कोरबा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत के सहमति एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुशंसा पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें विनोद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अर्चना उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध एवं पूर्व एल्डरमेन आरिफ खान को उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। वहीं रमेश जायसवाल, पूर्व एल्डरमेन रेखा त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण देवांगन, पूर्व एल्डरमेन मनीराम साहु, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, एफ डी मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ, अनुराग मोहितनाथ को महामंत्री बनाये गए हैं। डॉ.एल पी साहु, रतन लाल यादव, सुरेश पटेल (भिलाई खुर्द) डॉ.डी आर नेताम, संजीव कुमार अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजूधन चंदानी, संतोष यादव को सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है । अवधेश सिंह, शत्रुहन श्रीवास, सनीष कुमार, बिसाहु कुंभकार, सरस्वती कंवर, हीरालाल साहु, क्रांति सोनी, अगहन बाई मुड़ापार, संजू देवी पैकरा एवं दिनेश कैवर्त को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरी करने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि शीघ्र ही जिला कांग्रेस कमेटी का और विस्तार किया जावेगा। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ कमेटी का गठन होगा। जिसमें सभी सक्रीय कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा। श्री राठौर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासनिक) मलकीत सिंह गैदु ने पत्र प्रेषित कर बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश से प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस, ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी में संगठनात्मक ढांचा को शीघ्र ही पूरा करना होगा । जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने जिलेवार प्रभारी की नियुक्ति की है। कोरबा शहर कांग्रेस कमे्टी के लिए विजय केशरवानी प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं ग्रामीण कांग्रेस के लिए डॉ. विनय जायसवाल प्रभारी नियुक्त हुए हैं। प्रभारी शुक्रवार तक अपने प्रभार क्षेत्र का दौरा करेंगे और ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के गठन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे । प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री द्वारा जारी किये गए पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड के अध्यक्षगणों सहित प्रमुख एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके निवासरत बूथ में बीएलए नियुक्त किया जाना है। वर्तमान में कोरबा विधानसभा में 299 बूथ संख्या है जो कि पिछले 2023 के विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के समय 244 बूथ संख्या थे। इस प्रकार कोरबा लोकसभा में 55 बूथ, वहीं कटघोरा में 30, पाली तानाखार में 23 एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 बूथ संख्या बढ़े हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि सभी कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा, आने वाले समय में शीघ्र ही सबको जिम्मेदारी मिलेगी।
दो स्वर्ण एवं पाँच रजत सहित कुल सात पदक जीतकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव कोरबा। अंतरविद्यालयीन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, कोरबा में एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल, मड़वारानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं पाँच रजत सहित कुल सात पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में दीपेश यादव एवं देव बरेठ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जबकि अभिनव वैष्णव, धनराज पटेल, आयुष खांडेय, नितिश सिंह तंवर एवं विवेक दास महंत ने रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर अभ्यास करते हुए उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने तथा विद्यालय एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र अनंत ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।
इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार ने पदक विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल, मड़वारानी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
एस.बी.एस. कॉलोनी, एसईसीएल कोरबा में 25 अक्टूबर को गूंजेगा छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक नितिन दुबे का संगीत, रात 8 बजे से सजेगी भव्य सांस्कृतिक संध्या
कोरबा। सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति, एस.बी.एस. कॉलोनी के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य और आकर्षक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पार्श्व गायक और जाने-माने कलाकार नितिन दुबे अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगे।
समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रंगारंग कार्यक्रम एस.बी.एस. कॉलोनी, एस.ई.सी.एल कोरबा स्थित सेंट्रल वर्स ऑफ कॉलोनी, (Children Park) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 25 अक्टूबर को रात्रि 8:00 बजे से होगी।
छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, सुमधुर गीतों और ऊर्जावान प्रस्तुतियों के पर्याय बन चुके नितिन दुबे के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर स्थानीय संगीत प्रेमियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने कोरबा जिले के समस्त क्षेत्रवासियों से अपील है अपने इष्ट-मित्रों के साथ समय पर उपस्थित होकर इस भव्य सांस्कृतिक संध्या और मां दुर्गा के आशीर्वाद उत्सव का आनंद उठाएं।
कोरबा। दो दिन पूर्व रजगामार में एक 07 वर्षीय मासूम के साथ दरिन्दगी और हत्या के बाद मासूम का शव मिलने के बाद जहां उनके परिजनों में अतिशोक की लहर है, वहीं पूरे कोरबा में आक्रोश शिखर पर है। कल 23 अक्टूबर को पुलिस अधिकारियों ने पत्रकार वार्ता लेकर मामले का खुलासा किया और दरिन्दा आरोपी अमित चौहान को देवमट्टी से गिरफ्तार कर लिया। आज कोरबा जिले के कई जगहों में मासूम को न्याय दिलाने और आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर कैण्डल मार्च निकाला और मासूम को हजारों-लाखों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। आज संध्या 5.30 बजे तिलक भवन प्रेस क्लब कोरबा में प्रेस क्लब परिवार सहित सैकड़ों की संख्या में कोरबा के विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवी वर्ग, समाजसेवी, नारीशक्ति, राजनेता, अग्रवाल सभा, व्यापारी संगठन, अखबार वितरक संघ सहित आम से लेकर खास लोग इकट्ठे हुए और संध्या 5.45 बजे तिलक भवन से कैण्डल मार्च करते हुए टी पी नगर चौक पहुंचे और वहां हजारों कैण्डल जलाकर मासूम को विनम्र श्रद्धांजलि दी। घटना अमानवीयता की इंतहां-नौशाद खान
प्रेस क्लब कोरबा अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि रजगामार में मासूम के साथ जो बर्बरता के साथ हत्या की गई, उसके विरोध में हमने कैण्डल मार्च निकाला, जिसमें कोरबा प्रेस परिवार के साथ कोरबा के हजारों लोग स्वस्फूर्त शामिल हुए और तिलक भवन से टी पी नगर चौक तक कैण्डल मार्च निकाला और टी पी नगर चौक में मासूम को विनम्र श्रद्धांजलि दी। श्री खान ने कहा- यह घटना इतना क्रूर है कि आरोपी को सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए। रजगामार में मासूम के साथ बर्बरता एवं निर्मम हत्या की घटना अमानवीयता की इंतहां है और मासूम के साथ बर्बरता करने वाला दरिन्दा को फांसी से कम की सजा नहीं होनी चाहिए। इस तरह की घटना सनातन संस्कृति में क्षम्य नहीं- कविता सोनी
समाज सेविका कविता सोनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह की घटना हमारी सनातन संस्कृति में क्षम्य नहीं है और आरोपी को फांसी पर लटका देना चाहिए। इस मामले में त्वरित न्याय और आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आरोपी को कड़ी सजा हो, इसके लिए पुलिस पुख्ता सबूत पेश करे-साहित्य जगत
कैण्डल मार्च में साहित्य जगत के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कोरबा के साहित्यकार एवं कवि श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा हो, इसके लिए पुलिस पुख्ता सबूत पेश करे। साहित्यकार कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि मासूम के साथ अमानवीय कृत्य और हत्या सभ्य समाज के लिए कलंक है और इस तरह के कृत्य करने वाले राक्षस को ऐसी सजा मिले कि आरोपियों की रूह कांप जाए। भाजपा नेत्रियों रानी यादव सहित उपस्थित नेत्रियों एवं अन्य महिला संगठन ने भी आरोपी को त्वरित फॉस्टट्रैक कोर्ट में पेश कर पुलिस को अपना पक्ष ऐसा रखना चाहिए कि जज आरोपी को सीधा फांसी की सजा सुनाए। आरोपी की पैरवी नहीं करेगा अधिवक्ता संघ
कैण्डल मार्च में नगर निगम सभापति और अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह सहित कई अधिवक्ता भी शामिल हुए। नूतन सिंह ने कहा कि बच्ची के साथ दरिन्दगी और हत्या मानवीय समाज के लिए जघन्य कांड है और ऐसे राक्षस रूपी आरोपी की पैरवी अधिवक्ता संघ नहीं करेगा। हम टीम बनाकर आरोपी को ऐसी सजा के लिए पैरवी करेंगे, कि सजा सुनकर आरोपी की रूह कांप जाए। फांसी से कम सजा स्वीकार्य नहीं- बजरंग अग्रवाल
कैण्डल मार्च में अग्रवाल सभा ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता निभाई। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि कोरबा को झकझोर देने वाली घटना ने लोगों के दिलों में एक ऐसा आक्रोश पैदा कर दिया है कि आरोपी को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए और न्याय भी त्वरित हो। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आना बाकी
कल पुलिस ने मामले का खुलासा किया और बेलगरी नाला बस्ती निवासी आरोपी को घटना के 24 घंटे के अंदर देवमट्टी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार संभवत: हत्या के पूर्व आरोपी द्वारा दरिन्दगी की गई होगी और उसके बाद हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया होगा। पुलिस को पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मासूम के साथ दरिन्दगी सभ्य समाज पर कलंक
साधना न्यूज की कोरबा जिला हेड श्रीमती रेणु जायसवाल ने कहा कि मासूम के साथ दरिन्दगी और हत्या सभ्य समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी चाहिए कि यदि कोई मासूम गुम होती है तो पुलिस को सक्रियता दिखानी चाहिए, ताकि इस तहर की घटना की पुनर्रावृत्ति न हो। राक्षस से भी बदतर आरोपी को सिर्फ फांसी की सजा हो। मुस्लिम यूथ कमेटी ने भी निकाला कैण्डल मार्च
मुस्लिम यूथ कमेटी ने भी घटना के विरोध में और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कैण्डल मार्च निकाला और टी पी नगर चौक में कैण्डल जलाकर मासूम को श्रद्धांजलि दी। यूथ कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि आरोपी को ऐसी कड़ी सजा मिले कि अन्य कोई इस तरह की घटना न घटे।