Connect with us

कोरबा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

Published

on

महिलाओं ने हस्ताक्षर कर दिखाई एकजुटता, मानव श्रृंखला से दिया सशक्त संदेश

सरकार के फैसले का किया अभिनंदन, जताया प्रधानमंत्री का आभार

कोरबा। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोरबा शहर के टी.पी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने के प्रावधान का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि महिलाओं के लिए यह दिन अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे देश की महिलाएं सशक्त होकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी। 33 प्रतिशत आरक्षण का यह प्रावधान महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता में वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आसीन होना महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं के सम्मान एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला हितग्राहियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से प्राप्त लाभों के अपने अनुभव साझा किए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, स्व सहायता समूह, स्वच्छता दीदी जैसी योजनाएं प्रमुख रहीं। महिलाओं ने बताया कि इन योजनाओं से उन्हें न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवनयापन कर रही हैं।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता और उत्साह व्यक्त किया तथा मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला अधिवक्ताएं, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677