Connect with us

देश

Air Tickets Price Hike: 1 जून से Domestic Flights की उड़ानें होंगीं कम, महंगा हो जाएगा सफर

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। अगर आप जून, जुलाई या अगस्त के महीनों में देश के भीतर कहीं हवाई सफर (Domestic Travel) करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपकी जेब का बजट बिगाड़ सकती है। भारत के घरेलू विमानन बाजार पर एकछत्र राज करने वाली दो सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियां एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (IndiGo), आगामी 1 जून 2026 से अगले तीन महीनों के लिए अपनी उड़ानों की संख्या में बड़ी कटौती करने जा रही हैं। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया जहां अपनी उड़ानों में 15% तक की कमी करेगी वहीं इंडिगो भी अपनी क्षमता में 5% से 7% तक की कटौती करने की तैयारी में है।

उड़ानों में कटौती के पीछे ये 3 बड़े कारण

विमानन कंपनियों द्वारा अचानक उड़ानों की संख्या कम करने के पीछे मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक वजहें जिम्मेदार हैं:

PunjabKesari

ईरान संकट और महंगा ईंधन (ATF): 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमलों के बाद से पश्चिम एशिया (Middle East) में तनाव चरम पर है। इस युद्ध जैसी स्थिति के कारण ‘एविएशन टरबाइन फ्यूल’ (ATF यानी हवाई जहाज का ईंधन) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं जिससे कंपनियों की लागत बहुत बढ़ गई है।

लंबा रूट और पाकिस्तानी एयरस्पेस पर पाबंदी: ईरानी हवाई क्षेत्र (Airspace) में असुरक्षा के कारण भारतीय विमानों को अब बहुत लंबे और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तानी एयरस्पेस के इस्तेमाल पर लगी पाबंदियों ने भी ईंधन की खपत और परिचालन लागत (Operating Cost) को बढ़ा दिया है।

ऑफ-सीज़न और कम मांग: मई महीने में स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद जून से अगस्त के बीच घरेलू हवाई सफर की मांग में वैसे भी एक मौसमी गिरावट (Seasonal Slowdown) देखी जाती है।

PunjabKesari

90% बाजार पर कब्जा, टिकटें होना तय हैं महंगी

एविएशन एनालिटिक्स फर्म सिरियम (Cirium) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक उड़ानों में कमी का यह सिलसिला मार्च और अप्रैल से ही धीरे-धीरे शुरू हो गया था जब देश की शीर्ष चार एयरलाइंस के कुल संचालन में 6% की गिरावट देखी गई थी। इस अवधि में एयर इंडिया ने अपनी उड़ानें 7.5% और इसकी बजट एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने रिकॉर्ड 17.1% तक कम की थीं।

PunjabKesari

आम यात्रियों पर यह पड़ेगा असर

भारतीय घरेलू विमानन बाजार के लगभग 90% हिस्से पर अकेले इंडिगो और एयर इंडिया ग्रुप का ही नियंत्रण है। जब ये दोनों बड़े खिलाड़ी अपनी उड़ानों में इतनी बड़ी कटौती करेंगे तो बाजार में हवाई सीटों की संख्या (Supply) काफी कम हो जाएगी। सीटों की कमी और ऊपर से ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर यह होगा कि आने वाले दिनों में प्रमुख रूटों पर हवाई टिकटों के दाम (Airfares) काफी बढ़ सकते हैं। हालांकि इस संकट के बीच आकासा एयर (Akasa Air) जैसी छोटी और नई एयरलाइंस इस मौके का फायदा उठाने के लिए आक्रामक रूप से अपने रूटों का विस्तार करने में जुटी हैं जिससे यात्रियों को कुछ हद तक अन्य विकल्प मिल सकते हैं।

Continue Reading

खेल

शोक में डूबा खेल जगत… नहीं रहे Olympian राजा रणधीर सिंह, 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय खेल जगत के लिए आज का दिन एक अपूरणीय क्षति और गहरे शोक का है। देश के अनुभवी खेल प्रशासक और एशियाई खेलों में निशानेबाजी (Shooting) का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले दिग्गज ओलंपियन राजा रणधीर सिंह का आज निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। 

कई दिनों तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद उन्होंने अपने दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से भारतीय खेलों के उस स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया है जिसे उन्होंने खिलाड़ी और प्रशासक दोनों रूपों में संवारा था। राजा रणधीर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी विनीता और तीन बेटियां महिमा, सुनैना और राजेश्वरी हैं।

राजेश्वरी भी एक निशानेबाज हैं। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण सिंह ने हाल में एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2024 में चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था जबकि वह 1991 से 2015 तक इस संस्था में महासचिव रह चुके थे। 

PunjabKesari

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने कहा, ”गहरे दुख के साथ हम राजा रणधीर सिंह के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं जो आज 27 मई 2026 को स्वर्ग सिधार गए। उन्होंने कहा, एक विशिष्ट ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता और भारत, एशिया और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में सबसे सम्मानित खेल प्रशासकों में से एक राजा रणधीर सिंह ने निशानेबाजी खेल और ओलंपिक आंदोलन के विकास में अमूल्य योगदान दिया।

