Connect with us

कोरबा

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित डोम व किचन शेड का लोकार्पण किया उद्योग मंत्री एवं महापौर ने

Published

on

जिला खनिज न्यास मद से 75 लाख रूपये की लागत से कालेज में बनाया गया है भव्य डोम एवं कैटीन हेतु किचन शेड

कोरबा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कोरबा के मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नवनिर्मित भव्य डोम एवं किचन शेड का लोकार्पण किया, इस अवसर पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित निगम के पार्षदगण, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी व सदस्य सहित काफी संख्या में अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा कोरबा के घंटाघर स्थित मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में जिला खनिज न्यास मद से 75 लाख रूपये की लागत से भव्य डोम का निर्माण कराया गया है, इसके साथ ही कालेज में कैटीन की व्यवस्था हेतु किचन शेड भी बनाया गया है। सोमवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा उक्त नवनिर्मित डोम एवं किचन शेड का विधिवत लोकार्पण किया गया।

प्रधानमंत्री ने दी है डी.एम.एफ. की सौगात

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय स्तर पर विकास हेतु फंड की व्यवस्था किये जाने के मद्देनजर जिलों में जिला खनिज न्यास मद की सौगात देकर देश व प्रदेश में विकास के रास्ते खोल दिये हैं, जिला खनिज न्यास मद से अधिकांश बडे़ विकास कार्य स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी, सड़क, भवनों के निर्माण सहित अन्य अधोसंरचना संबंधी विकास के कार्य इस मद से कराये जा रहे हैं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर भी जिला खनिज न्यास मद से फंड की व्यवस्था हो रही है, उन्होने कहा कि इसी मद से आज इस कालेज में भव्य डोम व किचन शेड का निर्माण हुआ है, डोम की उपलब्धता से कालेज को विभिन्न कार्यक्रमों, आयोजनों व सभाओं हेतु एक सुविधापूर्ण स्थल उपलब्ध हो चुका है। अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि एक ओर जहाॅं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलबिहारी वाजपेयी ने देश में विकास का नया विजन दिया था, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप भारत की छबि विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में निर्मित हुई है। उन्होने कहा कि डाॅ.रमन सिंह 15 वर्षो तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, राज्य का सर्वांगीण विकास किया, सभी वर्ग के लोगों के लिये जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई तथा राज्य की दशा व दिशा बदली, और अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री को देश के हर वर्ग के हितों की चिंता

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के, समाज के हर वर्ग के हितों की चिंता कर रहे हैं तथा उनके द्वारा गरीब, निर्धन, मजदूर, युवा, महिला सहित सभी वर्ग के लोगो के लिये दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है, वहीं कोरबा के विकास के लिये उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पूरे समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन के प्रयास से कालेज में 75 लाख रूपये की लागत से डोम का निर्माण कराया गया है, जिले के दूरदराज क्षेत्रों से छात्राएं इस कालेज में अध्ययन के लिये आती है, उनका एक लक्ष्य है, मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।

कालेज को मिली बेहतर सुविधा

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के मंदिर इस महाविद्यालय को एक बेहतर सुविधा आज प्राप्त हुई है, भव्य डोम व कैटीन हेतु लोकार्पित किया गया है, जिसके लिये मैं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत को धन्यवाद देता हूॅं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री व महापौर के द्वारा सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में व्यापक रूप से विकास कार्य कराये जा रहै हैं, जिससे बरसों से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही हैं।

निगम क्षेत्र में हो रहे प्रतिदिन करोड़ों के विकास कार्य

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा निगम क्षेत्र में प्रतिदिन करोड़ों रूपये के विकास कार्य प्रारंभ कराए जा रहे हैं, विगत कुछ वर्षो से रूके हुए कोरबा के विकास को गति एवं दिशा दे रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशन में प्रदेश सरकार स्वदेशी के लिये कार्य कर रही है तथा आत्मनिर्भर भारत व स्वावलंबन की दिशा में व्यापक रूप से कार्य हो रहे हैं।

भव्य डोम की सौगात हेतु आभार

महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष व वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव एवं महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पापिया चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा हमारे कालेज को भव्य डोम एवं कैटीन हेतु किचन शेड की आज एक बड़ी सौगात दी गई है, जिसके लिये हम उन्हें धन्यवाद अर्पित करती हैं। उन्होने कहा कि इस कालेज में 1500 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अध्ययन करने आती हैं, डोम के निर्माण से छात्राओं के विविध कार्यक्रमों, आयोजनों एवं सभा आदि के लिये एक सुविधापूर्ण स्थान उपलब्ध हो चुका है, जिसके लिये हम उनके प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद वर्षादिनेश वैष्णव, पार्षद नारायण कुर्रे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, आरिफ खान, वैभव शर्मा, दिनेश वैष्णव, सुशील गर्ग, युवराज चन्द्रा, ज्योति वर्मा, जोन कमिश्नर पवन वर्मा, रूचि साहू, आकाश अग्रवाल, भुनेश्वर तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, मनोज सिंह राजपूत, निहाल होनी, स्वाति कश्यप, सरिता देवी महंत, प्रीति चैहान, धरमपाल सौलंकी, मिलाप बरेठ, गुलजार सिंह, डाॅ.प्रकाश कुमार साहू, डाॅ.विनोद कुमार साहू, सुरेन्द्र राजवाडे़, संजू राजपूत, दिनेश जैन, राजकुमार शर्मा, श्याम साहू, बसंत बैरागी आदि के साथ जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
Continue Reading

