Connect with us

कोरबा

भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Published

on

दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का समापन उत्साह, अनुशासन एवं वैचारिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं वर्ग गीत के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुए।

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रवाद एवं जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता अनिल केसरवानी ने “प्रशिक्षण वर्ग का महत्व एवं विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक मजबूती पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। अगले सत्र में “कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं दायित्व” विषय पर भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यकर्ताओं को संगठन में अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव का संदेश दिया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. राजीव सिंह ने की। देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर आयोजित सत्र में मुख्य वक्ता रामकुमार भट्ट ने वर्तमान सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिस्थितियों पर अपने विचार रखे, अध्यक्षता मीना शर्मा ने की। “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर” विषय पर अभिषेक शुक्ला ने प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं एवं सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार सिंह ने की। इसके पश्चात “हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान — एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” विषय पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अवधेश जैन ने विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं राष्ट्रवादी सोच को स्पष्ट किया।

इस सत्र की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की। वहीं “कार्य पद्धति” विषय पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने संगठन की कार्यशैली, अनुशासन एवं जनसंपर्क अभियान की रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता भोजराम देवांगन ने की। मीडिया प्रबंधन एवं संवाद विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में सुशांत शुक्ला रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदयाल उईके के ने की बुथ प्रबंधन पर सुनील पिल्लई मुख्य वक्ता के रूप में रहे वह अध्यक्षता ज्योति वर्मा ने की। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता के रूप में नंदन जैन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल मोदी ने की। पूरे दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रहित एवं आगामी जनसंपर्क अभियानों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Continue Reading

कोरबा

छात्रों को प्रवेश के साथ ही मिलेंगी किताबें व यूनिफॉर्म

Published

on

कोरबा। नया शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू हो जाएगा। स्कूलों में बच्चों की हलचल दिखने लगेगी। स्कूलों से सतत जोड़ने के लिए उन्हें इस बार भी नया गणवेश व किताबंे दी जाएंगी। जिला शिक्षा विभाग ने दावा किया है कि समय पर छात्रों को वितरित कर दिया जाएगा। वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाने लगी है।

विभाग का यह भी कहना है कि छात्रों को किताबें व गणवेश देने के लिए प्रवेशोत्सव का इंतजार नहीं कराया जाएगा। इसकी औपचारिकता स्कूल प्रबंधन अपनी सुविधानुसार करते रहेंगे। इसके पहले किताबें व गणवेश उपलब्ध करा दिया जाएगा। पाठ्य पुस्तक निगम से संकुल केन्द्रों में पुस्तकें और गणवेश पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। किताबों में कोई विषयवार कोई परिवर्तन नहीं होने की स्थिति में समय पर वितरण कार्य कर लिया जाएगा।

बार कोड स्कैन की प्रक्रिया पहले पूरी करनी होगी: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कुछ विषयों के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया था। साथ ही छात्रों को किताबें देने से पहले स्कूल प्रबंधन को बार कोड स्कैन कर रिकार्ड अपडेट करने कहा गया था। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्कूल प्रबंधन को काफी परेशान होना पड़ा था। जिसके चलते समय पर किताबों का वितरण छात्रों को नहीं हो पाया था। इस बार स्कूल प्रबंधन को 10 जून तक बार कोड स्केन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली किताबें और शासन से दिया जाने वाला गणवेश सीधे संकुल मुख्यालयों में पहुंचाया जा रहा है। विभाग की मानें तो अभी तक अधिकांश संकुलों तक पहुंचा भी दिए गए हैं। संकुल क्षेत्र में आने वाले प्रायमरी व मिडिल स्कूलों के प्रमुखों को दर्ज संख्या के अनुसार किताबें व गणवेश का उठाव करने कहा गया है।

खामियां दूर की जाएंगी ^शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही छात्रों को किताबें व गणवेश देने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके साथ ही स्कूलों में व्याप्त कमियों व खामियों को भी समय रहते दूर कर लिया जाएगा। इसके लिए लोक शिक्षण संचनालय के मार्गदर्शन में काम भी शुरू कर दिया गया है।

