Connect with us

छत्तीसगढ़

अफीम की खेती को लेकर सरगुजा कांग्रेस का प्रदर्शन:भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले, पुलिस ने रोका, पूर्व मंत्री बोले- यह बर्दाश्त नहीं

Published

on

सरगुजा,एजेंसी। दुर्ग और बलरामपुर में अफीम की खेती के खुलासे के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया था। कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग के पार ही रोक लिया। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को नशे की गर्त में ढकेला जाए, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, दुर्ग में भाजपा नेता के फार्म हाउस में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद बलरामपुर में कुसमी के त्रिपुरी और कोरंधा के खजूरी में अफीम की खेती पकड़ी गई है। त्रिपुरी में पुलिस ने 4 करोड़ 75 लाख रुपए के अफीम की खेती पकड़ी है। खजुरी में गुरुवार को ही ढाई एकड़ में लगी अफीम की खेती पकड़ी है। इसके विरोध में कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था।

राज्यपाल के नाम कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन।

राज्यपाल के नाम कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन।

रैली निकालकर भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे

कांग्रेसियों ने राजीव भवन से रैली निकाली और भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने भाजपा कार्यालय के पहुंच मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर पूरे रास्ते को ब्लॉक कर दिया था। मौके पर एडिशनल एसपी अमोलक सिंह समेत तीन थाने और पुलिस लाइन से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

कांग्रेसियों ने पुलिस बेरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक लिया गया। कांग्रेसियों ने मौके पर ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन मौके पर मौजूद डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। करीब आधे घंटे तक हंगामे के बाद कांग्रेस का आंदोलन समाप्त हुआ।

नशे का गढ़ बने, बर्दाश्त नहीं- अमरजीत

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती चिंता का विषय है। नए जनरेशन को यहां के लोगों को नए नशे में ढकेलने की कोशिश भाजपा कर रही है। किसी भी स्थिति में प्रदेश को नशे में डूबने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद भी शासन और प्रशासन नहीं चेता तो आंदोलन तेज होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि, जिस तरह से पूरे प्रदेश में सूखे नशे का कारोबार हो रहा है। भाजपा के पदाधिकारी इसमें शामिल हैं। जल्द ही नशे के खिलाफ सरगुजा में एक और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

बच्चा चोरी की अफवाहें, जांजगीर-चांपा में पुलिस अलर्ट:एएसपी बोले..पेरेंट्स ना हो पैनिक, कानून हाथ में लेने पर होगी सख्त कार्रवाई

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें ‘बच्चा चोर’ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी थाने में अब तक बच्चा चोरी की कोई पुख्ता शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इन भ्रामक सूचनाओं के कारण पेरेंट्स में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता और तनाव है। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई है कि राह चलते किसी भी अनजान व्यक्ति को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी अप्रिय घटना का खतरा बढ़ गया है।

अफवाहों से बचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध को देखते ही कानून अपने हाथ में न लें।

संदिग्ध होने पर हिंसा ना करें

एएसपी उमेश कश्यप ने अपने बयान में कहा, “जांजगीर-चांपा के नागरिकों से मेरी विनम्र अपील है कि यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या बच्चा चोरी का संदेह होता है, तो उसके साथ हिंसक व्यवहार न करें। मारपीट करना या कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसी किसी भी सूचना पर तुरंत 112 डायल करें, कंट्रोल रूम को सूचित करें या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में जानकारी दें। आप किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और वैधानिक कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें।”

सोशल मिडिया पर भ्रम फ़ैलाने पर सख्त करवाई

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के भ्रामक खबरें या वीडियो साझा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की साइबर सेल लगातार ऐसी पोस्ट पर नजर रख रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Published

on

सक्ती। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेडा़ निवासी मृतक स्व. नमन पैकरा को नहर के पानी में डूबने के कारण मृत्यु होने से निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती ममता पैकरा पति नितिन कुमार पैकरा को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती : जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Published

on

जिला पंचायत सीईओ ने गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत मालखरौदा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। सीईओ श्री जैन द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा, करीगांव, किरकर एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम निर्माण, पीडीएस गोदाम निर्माण कार्य तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों का अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करीगांव एवं नवागांव में नाली निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में किए जा रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्वक किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। सीईओ श्री जैन ने मनरेगा योजना अंतर्गत समस्त तकनीकी सहायकों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सभी तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड का दौरा करने तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत मालखरौदा में 15वें वित्त आयोग की राशि से क्रय किए गए पानी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया।निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ संदीप कश्यप, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सक्ती बी.पी. साहू, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक मनरेगा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677