कोरबा
“कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस
कोरबा। उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 17 मई को ” विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ” मनाया जाता है। इस दिन लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक किया जाता है। उच्च रक्तचाप किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। हाईब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन का खतरा महिलाओं से ज्यादा पुरूषों में होता है। इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं जैसे फैमिली हिस्ट्री , तनाव, गलत खान-पान और लाइफस्टाइल आदि। इससे बचने के लिए न केवल डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है बल्कि तनाव को कम करना और शरीर को सक्रिय बनाए रखना बेहद जरूरी है।
दिनांक 17 मई को जिले में ” विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ” के अवसर पर समस्त विकासखंड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (शहरी तथा ग्रामीण ),आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उपस्वास्थ केन्द्रों (शहरी तथा ग्रामीण) में उच्च रक्तचाप से संबंधित बीमारियों के संबंध में तथा रोकथाम से सबंधी जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह की स्क्रीनिंग की जाएगी ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उच्च रक्तचाप एक आम और अक्सर शांत स्थिती है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित अधिकांश लोगों को कोई भी लक्षण दिखाई नहीं देता है, इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। शरीर की धमनियों या मुख्य रक्तवाहिकाओं की दीवारों पर रक्त का दबाव लगातार बहुत अधिक होता है इसे हाईपरटेंशन कहते हैं। यह धीरे धीरे शरीर में बढता है, समय के साथ यह हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की विफलता और मनोभ्रंष जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।
उन्होंने बताया कि मोटापा, धुम्रपान या स्मोकिंग, शराब का सेवन , असंतुलित आहार, तनाव या डिप्रेशन तथा शारीरिक गतिविधियों में कमी उच्च रक्तचाप की समस्या को जन्म दे सकते हैं। हालांकि हाईपरटेशन के लक्षणों को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे संकेत हैं जिनके द्वारा उच्च रक्तचाप की समस्या को देखा जा सकता है जैसे अत्यधिक सर दर्द देना , छाती में दर्द, स्पष्ट दिखाई ना देना, बेचैनी या घबराहट होना, सांस फूलना, थकान महसूस होना है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के लोगों से अपील किया गया है कि जिन लोगों को उपरोक्त प्रकार के शारीरिक लक्षण हों तथा 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग निकट के स्वास्थ्य केन्द्र जाकर जांच करावे तथा चिकित्सकीय परामर्श लें , चिकित्सक के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों निःशुल्क जॉंच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
कोरबा
पत्रकारवार्ता:पेट्रोल-डीजल संकट पर बोले जयसिंह-चुनावी लाभ लेने के लिए पेट्रोल-डीजल संकट को दबाए रखा भाजपा सरकार ने
कहा-महंगाई की मार से आम आदमी की कमर टूटी, अभी और बढ़ने वाली है महंगाई
कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत कार्यों को पहले रद्द किया और अब उसी काम का श्रेय लेने की होड़ मची है
जयसिंह फिर हमलावर हुए, कहा- सुबह से तीन लोग झोला लेकर निकलते हैं और शाम को रिपोर्टिंग करते हैं
कोरबा। आज सुबह 10.30 बजे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता ली और वर्तमान स्थिति में पेट्रोल-डीजल किल्लत पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल संकट कुछ महीनों से ही देश में दिख रहा था, लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार ने 05 राज्यों में हुए चुनावों में चुनावी लाभ लेने के लिए पेट्रोल-डीजल संकट को दबाए रखा। लोगों को पहले से ही अनुमान था कि चुनाव होते ही पेट्रोल-डीजल संकट गहराएगा और लोगों को फिर से लाईन में लगनी पड़ेगी। लोगों को यह भी अंदेशा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, बस चुनाव रिजल्ट का इंतजार कीजिए। हुआ भी वही, चुनाव निपटा, रिजल्ट भी निकल गया और पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की लाईन भी लगना प्रारंभ हो गया। पेट्रोल-डीजल भी महंगा हो गया।