– टीपी उपाध्याय, डीईओ

Continue Reading

कोरबा

कबाड़ी के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:कार्रवाई रोकने के लिए परिवार ने किया विरोध, पुल चोरी का आरोपी है मुकेश

Published

on

कोरबा। कोरबा में कबाड़ी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के अवैध निर्माण पर गुरुवार को नगर निगम और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। 150 से अधिक पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला इमारत को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन भारी पुलिस बल के कारण विरोध के बावजूद बुलडोजर चलता रहा।

मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी कोरबा के चर्चित पुल चोरी मामले का मुख्य आरोपी है। वह कबाड़ के धंधे की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं, जिनमें शहर में अवैध कब्जे कर गोदाम और दुकानें चलाने के आरोप भी शामिल हैं।

बुलडोजर कार्रवाई की सूचना मिलने पर बरबट्टी ने प्रशासन का रास्ता रोकने का प्रयास किया। टीम को घर तक पहुंचने से रोकने के लिए उसने घर के बाहर कई वाहनों के टायर निकालकर सड़क पर खड़े कर दिए थे, ताकि रास्ता अवरुद्ध हो जाए।

कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही

कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बनी रही

कार्रवाई के दौरान विरोध और पुलिस की तैनाती

जैसे ही बुलडोजर दो मंजिला मकान के पास पहुंचा, घर के सदस्य और समर्थक विरोध करने लगे। महिलाओं सहित परिवार के लोगों ने हंगामा किया और कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया। हालांकि, पहले से अलर्ट 150 पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला और विरोध के बावजूद तोड़फोड़ जारी रखी।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पहले भी हो चुकी है संपत्तियों पर कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब बरबट्टी पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी पुलिस उसके गोदाम को सील कर चुकी है। शहर के राताखार, मुड़ापार और कोरकोमा रोड स्थित उसकी कबाड़ की दुकानें भी सील की जा चुकी हैं। प्रशासन उन दुकानों के अवैध कब्जों पर भी बुलडोजर चला चुका है।

टीम को घर तक पहुंचने से रोकने के लिए उसने घर के बाहर कई वाहनों के टायर निकालकर सड़क पर खड़े कर दिए थे।

टीम को घर तक पहुंचने से रोकने के लिए उसने घर के बाहर कई वाहनों के टायर निकालकर सड़क पर खड़े कर दिए थे।

प्रशासनिक सख्ती पर लोगों की प्रतिक्रिया

शहर में अवैध कब्जों और अपराधियों पर हो रही इस सख्त कार्रवाई की आम जनता सराहना कर रही है। लोगों का कहना है कि पुल चोरी जैसे गंभीर मामले के आरोपी पर प्रशासन का यह कदम आवश्यक था। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। सीएसपी सहित कई थानों के टीआई मौके पर मौजूद थे।

Continue Reading

कोरबा

बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:खाना खाकर सोए, सुबह मिली लाश, कोरबा पुलिस ने जांच शुरू की

Published

on

कोरबा। कोरबा में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार सुबह रिश्तेदारों ने उन्हें घर पर मृत अवस्था में पाया। इस मामले में पुलिस रिश्तेदारों ने बयान दर्ज कर जांच में जुट गई है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के रलिया गांव का है।

मृतक की पहचान सालिकराम (50) के रूप में हुई है, जो कि खेती-किसानी का काम करते थे। रिश्तेदारों के मुताबिक बुधवार रात सभी ने साथ में खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे।

गुरुवार सुबह जब वे उठे, तो सालिकराम अपने घर के आंगन में मृत अवस्था में मिले। घबराए परिजन तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो भेजा। पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही, मृतक के रिश्तेदारों के बयान भी दर्ज किए गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। रिश्तेदारों का कहना है कि सालिकराम ने यह कदम कब, कैसे और किन परिस्थितियों में उठाया, यह उनकी समझ से परे है।

गांव में इस घटना को लेकर चर्चा है कि पिछले कुछ दिनों से मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, परिजनों ने इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677