Connect with us

कोरबा

पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 10 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 30.04.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 10 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, सीवीओ हिमांशु जैन एवं निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में चन्द्रमोहन वर्मा महाप्रबंधक (सिविल) सीएसआर विभाग, एसके महापात्रा मुख्य प्रबंधक (खनन/मासंवि), संजय दास प्रबंधक (सर्वे) योजना परियोजना विभाग, श्याम बोरकर सहायक अभियंता नगर प्रशासन विभाग, पुरुषोत्तम लाल साहू असिस्टेंट सुपरवाईजर ई/टी विभाग, व्ही. नागेश फोरमेन इंचार्ज नगर प्रशासन विभाग, संतोष कुमार मेश्राम असिस्टेंट सुपरवाइजर नगर प्रशासन विभाग, दल बहादुर गुरुंग सिनीयर डुप्लीकेटिंग ऑपरेटर सीएमडी सचिवालय, बैकुंठ महानंदा सामान्य सहायक श्रेणी-4 वसंत विहार डिस्पेंसरी, भोला प्रसाद सुरक्षा प्रहरी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशली से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Continue Reading

कोरबा

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026-27 हेतु तिथियों की घोषणा

Published

on

कोरबा। राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा तथा मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की सघन तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, रायपुर द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु वर्ष 2026-27 की प्रवेश परीक्षा की तिथि, समय एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की समय-सारणी जारी की गई है।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई 2026 से 10 मई 2026 प्रातः 9.30 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पद⁠ पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे। यदि विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे निकटस्थ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय या जिला कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा से संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु आवेदन क्रमांक एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा।
प्राक्चयन परीक्षा दिनांक 10 मई 2026, रविवार को प्रातः 10बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के दिन प्रातः 9.30 बजे से 10.00 बजे के बीच ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
जिले में परीक्षा संचालन हेतु कुल तीन परीक्षा केंद्र-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला, कटघोरा, शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय, डिंगापुर, कोरबा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, रामपुर, पोड़ीउपरोड़ा निर्धारित किए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

प्रशिक्षण में अनुशासनहीन आचरण पर सहायक शिक्षक निलंबित

Published

on

कोरबा। जनगणना 2027 के अंतर्गत 19 अप्रैल को तहसील पाली में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में सहायक शिक्षक एल.बी. अश्वनी रात्रे को निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रा. शा. दर्रीमुड़ा (चैतमा), तहसील पाली, जिला कोरबा में पदस्थ सहायक शिक्षक एल.बी. अश्वनी रात्रे प्रशिक्षण सत्र के दौरान शराब के सेवन की स्थिति में उपस्थित पाए गए, जिसके कारण प्रशिक्षण की कार्यवाही बाधित हुई। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत है तथा जनगणना अधिनियम के प्रावधानों का भी उल्लंघन है।
उक्त कृत्य की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के तहत अश्वनी रात्रे, सहायक शिक्षक एल.बी., प्रा. शा. दर्रीमुड़ा (चैतमा), तहसील पाली, जिला कोरबा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पाली, जिला कोरबा निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677