Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

Published

on

राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेंटी के चेयरमेन मिर्जा एजाज बेग एवं राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमण्डल ने जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    मुख्यमंत्री के आज शाम जशपुर जिले से लौटने पर रायपुर के पुलिस लाईन हेलीपेड पहुंचने पर राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के आग्रह पर मुख्यमंत्री नेे केक काटा। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, प्रीतेश गांधी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

केचुली देखकर रोका सामान हटाने का काम, अंदेशा सही निकला, पाइप में छिपा था 6 फीट का विशालकाय कोबरा

Published

on

कोरबा। बुधवारी के खुशबू इलेक्ट्रॉनिक शॉप के स्टोर रूम में सामान हटाने के दौरान सांप की केचुली मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया,केचुली देखकर स्टोर रूम में कोबरा सांप होने की संभावना जताई गई, जिसके चलते सामान हटाने का काम तत्काल रोक दिया गया। आसपास मौजूद लोगों में भी सांप को लेकर चिंता बढ़ गई, जिसके बाद अभिषेक ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख (नोवा नेचर) एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दिया गया, जिस पर उन्होंने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही, फिर मौके स्थल पर पहुंच कर सांप की मौजूदगी की आशंका के बीच रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय लोगों ने सावधानीपूर्वक स्टोर रूम का सामान हटाना शुरू किया, एक-एक कर सामान हटाने के दौरान आखिरकार वही हुआ जिसका अंदाजा लगाया जा रहा था, करीब 6 फीट लंबा विशालकाय कोबरा सामने दिखाई दिया।

कोबरा दिखाई देने के बाद वह अचानक पाइप के अंदर घुस गया, इससे रेस्क्यू अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया, टीम ने धैर्य और सावधानी के साथ रेस्क्यू कार्य जारी रखा।

पाइप में छिपे कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक कड़ी मेहनत की गई, पानी की सहायता से सांप को पाइप के दूसरे सिरे से बाहर निकाला गया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

जितेंद्र सारथी की टीम ने आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करीब 6 फीट लंबे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे थैले में रखा, सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में पुनः छोड़ दिया गया,इस दौरान वन्यजीव को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती में 18 सितंबर को होगा ‘सशक्त नारी सम्मान समारोह’, शिक्षा से लेकर प्रतिभा तक महिलाओं को मिलेगा मंच

Published

on

न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन द्वारा सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड, एजुकेशन लर्निंग सेमिनार, फैशन शो एवं मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन
सक्ती। महिलाओं की प्रतिभा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 18 सितंबर 2026 को शक्ति (छत्तीसगढ़) में ‘सशक्त नारी सम्मान अवॉर्ड’ एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही प्रतिभाशाली महिलाओं को अपनी कला एवं हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
आयोजित कार्यक्रम में एजुकेशन लर्निंग सेमिनार, मिस एवं मिसेज सक्ती-रायगढ़ फैशन शो तथा मां पार्वती थीम मेकअप प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजकों के अनुसार इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, कला, सौंदर्य, व्यक्तित्व विकास एवं रचनात्मक प्रतिभाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकार एवं नामचीन हस्ती चंद्रकांत पंजाबी तथा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड एवं भारतीय टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री सुहासी धामी शामिल होंगी। सुहासी धामी को टेलीविजन धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ में उनके अभिनय के लिए विशेष पहचान मिली है।
न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन ने कार्यक्रम में भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया है। आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर पंजीयन कर कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

अविनाश तिवारी बने कोरबा के द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-श्रम न्यायाधीश का भी दिया गया अतिरिक्त प्रभार

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अविनाश तिवारी को कोरबा का द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया हैं, साथ ही उन्हें श्रम न्यायाधीश का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया हैं।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के न्यायिक अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के तहत कोरबा श्रम न्यायालय-II में पदस्थ श्रम न्यायाधीश अविनाश तिवारी को पदोन्नति के बाद कोरबा में द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है।
हाईकोर्ट से जारी अधिसूचना क्रमांक 837/Confdl./2026, 11 सितंबर के अनुसार श्री तिवारी को नई न्यायिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें श्रम न्यायाधीश का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

  • पदोन्नति के साथ बढ़ी न्यायिक जिम्मेदारी
    आदेश के मुताबिक अविनाश तिवारी अपनी नई जिम्मेदारी पदभार ग्रहण करने की तिथि से संभालेंगे। उनकी नई पदस्थापना के बाद कोरबा जिला न्यायालय में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में न्यायिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।
    हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव के हस्ताक्षर हैं। आदेश में संबंधित न्यायिक अधिकारी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • कोरबा न्यायिक व्यवस्था में अहम नियुक्ति
    अविनाश तिवारी लंबे समय से न्यायिक सेवा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने से कोरबा की न्यायिक व्यवस्था में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही श्रम न्यायाधीश का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से श्रम संबंधी मामलों की न्यायिक जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।
    हाईकोर्ट के 11 सितंबर के आदेश के बाद अब अविनाश तिवारी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही कोरबा में द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में उनकी नई पारी शुरू होगी !

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677