छत्तीसगढ़
दीपक बैज बोले- लग रहा है PM हनीमून मनाने गए:कहा- मोदी-मेलोनी की तस्वीरें ‘वेडिंग शूट’ की तरह, BJP बोली- ये मानसिक दरिद्रता
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री मोदी, मेलोनी के साथ ‘हनीमून’ मनाने गए हैं। फोटोशूट कर कर रहे हैं। दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ‘वेडिंग शूट’ की तरह वायरल हो रही हैं। देश की समस्याओं को लेकर पीएम कितने गंभीर है ये दिख रहा है।

वहीं भाजपा ने बैज के बयान पर कहा कि कांग्रेस हताशा से गुजर रही है। शीर्ष से लेकर नीचे तक के नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पीएम को देशद्रोही तक बताया था। कई बार उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी। दीपक बैज अपने आका को खुश करने के लिए अपनी मानसिक दरिद्रता का परिचय दे रहे हैं।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में इटली दौरे पर गए थे। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीरें साझा की थी। साथ ही मेडोली चॉकलेट के साथ एक रील भी बनाई थी। जिसके बाद इंटरनेट पर मेलोडी ट्रेंड भी चर्चा में आ गया।
प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की तस्वीरों को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और मीम्स सामने आते रहे हैं।
इटली में पीएम मोदी-मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें-

पीएम मोदी के दौरे और इटली की प्रधानमंत्री मैलोनी की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल है।

इटली की पीएम मेलोनी ने मंगलवार शाम कोलोजियम में पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली।

मोदी और मेलोनी ने मंगलवार को साथ में डिनर किया। इस दौरान नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

पीएम मोदी और इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी की तस्वीरों पर पीसीसी चीफ का बयान सामने आया है।
बैज बोले- साव पाकिस्तान के उपमुख्यमंत्री नहीं
इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान पर पीसीसी चीफ ने कहा कि अरुण साव को पाकिस्तान और बांग्लादेश की बात करने के बजाय छत्तीसगढ़ और देश के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। बैज ने कहा, ‘आप पाकिस्तान के उपमुख्यमंत्री नहीं, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री हैं। आपको प्रदेश और देश की बात करनी चाहिए।’
रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली पर किसे फायदा हुआ
दुर्ग और बिलासपुर में कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के फैसले पर भी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली पूरी तरह फेल साबित हुई है, इसके बावजूद सरकार अब इसे दुर्ग और बिलासपुर में लागू करने की बात कर रही है।
बैज ने कहा कि, अगर कमिश्नरी प्रणाली इतनी सफल है तो सरकार बताए कि रायपुर को इससे क्या फायदा हुआ। अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक का फोन चोरी होने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और शिकायतों का यह हाल है, तो आम लोगों की स्थिति समझी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि सरकार को पहले रायपुर मॉडल का आकलन करना चाहिए, उसके बाद दूसरे शहरों में इसे लागू करने का फैसला लेना चाहिए।

मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की।
मेलोडी टॉफी गिफ्ट लेने का वीडियो वायरल
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों एक ही कार में बैठकर रोम के करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम गए।
मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- ‘प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू’।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा बार देखा गया। वहीं एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा व्यू मिले।
मोदी और मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हाथ मिलाने के बाद फोटो खिंचवाईं।

यह तस्वीर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बैकग्राउंड में कोलोजियम है, जहां प्राचीन रोम में ग्लैडिएटरों की लड़ाइयां, जानवरों के मुकाबले होते थे।

मेलोनी ने बुधवार को रोम स्थित विला डोरिया पाम्फिली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-इटली संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।
छत्तीसगढ़
राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की सौजन्य मुलाकात


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज राजनांदगांव स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन, वित्तीय प्रबंधन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के लंबे प्रशासनिक अनुभव एवं मार्गदर्शन को राज्य के विकास के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को मिला अभूतपूर्व प्रतिसाद
2700 प्रतिभागियों ने भेजे 3000 से अधिक लोगो डिज़ाइन
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को प्रदेश सहित देशभर से शानदार प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता के तहत निर्धारित अंतिम तिथि 20 मई 2026 तक लगभग 2700 प्रतिभागियों द्वारा ई-मेल के माध्यम से 3000 से अधिक लोगो डिज़ाइन भेजे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम परिवर्तित कर “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” किया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत विधेयक को विधानसभा से पारित होने तथा राज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद 24 अप्रैल 2026 को राजपत्र में प्रकाशित किया गया।
मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि नाम परिवर्तन के साथ मंडल के कार्यक्षेत्र का भी विस्तार किया गया है। अब मंडल केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क, पुल एवं अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भी क्रियान्वयन करेगा। साथ ही राज्य के बाहर भी अधोसंरचना परियोजनाओं में कार्य करने के अवसर मिलने से मंडल की कार्यक्षमता एवं आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी।
इसी क्रम में 12 मई 2026 को आयोजित समय-सीमा बैठक में मंडल के आयुक्त अवनीश कुमार शरण द्वारा मंडल के नए स्वरूप एवं विस्तारित कार्यक्षेत्र को प्रतिबिंबित करने के लिए नए लोगो डिजाइन हेतु प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। प्रतियोगिता में आमजन, कलाकारों, डिजाइनरों एवं संस्थाओं से नए नाम और उसकी अवधारणा के अनुरूप लोगो डिज़ाइन आमंत्रित किए गए थे।
प्रतिभागियों को अपने डिजाइन कॉन्सेप्ट सहित CDR, PDF, PNG एवं JPEG फॉर्मेट में ई-मेल के माध्यम से प्रविष्टियां भेजने का अवसर दिया गया था।
मंडल द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो के रचनाकार को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्राप्त प्रविष्टियों की स्क्रूटनी एवं चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। इसके लिए मंडल द्वारा 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति तकनीकी परीक्षण के पश्चात अंतिम चयन हेतु अनुशंसा करेगी।
चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंडल का नया लोगो सार्वजनिक किया जाएगा तथा चयनित लोगो के रचनाकार को 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
कोण्डागांव : उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव में हुए शामिल

कोण्डागांव। उप मुख्यमंत्री अरुण साव कोण्डागांव जिले के केशकाल में साहू संघ बस्तर संभाग द्वारा आयोजित प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और भोजराज, विधायक नीलकंठ टेकाम और आशाराम नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने तेलीन सत्ती माता को नमन करते हुए महोत्सव के प्रथम आयोजन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केशकाल घाटी से गुजरने वाले यात्री तेलीन सत्ती माता का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ करते हैं, जिससे उनकी यात्रा सफल और मंगलमय होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह महोत्सव और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित होगा तथा सभी के सहयोग से इसका गौरव लगातार बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के गौरव हैं और उनके नेतृत्व में गांव, गरीब एवं किसानों के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज अन्य समाजों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यहां मां दंतेश्वरी की आराधना के लिए देशभर से लोग एकत्रित होते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक बस्तर संभाग को विकसित संभाग बनाने का संकल्प लिया है, जिसमें जनसहयोग आवश्यक है।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने समाज को विभाजित करने वाली ताकतों से सतर्क रहने और सभी समाजों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी महोत्सव के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, ताम्रध्वज साहू, कमलचंद भंजदेव, पूर्व सांसद दीपक बैज, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू और महोत्सव समिति के संयोजक राजेश मायाराम साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
