छत्तीसगढ़
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई…:रायगढ़ में स्टूडेंट्स ने दीवारों को रंगा, छज्जे पर चढ़कर निकाली गंदगी, वार्डन बोलीं-प्यून ने करवाया काम
रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कन्या छात्रावास की छात्राओं से रंगाई-पुताई कराए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल है, जिसमें लड़कियां हॉस्टल के कमरे की पुताई करते दिख रही हैं। वहीं छात्राएं छज्जे की सफाई कर गंदगी निकालते हुए भी नजर आ रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया में प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का है। वहीं हॉस्टल वार्डन ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में प्यून ने बच्चों से काम कराया है।
मामले की सच्चाई जानने के लिए जिला प्रशासन ने 3 सदस्यीय जांच समिति बनाई है। कलेक्टर कार्यालय (आदिवासी विकास शाखा) के आदेश के मुताबिक समिति में धर्मेन्द्र सिंह बैस, धनेश्वरी सिदार और उमेश पटेल को शामिल किया गया है। यह समिति 28 फरवरी 2026 को छात्रावास पहुंचकर मौके पर जांच करेगी और अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से काम कराने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राएं रंगाई-पुताई का काम कर रही है।

वीडियो में छात्राएं दीवार की पुताई करती हुई दिखीं।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया में एक प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास है। इसमें लगभग 40-45 छात्राएं रहती हैं, जो 6वीं से 10वीं तक की स्टूडेंट हैं। ये लड़कियां आसपास के गांवों की हैं। बताया जा रहा है कि हर साल छात्रावास के रख-रखाव के लिए 25 हजार रुपए आते हैं। इस बार छात्रावास की रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा था।
इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हॉस्टल की लड़कियां रंगाई-पुताई करते दिख रही हैं। कुछ लड़कियां बाल्टी में रंग घोल रही हैं, जबकि कुछ ऊपर चढ़कर कमरे की दीवारों की पुताई कर रही हैं। वीडियो में इस दौरान कोई छात्रावास का अधिकारी या कर्मचारी दिखाई नहीं दे रहा है।

छात्रावास में रंगाई करते हुए बालिकाओं का वीडियो वायरल होने लगा है।
छज्जे पर चढ़कर सफाई कर रही
वीडियो के साथ-साथ छात्राओं की फोटो भी वायरल हो रही है। फोटो में वे छज्जे की सफाई करती नजर आ रही हैं। कई दिनों से सफाई न होने के कारण उसमें जमी गंदगी लड़कियां निकाल रही हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब वहां मौजूद किसी लड़की ने रंगाई-पुताई करने का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

