Connect with us

कोरबा

कोरबा में तीन दोस्तों ने चुराई एक्टिवा:शराब के लिए की चोरी, पुलिस ने तीनों को भेजा जेल

Published

on

कोरबा। कोरबा में शराब पीने की लत पूरी करने के लिए तीन दोस्तों ने एक एक्टिवा स्कूटर चुरा ली। मानिकपुर चौकी पुलिस ने तीनों आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना पोखरी पारा गायत्री नगर बस्ती क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, पोखरी पारा गायत्री नगर बस्ती निवासी पंचराम यादव शुक्रवार को टीपी नगर गए थे। वापस आने पर उन्होंने अपनी एक्टिवा घर के बाहर खड़ी कर दी और भोजन करने अंदर चले गए।

थोड़ी देर बाद जब वे बाहर आए, तो एक्टिवा अपनी जगह पर नहीं थी। पंचराम ने आसपास पूछताछ की और वाहन की तलाश की, लेकिन जब एक्टिवा नहीं मिली, तो उन्होंने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस्ती में ही रहने वाले तीन युवक चोरी की एक्टिवा पर सवार होकर घूम रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को उसी क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने एक्टिवा चोरी करने की बात कबूल कर ली।

शराब पीने के लिए की चोरी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गायत्री नगर पोखरी पारा बस्ती निवासी सूरज यादव, सुरेंद्र दास और वीरेंद्र दास के रूप में हुई है। सुरेंद्र दास और वीरेंद्र दास दोनों भाई हैं। तीनों दोस्त हैं और उन्होंने शराब पीने की अपनी लत को पूरा करने के लिए इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वे चोरी किए गए वाहन को बेचकर शराब पार्टी करने की फिराक में थे।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि पंचराम यादव की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। आरोपियों को चोरी की एक्टिवा पर घूमते हुए पकड़ा गया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया है और चोरी किया गया वाहन जब्त कर लिया गया है।

Continue Reading

कोरबा

स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा की पुण्य स्मृति में शांति हवन एवं शोक सभा संपन्न

Published

on

कोरबा। दिनांक 18 फरवरी 2026 को सायं 05:00 बजे से 06:30 बजे तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी बिलासपुर में मुख्य न्यायाधीश की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु शांति हवन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ तथा शांति हवन विधिवत सम्पन्न किया गया। हवन उपरांत भजन संध्या आयोजित की गई। इसके पश्चात शोक सभा में उपस्थित सभी जनों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शोक सभा में स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के जीवन, उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च संस्कारों और दृढ़ पारिवारिक मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। माताजी की स्मृतियाँ सदा शक्ति, संबल और प्रेरणा देती रहेंगी।
उक्त कार्यक्रम में विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री; तोखन साहू, केन्द्रीय राज्य मंत्री; गजेंद्र यादव, विधि मंत्री; छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण रमेश बैस, पूर्व राज्यपाल; सुशांत शुक्ला, विधायक; महाधिवक्ता; पुलिस महानिदेशक; उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव; वरिष्ठ अधिवक्तागण; प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी; रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्री के अधिकारी; छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी; जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारी; अधिवक्तागण; उच्च न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में जंगल से अवैध लकड़ी कटाई:वन विभाग ने पीछा कर 3 लाख की कीमती लकड़ी और ट्रक जब्त किया, ड्राइवर फरार

Published

on

कोरबा। कोरबा में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। कटघोरा वनमंडल के पसान वनपरिक्षेत्र में साल प्रजाति की 3 लाख रुपए की लकड़ी और 20 लाख रुपए का ट्रक जब्त किया गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

यह कार्रवाई शनिवार, 21 फरवरी की देर रात ग्राम रामपुर क्षेत्र में की गई। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्व क्षेत्र में काटी गई साल की लकड़ी का परिवहन एक ट्रक से किया जा रहा है।

सूचना मिलने पर वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। उप वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान, वनपाल ईश्वरदास मानिकपुरी, वनपाल कौशल प्रसाद द्विवेदी और सुरक्षा श्रमिक भीमसेन सहित वन अमले ने घेराबंदी की।

ड्राइवर ट्रक को लावारिस छोड़कर हुआ फरार

रात लगभग 1:40 बजे कक्ष क्रमांक ओ.ए. 650 क्षेत्र में वनोपज परिवहन करते वाहन का पीछा किया गया। रामपुर से धवलपुर मार्ग पर कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ट्रक को लावारिस छोड़कर फरार हो गया। ट्रक से साल प्रजाति के कुल 15 लट्ठे बरामद हुए, जिनकी मात्रा लगभग 6.50 घन मीटर है।

ट्रक से 3 लाख की लकड़ी जब्त

जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए और ट्रक (एमपी17 एचएच 3677) की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52, 55, 42(आई)(ई) तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम की धारा 3 एवं 16 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वाहन को परिक्षेत्र कार्यालय लाया है।

कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि जब्त वाहन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

Published

on

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 22 वारंटियों की गिरफ्तारी, जिनमें 01 स्थायी वारंटी शामिल

कुल 23 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली (फैमिली) हेतु विशेष अभियान चलाया गया। दिनांक 21.02.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान कुल 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 01 स्थायी वारंटी शामिल है। इस प्रकार विभिन्न प्रकरणों में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे। कोरबा पुलिस द्वारा इनकी सतत निगरानी कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की गई।

कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील🔹
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध अथवा अवैध शराब के निर्माण/बिक्री संबंधी सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत आगे भी अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी

Continue Reading
Advertisement

Trending