Connect with us

कोरबा

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बेतहाशा महंगाई के विरोध में पेट्रोल पंप के सामने कांग्रेस ने दिया धरना

Published

on

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी काेरबा शहर एवं ग्रामीण के संयुक्‍त तत्‍वावधान में घंटाघर चौक स्थित स्‍थानीय पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन किया   गया ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल, डीजल, व्‍यावसायिक एवं घरेलु गैस सिलेण्‍डर सहित दैनिक उपयोग की वस्‍तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया ।

जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि पूरे देश में पिछले सात वर्षों से उर्वरक (खाद) की कमी बनी हुई है । खाद की कमी को दूर करने के बजाय प्रधान मंत्री जी देश भर के किसानों से उर्वरक(युरिया) का उपयोग कम करने की सलाह दे रहे हैं । श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 2014 में किसानों की आय दोगुना करने का वादा कर सरकार में आए और जब से सरकार में आए हैं तभी से किसानों को पर्याप्‍त‍ि खाद नहीं मिल रहा है जिसके कारण किसानों की उपज बहुत कम हो गई है और किसान कर्जदार होते जा रहे हैं कहीं – कहीं आत्‍म हत्‍या करने को मजबूर हो रहे हैं ।

प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह ने कहा कि पिछले 2 माह से डीजल, पेट्रोल एवं घरेलु एवं व्‍यावसायिक गैस के संकट से जनता परेशान और बेहाल है । पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है वहीं गैस सिलेण्‍डर के लिए गैस एजेंसियों के सामने चमचमाती धुप में घंटो कतार में खड़े रहना पड़ रहा है।
जिला उपाध्‍यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्‍य अर्चना उपाध्‍याय ने विरोध जताते हुए कहा कि अच्‍छे दिन लाने का वादा किया था । आज पूरा देश इन वादों को याद कर रहा है  । उन्‍होंने आगे कहा कि केन्‍द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में आम जनता परेशान है। मोदी जी ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील किया है । मैं कहती हुं मोदी जी आम जनता एवं मध्‍यम वर्गीय परिवार आपके राज में सोना चांदी खरीदने के लायक बचा ही कहां है ।

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने आरोप लगाया कि केन्‍द्र की मोदी – शाह की सरकार महंगाई नियंत्रण करने में पूरी तरह फैल है । देश भर की आम जनता बेरोजगारी और महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। आवश्‍यक घरेलु जरूरत के समानों के दामों में लगातार बढ़ोत्‍तरी से आमजनों का बजट बिगड़ गया है । जिला कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, श्‍याम सुंदर सोनी, शहर कांग्रेस के जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, दुष्‍यंत शर्मा, महामंत्री एवं इंटक नेता मनहरण लाल राठौर, अजा प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, कांग्रेस ओ बी सी प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज,जिला उपाध्‍यक्ष अशोक लोध, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, जिला सचिव डॉ. डी आर नेताम, संजू अग्रवाल, कार्यकारी सदस्‍य आंगन बाई, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु,राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, गोरेलाल यादव, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, रोपा तिर्की, नंद कुमार देवांगन, पार्षद बद्री किरण, रवि चंदेल, पूर्व पार्षद हीरालाल यादव, अविनाश बंजारे, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठाैर, मंडल उपाध्‍यक्ष रवि खुंटे, सीमा उपाध्‍याय, कुंजबिहारी साहु, प्रेम साहु, कन्‍हैया राठौर, विजय आदिले, पंचराम निराला, विजय आनंद, संतोष काठले, मुस्लिम खान, समसुद्दीन, निजामुद्दीन, तौफीक खान, सहजाद खान, सजीदा बेगम, जोबी बद्री, मुकेश उसरवर्षा आदि ने भी पेट्रोल, डीजल संकट पर विरोध जताते हुए अपना विचार रखे ।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में घर के छज्जे पर लटका मिला कोबरा:रेस्क्यू के लिए तोड़ना पड़ा छज्जा, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बरमपुर गांव में गुरुवार देर रात एक घर में कोबरा घुस गया। करीब 5 फीट लंबा कोबरा कच्चे मकान के छज्जे पर लटका फुंकार रहा था। सांप को देखकर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे डर गए और बाहर भाग गए। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

घटना रात करीब 11 बजे की है। प्रकाश यादव का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी कमरे के छज्जे से सरसराहट की आवाज सुनाई दी। टॉर्च की रोशनी में देखने पर करीब 5 फीट लंबा कोबरा छज्जे से लटका दिखाई दिया और फुंकार मार रहा था।

मकान कच्चा और खपरैल का होने के कारण कोबरा आसानी से अंदर घुस आया। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर मानस यादव और उमेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कोबरा छज्जे की दरार में छिपा हुआ था, जिससे रेस्क्यू करना चुनौतीपूर्ण हो गया।

17 फीट ऊंचाई पर चढ़कर किया रेस्क्यू

रेस्क्यू टीम को करीब 17 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जोखिम उठाना पड़ा। सांप तक पहुंचने के लिए घर के एक हिस्से को हल्का तोड़ना भी पड़ा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

जंगल में छोड़ा गया कोबरा

रेस्क्यू के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बरसात में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों की छत, स्टोर रूम, अनाज रखने की जगह और छज्जों में पहुंच जाते हैं।

लोगों से की अपील

स्नेक कैचर ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं। उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

Continue Reading

कोरबा

पिता से पूछा-मां मुझसे नाराज क्यों है, फिर फूट-फूटकर रोया:सुबह किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला बेटा, सेलून में करता था काम

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को फोन कर पूछा, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर बाद उसने कॉल काट दी।

शुक्रवार सुबह जब उसके माता-पिता किराए के कमरे पर पहुंचे, तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

पंखे से लटकर युवक से आत्महत्या कर ली।

सेलून में करता था काम

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम रोहन उर्फ अमन श्रीवास (24) है, जो ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून में काम करता था। रोहन टीपी नगर में किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से वह बरपाली का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन भी है।

देर रात पिता को किया था फोन

रिश्तेदारों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे रोहन की पिता से सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 2:30 बजे उसने फिर कॉल किया। कॉल पर वह रो रहा था और बार-बार पूछ रहा था, “मां मुझसे नाराज क्यों है?” इसके बाद उसने फोन काट दिया।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला

शुक्रवार सुबह जब रिश्तेदारों ने कई बार फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर माता-पिता तुरंत उसके कमरे पहुंचे। दरवाजा खोलने पर रोहन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जांच के बाद सामने आएगी वजह

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के सिंचाई कॉलोनी में लाखों की चोरी:सूने मकान का ताला तोड़कर सोना, चांदी, नकदी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित सिंचाई कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोना-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित भारत लाल साहू, जो सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं, सिंचाई कॉलोनी के क्वार्टर नंबर एचपीटी A2/25 में रहते हैं। वह किसी काम से घर से बाहर गए थे और मकान में ताला लगा था। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया।

पुलिस सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट के आधार पर कर रही जांच

पुलिस सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट के आधार पर कर रही जांच

अलमारी तोड़कर ले गए गहने और नकदी

शुक्रवार (24 जुलाई ) सुबह घटना की जानकारी मिलने पर भारत लाल साहू घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर अलमारी भी तोड़ी गई थी और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने, करीब 30 से 35 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार कुल नुकसान करीब 2 से 2.5 लाख रुपये का हुआ है।

सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं।

बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा जिले में हाल के दिनों में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। सूने मकानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677