जब से मोदी सरकार बनी है, लोग लाईन ही लगा रहे हैं
जब से मोदी सरकार बनी है, लोगों को लाईन में लगने की आदत हो गई है। पहली बार सरकार बनते ही नोटबंदी की, लोगों को अपने ही पैसे के लिए कई-कई दिन तक लाईन में लगनी पड़ी, देश में कई लोगों की मौत हो गई। कोरोना काल में लाक डाऊन हुआ और लोगों का जीवन दूभर हो गया। केवाईसी अपडेट के लिए लोग रोज लाईन में लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन आते ही लोग महंगाई से त्रस्त हो जाते हैं। अभी तो पेट्रोल 03 रूपए बढ़ा है, दो-दो, तीन-तीन रूपए बढ़ा कर मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल का भाव 50 रूपए तक बढ़ाएगी। पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने से सभी वस्तुओं के दाम अपने आप बढ़ेंगे और लोगों का जीवन दूभर हो जाएगा।
इधर जनता त्रस्त और विकसित देश बनाने का सपना

मोदी लोगों को भ्रम में डाल रहे हैं। भाजपा की फितरत ही रही है, लोगों को गुमराह करते रहो, कांग्रेस के खिलाफ जहर घोलते रहो और शासन करते रहो। भारत की अर्थव्यवस्था भाजपा सरकार से संभल नहीं रही है और जनता को गुमराह कर रही है कि 2047 तक भारत को विकसित बनाएंगे।
उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार के समय और अब का आंकड़ा भी पेश किया

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने डॉ. मनमोहन सिंह के 10 साल के कार्यकाल और मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल का कम्पेयर किया और आंकड़ा भी बताया- आटा (10 किलो.)- 2013 में रूपए 210, 2026 में रूपए 530
चावल-2013 में रूपए 30 से 36 रूपए, 2026 में रूपए 50 से रूपए 65। इसके अलावा उन्होंने कई सामानों की लिस्ट जारी की और 2013 और 2026 के भावों का आंकड़ा जारी किया।
मोदी राज में सोना पांच गुना महंगा
2013 में सोने का भाव 28,500 रूपए से 29,600 रूपए प्रति 10 ग्राम था, लेकिन आज 12 साल में सोना के भाव को मोदी सरकार कंट्रोल करने में नकाम रही और आज सोना 1.58 लाख पार हो गया है। मोदी सरकार ने महिला का मंगलसूत्र ही छीन लिया। महिलाएं अब न मांगटीका खरीद पा रहे हैं और न ही मंगलसूत्र। यही हाल रहा, तो बाबूल अपनी बेटियों को चांदी का भी सामान नहीं दे पाएगा।
लोगों को समझाईश देकर विदेश के लिए रवाना हुए मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील ने देशवासियों के जख्मों में नमक डालने का काम किया है। लोगों को समझाईश देकर खुद विदेश के लिए रवाना हो गए। पिछले दो माह से पेट्रोल-डीजल, गैस के संकट से जनता जूझ रही है और महंगाई की मार से त्रस्त लोगों को मोदी समझाईश देकर विदेश के लिए रवाना हो गए।
मोदी ने दी समझाईश-किसान उर्वरकों का इस्तेमाल कम करें।
देश के कामकाजी पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें और वर्क फ्राम होम करें।
खाने के मीनू कम करें, गैस का उपयोग कम करें, कोयला-लकड़ी का उपयोग करें। पहले प्रशासन ने कोयला जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
एक साल तक सोना न खरीदें।
यह समझाईश मोदी जी ने आम जनता को दी है और यह समझाईश महंगाई से त्रस्त जनता के लिए घाव में नमक छिड़कने जैसा है।
मंत्री पर भी निशाना:तीन लोग सुबह झोला लेकर निकल जाते हैं और शाम को करते हैं रिपोर्टिंग
जयसिंह अग्रवाल कोरबा विधायक एवं मंत्री लखनलाल देवांगन पर फिर हमलावर हुए और कहा कि घर में तीन झोपड़ी बनी है। सुबह तीन लोग झोला पकड़कर निकलते हैं और शाम को रिपोर्टिंग करते हैं।
मेरे कार्यकाल में हुए करोड़ों के काम को पहले रद्द किया और अब श्रेय लेने की होड़
