Connect with us

कोरबा

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या: खुद थाने पहुंचकर बोला- मैंने पत्नी को मार डाला, तीन बच्चे बेसहारा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में चरित्र संदेह को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार सुबह बरहामुड़ा धरसापारा गांव की है। हत्या के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतका पूर्णिमा यादव (32) गुरुवार सुबह मजदूरी और घरों में काम करके घर लौटी थीं। इसी दौरान पति रामाशंकर यादव से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिर और गर्दन पर किए कई वार

हमले में पूर्णिमा यादव के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका और आरोपी के तीन छोटे बच्चे हैं। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद बच्चे बेसहारा हो गए हैं।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

ग्रामीणों और पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी रामाशंकर यादव अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्णिमा मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं, जबकि आरोपी शराब का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था।

हत्या के बाद सीधे थाने पहुंचा आरोपी

पत्नी की हत्या करने के बाद रामाशंकर यादव सीधे पाली थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर बरहामुड़ा धरसापारा गांव पहुंची।

पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ में चरित्र संदेह के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 07 नवंबर 2026 (शनिवार) को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Continue Reading

कोरबा

डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।

Continue Reading

कोरबा

दशहरा कार्यक्रम में युवक की गर्दन पर चाकू से वार:लाइट जाने पर स्टेज के पीछे हमला कर आरोपी फरार, हालत गंभीर, सिम्स बिलासपुर रेफर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के खैरभवना गांव में दशहरा कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घटना लेमरू थाना क्षेत्र के सतरेंगा के खैरभवना गांव की है। दीपावली से पहले यहां गुरुवार रात रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। सतरेंगा निवासी राकेश कंवर अपने भाई राजू कंवर के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचा था।

रात करीब 2 बजे कार्यक्रम के दौरान अचानक लाइट चली गई। इसी दौरान राकेश स्टेज के पीछे अंधेरे में गया। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।

पुलिसकर्मी ने घायल हालत में देखा

हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर लेमरू थाना पुलिस की तैनाती थी। एक आरक्षक की नजर उस पर पड़ी तो वह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू ले गया।

प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिम्स बिलासपुर भेज दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

भाई बोला- किसी से विवाद नहीं हुआ था

राकेश के छोटे भाई ने बताया कि रावण दहन या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उसे यह भी पता नहीं चल पाया कि उसके भाई पर कब, कैसे और किसने हमला किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवक की गर्दन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।

दशहरा मैदान में चाकू से हमले में हुई थी युवक की मौत

इससे पहले कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में भी रावण दहन कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला हुआ था। उस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677