासी किशोरों की दबने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत पहाड़ गांव के आश्रित गांव बाइसेमार के तीन आदिवासी बच्चे कमलेश कुमार, दिनेश तिर्की और शिव टेकाम आंधी-बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रूक गए। तेज आंधी के कारण पेड़ का डगाल टूट गया, जिससे तीनों बच्चे दब गए। गांव वालों को जानकारी होने पर उन्हें तत्काल सीएचसी पाली ले जाया गया, जहां एक बच्चा तत्काल घटना स्थल पर ही मौत को गले लगा लिया, दो अन्य बच्चे अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

इस घटना ने पहाड़ गांव सहित जिले को हिला कर रख दिया। गांव में पसरा सन्नाटा और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीएचसी में तीनों शव मर्च्युरी में रखा गया है, पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677