कोरबा

अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान

Published

on

बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।

बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

Continue Reading

कोरबा

झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।

समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading

कोरबा

सीएसईबी कोरबा पूर्व के 324 जर्जर मकानों को तोड़ने की फिर कवायद

Published

on

पिछले साल ठेकेदार ने कुछ मकानों को तोड़ा और उसके बाद अधूरा छोड़ दिया था
इस बार महाराष्ट्र की कम्पनी मे. के के घरत एण्ड कम्पनी को दिया गया है वर्क आर्डर
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य उत्पादन कम्पनी सीएसईबी कोरबा पूर्व स्थित कालोनी के 324 जर्जर मकानों को डिस्मेंटल करने की कवायद तेज कर दी गई है। सीएसईबी कालोनी सिविल की कार्यपालन अभियंता श्रीमती तिग्गा ने बताया कि कालोनी के 324 जर्जर मकानों को डिस्मेंटल करने के लिए मे. के के घरत एण्ड कम्पनी महाराष्ट्र को वर्क आर्डर दिया गया है और 05 माह के अंदर कार्य पूर्ण करने की शर्त रखी गई है। पुष्पलता गार्डन सड़क किनारे से लेकर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे के सभी जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए एक सप्ताह पूर्व नोटिस भी चस्पा किया गया है।
इन मकानों को किया जाएगा डिस्मेंटल

विभाग ने कई जगह नोटिस बोर्ड लगाया है और उन मकानों को तोड़ने के लिए कब्जाधारियों को मकान खाली करने का निर्देश दिया है। जिन मकानों को डिस्मेंटल किया जाएगा, उसमें एनएफ-209 से एनएफ 304 (96 यूनिट), एसएफ-995 से एसएफ 1042 (48 यूनिट), एसएफ 939 से एसएफ 994 (56 यूनिट), एसएफ 907 से एसएफ 938 (32 यूनिट), एसएफ 891 से एसएफ 906 (16 यूनिट), एसएफ 419 से एसएफ 426 (08 यूनिट), एसएफ 859 से एसएफ 890 (32 यूनिट), एसएफ 459 से एसएफ 466 (08 यूनिट), एसएफ 635 से एसएफ 642 (08 यूनिट), एसएफ 515 से एसएफ 522 (16 यूनिट), एसएफ 851 से एसएफ 858 (09 यूनिट), एसएफ 787 से एसएफ 850 (64 यूनिट), एसएफ 747 से एसएफ 786 (40 यूनिट) एवं एसएफ 743 से एसएफ 746 (04 यूनिट) शामिल हैं।
06 दशक पूर्व बने थे ये मकान
जिन 324 जर्जर मकानों को तोड़ा जाएगा वे करीब 06 दशक पूर्व बनाए गए थे, रख-रखाव के अभाव में ये मकान जर्जर हो चुके हैं। ये सभी मकानों को सीएसईबी कर्मियों को अलाट किया गया था, लेकिन जर्जर होने के कारण कुछ वर्ष पूर्व सीएसईबी कर्मी अन्य जगहों पर बने नए भवनों में चले गए और खाली होने पर अन्य विभाग के कर्मचारियों को अलाट किया गया और कई मकानों में बाहरी लोग कब्जा जमा लिए। रख-रखाव के अभाव में अब ये मकान जर्जर हो चुके हैं।
पिछले ठेकेदार ने छोड़ दिया था अधूरा
पिछले वर्ष भी जर्जर मकानों को तोड़ने का काम एक कम्पनी को दिया गया था, लेकिन उसने बीच में ही कार्य अधूरा छोड़कर काम बंद कर दिया। अब फिर से जर्जर मकानों को तोड़ने का काम प्रारंभ किया जा रहा है।
कलेक्टर से मिले अधिकारी
कार्यपालन अभियंता (सिविल) श्रीमती तिग्गा ने बताया कि जर्जर मकानों को खाली कराने प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग जरूरी है और पुलिस तथा प्रशासन के बगैर मकान खाली कराना टेढ़ी खीर है। अत: वे अपनी टीम के साथ कलेक्टर से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677