कोरबा
नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन के दौरान आदर्श आचार सहिंता का पालन सुनिश्चित कराने एमसीसी समिति गठित
विभिन्न अधिकारियों को समिति के अध्यक्ष व सदस्य के रूप में सौंपी गई जिम्मेदारी
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही जिले के संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण सहिंता प्रभावशील हो चुकी है। नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के संदर्भ में प्रत्याशी, राजनैतिक दल, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 08 मई 2026 को जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा द्वारा विभिन्न अधिकारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र हेतु गठित मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। साथ ही सदस्य के रूप में संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सदस्य और मुख्य नगर पालिका परिषद दीपका संयोजक होंगे।
इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतो के आम निर्वाचन के दौरान जनपद क्षेत्र कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता के पालन कराने हेतु एमसीसी समिति का गठन कर सम्बंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही सम्बंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संयोजक, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।उक्त समिति निर्वाचन घोषणा के उपरांत प्रति 03 दिन में आवश्यकता अनुसार बैठक कर क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
कोरबा
एमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय चुने गए
द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि.3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन भव्यता के साथ सम्पन्न हो गया। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी का चुनाव भी हुआ जिसमें वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में लायंस क्लब भिलाई के लायन अनिल अग्रवाल चुने गए। वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए लायन अनिल अग्रवाल एवं लायंस क्लब बिलासपुर सेवा से एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला था और लायन अनिल अग्रवाल को 62 मतों से विजयश्री हासिल हुई।
विजयश्री हासिल करने के बाद लायन अनिल अग्रवाल ने सभी पीडिजी एवं लायन मेंबर्स का आभार जताया और कहा कि आप सभी ने जो आशीर्वाद दिया, उसका सम्मान करते हुए मैं डिस्ट्रिक्ट 3233सी में सेवाभावी कार्यों, सदस्य विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करूंगा और सभी पीडिजी मेरे मार्गदर्शक होंगे।
2028-29 के लिए होंगे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

लायन अनिल अग्रवाल आगामी सत्र 2028-29 के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर होंगे।
2026-27 के लिए लायन रिपुदमन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित

वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 चुनाव के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई और सत्र 2026-27 के लिए पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी निर्वाचित हुए, वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए पीएमजेएफ लायन पवन मलिक निर्वाचित हुए। इंटरनेशनल डायरेक्टर के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने 23 मतों से विजयश्री हासिल की। इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल और लायन बसंत मिश्रा के बीच मुकाबला था।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एवं परिणाम की घोषणा होते ही सभी विजेता लायंस का भव्य सम्मान किया गया।
हार-जीत सिक्के के दो पहलू:सहयोग करने वाले सभी लायन सदस्यों का आभार-लायन आशीष अग्रवाल

वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में भाग्य आजमाने वाले लायंस क्लब्स बिलासपुर से एवं जीएलटी कोआर्डिनेटर एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल थोड़े निराश लगे, लेकिन चेहरे पर मुस्कान लाते हुए मंच से सभी लायन सदस्यों का आभार जताया और कहा कि हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। लायन सदस्यों ने दोनों प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया, लेकिन मेरे प्रतिद्वंदी लायन अनिल अग्रवाल को जीत हासिल हुई। चुनाव में जीत किसी एक की ही होती है। उन्होंने बड़े प्रेरणास्पद बातें कहीं-चुनाव तो एक ही दिन होता है, लेकिन हम साल के 365 दिन लायन होते हैं और हमें लायन होने में गर्व है। मैं हमेशा लायनवादी रहूंगा और किसी भी सदस्य या क्लब को जब भी मेरी जरूरत होगी, हमेशा उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने एक बार फिर सभी का आभार जताया और कहा कि जितना आशीर्वाद मिला, उसके लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी लायन सदस्यों का ह्दय से आभार।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने शांति और सद्भाव के साथ चुनाव सम्पन्न होने एवं अधिवेशन की सफलता के लिए सभी का आभार जताया।
पीडीजी का सम्मान









अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्लबों का सम्मान

हम सब मिलकर डिस्ट्रिक्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास का संकल्प लें-लायन चौहान

मुख्य अतिथि पीआईडी लायन जितेन्द्र सिंह चौहान ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी भव्यता मैंने बहुत कम देखी, इसके लिए डिस्ट्रिक्ट को बधाई और चुनाव सम्पन्न हुआ, जीतने और हारने वाले इस बात का संकल्प लें कि मिलजुलकर डिस्ट्रिक्ट को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि हार में निराश न हों और निरंतर आगे बढ़ने के लिए अपनी कमियों को दूर करें, आगे सफलता अवश्य मिलेगी। हम सभी लायन सदस्य समाज की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयास करते रहें और यह प्रयास कभी कम नहीं होना चाहिए।






कोरबा
द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में एमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल विजयी
डिस्ट्रिक्ट 3233सी को नई ऊंचाईयां देने होगा टीमभावना के साथ प्रयास-लायन अग्रवाल
डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन भव्यता के साथ आज सम्पन्न हो गया। 500 से अधिक लायन दिग्गजों एवं सदस्यों की उपस्थिति में डिस्ट्रिक्ट के पीडिजी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्लबों, लायन पदाधिकारियों का सम्मान समारोह, इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-द्वितीय के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के साथ सम्पन्न हो गया।

इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के चुनाव में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल विजयी

अधिवेशन के दूसरे दिन इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के चुनाव का परिणाम पहले घोषित किया गया, जिसमें पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल 23 मतों से एतिहासिक जीत दर्ज की। आगामी इंदौर में होने वाली मल्टीपल कांफ्रेंस में लायन डॉ. अग्रवाल अपना पक्ष रखेंगे और वहां इंटरनेशनल डायरेक्टर घोषित होंगे। उक्त मल्टीपल कांफ्रेंस में 05 डिस्ट्रिक्ट से चुनकर आए इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी भी भाग लेंगे, लेकिन लायन अग्रवाल के इंटरनेशनल डायरेक्टर चुने जाने की संभावना प्रबल है। लायन डॉ. अग्रवाल ने पीडिजी लायन बसंत मिश्रा को हरा कर विजयश्री हासिल की।
लायन अग्रवाल का भव्य स्वागत

इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयश्री हासिल करने के बाद पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के स्टॉफ सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी।
सभी का जताया आभार

इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग और समर्थन देने वाले लायन सदस्यों का लायन राजकुमार अग्रवाल ने आभार जताया और मंच से कहा कि डिस्ट्रिक्ट को नई ऊंचाईयों तक ले जाने टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर में मल्टीपल की बैठक में डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दमदारी के साथ पक्ष रखा जाएगा, ताकि इंटरनेशनल डायरेक्टर संचालक मंडल में डिस्ट्रिक्ट 3233सी का प्रतिनिधित्व बढ़ सके।
डि.3233सी से पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी चुने गए लायन अग्रवाल

लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट 3233सी में एक इतिहास बना दिया। डिस्ट्रिक्ट में किसी लायन सदस्य को पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।





कोरबा
सुशासन तिहार-2026: बैरा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कल
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 11 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली के ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
