देश
Petrol-Diesel महंगा होते ही चढ़े HPCL-BPCL-IOC के शेयर, 15 मई से अब तक रू.7.5 महंगा हुआ तेल
मुंबई, एजेंसी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑयल के शेयरों में चार से छह प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। बीएसई पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) का शेयर 5.86 प्रतिशत चढ़कर 412.55 रुपए के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) का शेयर 4.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 309 रुपए पर रहा, जबकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) का शेयर 4.15 प्रतिशत बढ़कर 145.30 रुपए पर पहुंच गया।

तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में यह तेजी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को 2.61 से 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद देखी गई, जो दो हफ्तों से भी कम समय में चौथी वृद्धि है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के साथ 15 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 7.5 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है, जिससे महंगाई और परिवहन लागत बढ़ने की चिंता गहरा गई है।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम मिलकर देश के लगभग 90 प्रतिशत ईंधन बाजार पर नियंत्रण रखती हैं। विश्लेषकों के अनुसार, फरवरी के अंत से अब तक वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। इसकी वजह अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद ईरान में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति बाधित होने की आशंका बताई जा रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल परिवहन का प्रमुख मार्ग है।
छत्तीसगढ़
रायपुर : नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
देश
CM योगी ने दी हरी झंडी: UP में ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव होने तक निभाएंगे भूमिका
लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद अब प्रदेश के मौजूदा ग्राम प्रधान अपने कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रशासक के रूप में काम करते रहेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में पंचायत व्यवस्था और विकास कार्यों में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है। आदेश के तहत प्रधान अब अगले आदेश तक प्रशासक के तौर ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

26 मई यानी कल पूरा होगा कार्यकाल
प्रधानों का कार्यकाल 26 मई यानी कल पूरा हो रहा है। गांवों में प्रशासनिक और विकास कार्य सुचारु रूप से चलते रहें, उद्देश्य से प्रधानों को प्रशासक की भूमिका में रखा गया है इस लिए ये व्यवस्था लागू की गई। प्रदेश में सभी 57,694 प्रधानों को पहली बार प्रशासक के तौर पर नियुक्त गया है। पहले एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया जाता था। पंचायत चुनाव तक वे गांव के विकास की जिम्मेदारी संभालते थे।
ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट के बाद होगा चुनाव
यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर सीटों के ओबीसी आरक्षण का निर्धारण करने के लिए ओबीसी आयोग का गठन किया गया है। ओबीसी आयोग 6 माह में सीटों का किस तरह से आरक्षण होगा, इसको लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सरकार पंचायत चुनाव के तैयारी को तेज करेगी। इसके आधार पर पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के बाद ही पंचायत चुनाव हो पाएंगे।
देश
महंगाई का एक और बड़ा झटका: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में रू.102 के पार हुआ पेट्रोल
नई दिल्ली, एजेंसी। आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तगड़ा इजाफा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले महज 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है जब फ्यूल प्राइस बढ़ाए गए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपए और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए और डीजल के लिए 95.20 रुपए चुकाने होंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार, 25 मई की सुबह 6 बजे से तेल की नई दरें लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर देश के चारों महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) में देखने को मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में मालभाड़ा बढ़ने और आम जरूरत की चीजें और महंगी होने की आशंका गहरा गई है।
देश के प्रमुख शहरों में आज से लागू हुए नए दाम इस प्रकार हैं:
महानगरों में पेट्रोल की नई कीमतें (प्रति लीटर):
– दिल्ली: रू.102.12 (रू.2.61 की बढ़ोतरी)
– मुंबई: रू.111.21 (रू.2.72 की बढ़ोतरी)
– कोलकाता: रू.113.51 (रू.2.87 की बढ़ोतरी)
– चेन्नई: रू.107.77 (रू.2.46 की बढ़ोतरी)
महानगरों में डीजल की नई कीमतें (प्रति लीटर):
– दिल्ली: रू.95.20 (रू.2.71 की बढ़ोतरी)
– कोलकाता: रू.99.82 (रू.2.80 की बढ़ोतरी)
– मुंबई: रू.97.83 (रू.2.81 की बढ़ोतरी)
– चेन्नई: रू.99.55 (रू.2.57 की बढ़ोतरी)
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