छज्जा में रंगाई करने से पहले उसकी सफाई करते हुए।
प्यून ने बच्चों से कराया काम- हॉस्टल वार्डन
वहीं हॉस्टल वार्डन पूर्णिमा चौहान ने बताया कि छात्रावास बिल्डिंग की रंगाई-पोताई काम के लिए मजदूर लगाया गया था। मजदूर जब पोताई कर चले गए तो कीचन का थोड़ा काम बचा था। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल के कर्मचारी से कहा कि कीचन की साफ सफाई कर देना। उसके बाद वह कुछ सामान लेने चले गई। उनकी गैरमौजूदगी में प्यून ने बच्चों से काम करा लिया। उस दौरान का यह वीडियो है।
टीम मौके पर जांच के लिए जाएगी
आदिवासी विकास विभाग के क्षेत्र संयोजक धर्मेन्द्र बैस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सहायक आयुक्त द्वारा मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच टीम मौके पर जाकर पूरी जानकारी लेगी। जिसके बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
Grand Inauguration of “Shivaay Hospital” on 07 March 2026
Korba. In a significant milestone for healthcare services in the energy capital of Chhattisgarh, a 100-bedded, ultra-modern and fully equipped healthcare institution, Shivaay Hospital, is set to be inaugurated on Saturday, 07 March 2026, for the residents of the region.
Equipped with advanced medical technology and supported by a team of experienced specialist doctors, the hospital aims to provide high-quality, safe, and timely medical care under one roof. The infrastructure has been developed in accordance with modern healthcare standards, ensuring cleanliness, patient safety, and comfort.
The hospital will offer 24×7 emergency services, with trained medical staff and state-of-the-art equipment available round the clock to handle all critical situations. Patients will have access to air-conditioned wards, private and semi-private rooms, along with hygienic dining facilities. Accommodation arrangements have also been made for attendants accompanying patients.
Key Departments
Shivaay Hospital will provide specialized services in the following departments:
Neurosurgery
Pediatrics
Obstetrics & Gynecology
Orthopedics
General Surgery
Physiotherapy
Radiology
ICU & Critical Care Facilities
Dedicated Pediatric ICU
20-bedded Neonatal Intensive Care Unit (NICU)
20-bedded Adult Intensive Care Unit (ICU)
Fully equipped Critical Care Unit
Surgical & Diagnostic Facilities
The hospital houses four modular operation theatres built as per international standards. A dedicated Dialysis Unit will also be operational, offering essential care to kidney patients within the region.
Advanced diagnostic services include:
CT Scan
Sonography
Digital X-Ray
C-ARM (for orthopedic procedures)
NCU & EMC facilities
Advanced Spine & Physiotherapy Care
The Physiotherapy Department is equipped with advanced laser therapy systems. The hospital also features modern spinal decompression technology for the treatment of sciatica and other spine-related disorders.
Comprehensive treatment for paralysis patients will be provided using modern medical equipment and rehabilitation techniques. Notably, Shivaay Hospital introduces Chhattisgarh’s first Spinal Mobilization Traction Unit, designed to effectively treat conditions such as slip disc, sciatica, and nerve compression in the spine.
Vision & Commitment
Considering the evolving healthcare challenges, climate-related emergencies, and growing population demands, Shivaay Hospital has been established to provide comprehensive and reliable healthcare services locally, minimizing the need for patients to travel to metropolitan cities.
The hospital management emphasized that their mission extends beyond treatment — it is about delivering compassionate, patient-centered care with dedication and integrity.
Shivaay Hospital remains committed to serving the people of Korba and surrounding regions with round-the-clock medical support and excellence in healthcare services.
कोरबा
“शिवाय हॉस्पिटल” का भव्य शुभारंभ 07 मार्च 2026 को
कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में 100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य संस्था शिवाय हॉस्पिटल का शुभारंभ दिनांक 07 मार्च 2026, शनिवार को अंचलवासियों के लिए किया जा रहा है।
अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, नवीनतम तकनीक एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से सुसज्जित यह अस्पताल क्षेत्र के नागरिकों को उच्चस्तरीय, सुरक्षित एवं समयबद्ध उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। अस्पताल परिसर को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है, जहाँ स्वच्छता, सुरक्षा एवं रोगी सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवा उपलब्ध रहेगी। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ एवं आधुनिक उपकरण निरंतर उपलब्ध रहेंगे। भर्ती मरीजों के लिए वातानुकूलित वार्ड, प्राइवेट एवं सेमी-प्राइवेट कक्ष की व्यवस्था की गई है। साथ ही मरीज के परिजनों के ठहरने हेतु समुचित एवं सुरक्षित सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हाईजेनिक भोजन कक्ष की व्यवस्था अस्पताल परिसर में ही की गई है, जिससे रोगियों को संतुलित एवं स्वच्छ आहार मिल सके।
अस्पताल में न्यूरो सर्जरी, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी तथा रेडियोलॉजी जैसे प्रमुख विभाग संचालित रहेंगे। बच्चों के लिए समर्पित आईसीयू, 20 बेड का अत्याधुनिक नवजात शिशु आईसीयू (NICU) तथा 20 बेड का वयस्क (एडल्ट) आईसीयू की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।
चार अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर स्थापित किए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। डायलिसिस यूनिट की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध रहेगी, जिससे किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।
डायग्नोस्टिक सेवाओं के अंतर्गत सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, C-ARM मशीन (विशेष रूप से हड्डी रोग सर्जरी हेतु), एनसीयू एवं ईएमसी जैसी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। इससे रोग की त्वरित एवं सटीक पहचान कर उपचार प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा सकेगी।
फिजियोथेरेपी विभाग में एडवांस लेज़र तकनीक के माध्यम से उपचार किया जाएगा। सायटिका एवं स्पाइनल डेकोम्प्रेशन ऑपरेशन मशीन द्वारा रीढ़ संबंधी जटिल समस्याओं का समाधान संभव होगा। लकवा (पैरालिसिस) के मरीजों के लिए आधुनिक उपकरणों द्वारा वैज्ञानिक एवं समग्र उपचार पद्धति अपनाई जाएगी। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ का पहला स्पाइनल मोबाइलाइज ट्रैक्शन यूनिट यहाँ स्थापित किया गया है, जो स्लिप डिस्क, सायटिका तथा रीढ़ की हड्डी में नस दबने जैसी समस्याओं के उपचार में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को भी चरणबद्ध रूप से प्रारंभ करने की योजना है, ताकि क्षेत्रवासियों को बड़े महानगरों की ओर रुख न करना पड़े।
वर्तमान समय में बदलते जलवायु परिदृश्य, बढ़ती जनसंख्या एवं आकस्मिक स्वास्थ्य चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए “शिवाय हॉस्पिटल” की स्थापना की गई है। अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण के भाव के साथ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
“शिवाय हॉस्पिटल” अंचलवासियों के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी समय, किसी भी आपात स्थिति में सेवा प्रदान करने हेतु तत्पर रहेगा।
कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी ……
बिलासपुर/कोरबा। दिनांक 28.02.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।सेवानिवृत्त होने वालों में 3 कर्मी आनंद बक्शी उप महाप्रबंधक (वित्त) आंतरिक अंकेक्षण विभाग, अनिल कुमार सिंह वरीय अधिकारी (सर्वे) भू-राजस्व विभाग, श्रीमती रीता तिवारी कार्यालय अधीक्षक ए-1 निदेशक तकनीकी संचालन सचिवालय हैं ।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