भाटिया ने कहा, एनआरएआई और पूरा निशानेबाजी समुदाय इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करता है और उनके परिवार तथा प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। सिंह के शानदार खेल करियर में पांच ओलंपिक में भागीदारी और 1978 के बैंकॉक एशियाई खेलों में ऐतिहासिक ट्रैप स्वर्ण पदक शामिल था जिससे उन्हें 1979 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। 

PunjabKesari

उन्होंने तोक्यो 1964 (रिजर्व निशानेबाज), मेक्सिको 1968, म्यूनिख 1972, मॉन्ट्रियल 1976, मॉस्को 1980 और लॉस एंजिल्स 1984 में ओलंपिक में हिस्सा लिया। खेलों की तरह ही अपने सफल प्रशासनिक करियर में उन्होंने 1987 से 2010 तक भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव के तौर पर तथा 2001 से 2014 तक अलग अलग भूमिकाओं में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह 2003 में दो साल के लिए विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) में आईओसी के प्रतिनिधि बन गए। 

पटियाला के पूर्व महाराजा और क्रिकेटर भूपिंदर सिंह के वंशज रणधीर सिंह भारत के सबसे जाने-माने खेल प्रशासकों में से एक थे। भारतीय खेलों की अक्सर बिखरी हुई प्रशासनिक व्यवस्था में आम सहमति बनाने की अपनी काबिलियत के लिए उनकी प्रशंसा की जाती थी। देश में ओलंपिक आंदोलन को बढ़ावा देने का श्रेय भी बड़े पैमाने पर उन्हें ही दिया जाता था। 

उनकी बेटी राजेश्वरी ने उनकी निशानेबाजी की विरासत को बरकरार रखा और वह भी ट्रैप निशानेबाज हैं। राजेश्वरी ने 2022 के एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के अलावा 2016 की एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता था। वहीं उनकी बेटी सुनैना ने 2018 में आईओए की उपाध्यक्ष बनकर खेल प्रशासन में अपनी एक अलग जगह बनाई। वह आईओए की अंतरराष्ट्रीय संबंधों और शिक्षा समिति की सदस्य भी हैं। 

Continue Reading

देश

फिल्म जगत को बड़ा झटका ! मशहूर फिल्ममेकर Anik Dutta का हुआ निधन…छत से गिरकर हुई मौत

Published

on

कोलकाता, एजेंसी। एक बार फिर से इंडस्ट्री में शौक की लहर छा गई है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के फिल्ममेकर अनिक दत्ता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 66 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली है। खबरों के अनुसार उनका निधन अपनी पत्नी के घर की छत से गिरने की वजह से हुआ। इस बात की जानकारी मिलते ही कोलकाता पुलिस जांच में जुट गई है। 

Filmmaker Anik Dutta Death

पुलिस कर रही है जांच 
इस घटना के बाद अनिक दत्ता के रिश्तेदार और परिवार वाले साथ में ही हॉस्पिटल पहुंच गए। इसी के साथ जहां पर यह घटना हुई है, उसकी भी जांच शुरू कर दी है। 

आपको बता दें कि अनिक दत्ता हमेशा से ही अपने काम और अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 2012 में भूतेर भविष्यत मूवी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उनको इंडस्ट्री में पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत ही हिट फिल्में दी जैसे कि अश्चोरज्यो प्रदीप, बोरुनबाबुर बंधु, अपराजितो। 

Filmmaker Anik Dutta Death

टल गई अपराजितो 2
बुधवार दोपहर Anik Dutta के दर्दनाक हादसे की खबर सामने आते ही बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मायूसी छा गई। इस खबर ने फिल्म जगत को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मशहूर निर्देशक Srijit Mukherji और अभिनेता Jeetu Kamal तुरंत अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि अनिक दत्ता पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। वहीं, वह अपनी चर्चित फिल्म Aparajito के सीक्वल ‘अपराजितो 2’ पर काम करने की तैयारी कर रहे थे।

Filmmaker Anik Dutta Death
Continue Reading

देश

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, नहीं कराया eKYC तो बंद हो सकती है गैस सब्सिडी

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अभी तक eKYC पूरा नहीं कराया है, उन्हें 30 जून 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय समय तक eKYC नहीं कराने पर LPG सब्सिडी बंद हो सकती है।

कंपनी ने बताया कि अब गैस कनेक्शन को आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जोड़ा जा रहा है, ताकि सब्सिडी केवल पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचे और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाई जा सके।

घर बैठे करें eKYC

BPCL ने अपने ग्राहकों से HelloBPCL ऐप के जरिए घर बैठे eKYC पूरा करने की अपील की है। इसके लिए उपभोक्ताओं को ऐप डाउनलोड कर LPG सेक्शन में जाकर आधार आधारित ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अगर ग्राहक तय समय तक eKYC नहीं कराते हैं, तो उन्हें बाजार कीमत पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है क्योंकि सब्सिडी खाते में नहीं आएगी।

ग्राहकों को सलाह

कंपनी ने यह भी सलाह दी है कि ग्राहक केवल आधिकारिक ऐप या अधिकृत माध्यम से ही eKYC करें और किसी अनजान लिंक या थर्ड पार्टी ऐप से बचें।

समय पर eKYC पूरा करने से उपभोक्ताओं को बिना रुकावट सब्सिडी मिलती रहेगी और भविष्य में दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677