Connect with us

कोरबा

सुशासन तिहार 2026: कृषक राजकुमार पटेल के जीवन में राहत और भरोसे की नई किरण’

Published

on

’सिंचाई के लिए मिला विद्युत पंप, खेती कार्य को मिलेगी गति’

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं समाधान की नई मिसाल बनकर स्थापित हुआ है। इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए उनके जीवन में खुशहाली, राहत और समृद्धि की नई संभावनाएं साकार की जा रही हैं। यह केवल योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने का अभिनव प्रयास है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम देवलापाठ में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचे। शिविर में ग्राम फुलझर निवासी कृषक राजकुमार पटेल, पिता छेदीलाल पटेल भी शामिल हुए। वर्षों से कृषि कार्य से जुड़े श्री पटेल के चेहरे पर उस समय खुशी झलक उठी, जब उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।

श्री पटेल लगभग एक एकड़ भूमि में धान एवं सब्जी की खेती करते हैं। उनके दोनों पुत्र भी खेती-किसानी में उनका सहयोग करते हैं। खेती के लिए पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद सिंचाई की समस्या उन्हें लंबे समय से परेशान कर रही थी। कुएं एवं अन्य सीमित संसाधनों पर निर्भर रहने के कारण खेती प्रभावित होती थी। शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों द्वारा त्वरित पहल की गई और उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। विद्युत पंप प्राप्त होने पर श्री पटेल की खुशी देखते ही बन रही थी।
उन्होंने कहा कि पहले सिंचाई को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब विद्युत पंप मिलने से खेती कार्य में काफी सुविधा होगी और सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहा है, जिससे आम नागरिकों को भटकना नहीं पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 07 नवंबर 2026 (शनिवार) को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Continue Reading

कोरबा

डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।

Continue Reading

कोरबा

दशहरा कार्यक्रम में युवक की गर्दन पर चाकू से वार:लाइट जाने पर स्टेज के पीछे हमला कर आरोपी फरार, हालत गंभीर, सिम्स बिलासपुर रेफर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के खैरभवना गांव में दशहरा कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घटना लेमरू थाना क्षेत्र के सतरेंगा के खैरभवना गांव की है। दीपावली से पहले यहां गुरुवार रात रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। सतरेंगा निवासी राकेश कंवर अपने भाई राजू कंवर के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचा था।

रात करीब 2 बजे कार्यक्रम के दौरान अचानक लाइट चली गई। इसी दौरान राकेश स्टेज के पीछे अंधेरे में गया। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।

पुलिसकर्मी ने घायल हालत में देखा

हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर लेमरू थाना पुलिस की तैनाती थी। एक आरक्षक की नजर उस पर पड़ी तो वह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू ले गया।

प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिम्स बिलासपुर भेज दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

भाई बोला- किसी से विवाद नहीं हुआ था

राकेश के छोटे भाई ने बताया कि रावण दहन या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उसे यह भी पता नहीं चल पाया कि उसके भाई पर कब, कैसे और किसने हमला किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवक की गर्दन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।

दशहरा मैदान में चाकू से हमले में हुई थी युवक की मौत

इससे पहले कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में भी रावण दहन कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला हुआ था। उस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677