जयसिंह अग्रवाल ने मंत्री लखनलाल देवांगन को डिबेट के लिए चुनौति दी है और कहा कि मेरे कार्यकाल में हुए कार्य और ढाई साल में हुए कार्य के लिए डिबेट करने की चुनौति दे डाली और कहा कि यदि मंत्री अपने स्थान पर किसी पढ़े-लिखे मंत्री या किसी अन्य को बैठाना चाहें, तो बैठा लें। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों अरबों का काम स्वीकृत कराया, उसे रद्द करा दिया गया और अब उसी काम का श्रेय लेने की होड़ मची है।
बरमपुर-दर्री रोड के लिए एसईसीएल से 83 करोड़ की स्वीकृति मैंने दिलाई और तीन साल तक नगर निगम उस काम का टेंडर नहीं कर पाया और बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। भाजपा की फितरत ही रही है कि लोगों को गुमराह करते रहो। अब जाकर उस काम का टेंडर हुआ है और श्रेय लेने की होड़ मची है।
कोरबा
कोरबा में सड़क हादसों में दो की मौत,पांच घायल:कहीं बाइक ने मारी टक्कर,तो कहीं तेज रफ़्तार कार ने स्कूटी को ठोका
कोरबा। कोरबा जिले में गुरुवार रात से शुक्रवार तक तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी हादसे तेज रफ्तार के कारण हुए। घायलों का उपचार जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

पहली घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के कोहड़िया मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। छतराम दोन्द्रो (48)अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक एक यात्री बस से टकरा गई, जिससे छतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हॉस्पिटल के बहार रिलेटिव्स की भीड़
डॉक्टर्स ने घायल को मृत घोषित कर दिया गया
उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिलेटिव ने बताया कि छतराम राजमिस्त्री का काम करते थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
दूसरी घटना
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अप्पू गार्डन के पास हुई। एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक्टिवा सवार दो युवतियों पूजा कंवर और किरण वैष्णो को टक्कर मार दी। दोनों कोरबा निवासी हैं और किसी काम से जा रही थीं। टक्कर से वे सड़क पर गिरकर घायल हो गईं और एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद, उसी कार ने एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक मौके से फरार हो गया।
तीसरी घटना
कटघोरा थाना क्षेत्र के जेन्जरा मुख्य मार्ग पर हुई। पतरापाली निवासी परदेसी राम (60) साइकिल से जा रहे थे, तभी बाइक सवार प्रताप कंवर ने उन्हें टक्कर मार दी।
घायल परदेसी राम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार प्रताप कंवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कोरबा
अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर
कोरबा। जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंधन एवं घरेलू गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूर्णतः सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 5,876 सिलेंडरों का बैलेंस स्टॉक उपलब्ध है। इसके साथ ही एलपीजी रिफिल की स्थिति भी पूरी तरह सामान्य है। इस प्रकार जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त है ।

इसी प्रकार पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता भी पूरी तरह संतोषजनक है। जिले में कुल 104 रिटेल आउटलेट संचालित हैं। वर्तमान उपलब्ध स्टॉक के अनुसार पेट्रोल 913 केएल तथा डीजल 1057 केएल उपलब्ध है, जो जिले की सामान्य दैनिक खपत के अनुसार पर्याप्त है। कुछ चुनिंदा आउटलेट तकनीकी कारणों या देर से भेजे गए इंडेंट के कारण प्रभावित रहे हैं, जिनका समाधान संबंधित कंपनियों द्वारा किया जा रहा है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी पेट्रोल पंपों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कहीं भी कालाबाजारी, जमाखोरी या अव्यवस्था पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस एवं प्रशासनिक अमले को भी स्थिति पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री दुदावत ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुरूप ही ईंधन एवं गैस की खरीद करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
