Connect with us

कोरबा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में ‘कार्यस्थल पर योग’ कार्यक्रम का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित सीएमडी सभागार में “कार्यस्थल पर योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप कार्यक्रम में कर्मियों को नियमित योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक प्रीत पाल सिंह गुम्बर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर आसानी से किए जा सकने वाले योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता, एकाग्रता एवं सकारात्मकता को भी बढ़ाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हुए कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिले।

Continue Reading

कटघोरा

अजय धनोंदिया मल्टीपल अवॉर्ड से सम्मानित

Published

on

कोरबा/कटघोरा। लॉयन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-सी सत्र 25-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF ला. विजय अग्रवाल के द्वारा अपने कार्यकाल में ला. अजय धनोंदिया को डिस्ट्रिक्ट के महत्वपूर्ण पद डिस्ट्रिक्ट PRO की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दायित्व का निर्वहन करते हुए अजय धनोंदिया ने पूरे डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आने वाले सभी लॉयन्स क्लबों द्वारा संचालित शासकीय, प्रशासनिक एवं सेवा गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने विभिन्न क्लबों की सामाजिक सेवा से जुड़ी उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को समाचार पत्रों एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए व्यापक पहचान दिलाई, जिससे डिस्ट्रिक्ट की गतिविधियों को नई पहचान मिली।

इसी उत्कृष्ट कार्य, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए 24 मई 26 को इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित लॉयन्स मल्टीपल कन्वेंशन के दौरान मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन पीएमजेएफ ला मनीष शाह के द्वारा डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ला. अजय धनोंदिया को ‘मल्टीपल अवॉर्डÓ से सम्मानित किया गया। हालांकि व्यक्तिगत कारणों से वे इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
इसके बाद 29 जुलाई को होटल मायरा जमनीपाली में आयोजित लॉयन्स क्लब एनटीपीसी जमनीपाली के शपथ ग्रहण समारोह में इस सम्मान को औपचारिक रूप से प्रदान किया गया समारोह में मुख्य अतिथि निवृत्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF ला. विजय अग्रवाल तथा पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन एमजेएफ ला. राजेन्द्र तिवारी,पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम जे एफ एम ड़ी माखीजा,एम जे एफ बसन्त मिश्रा ने अजय धनोंदिया को मल्टीपल अवॉर्ड भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल ने कहा कि अजय धनोंदिया ने डिस्ट्रिक्ट पीआरओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का अत्यंत निष्ठा, सक्रियता और कुशलता के साथ निर्वहन किया। उनके प्रयासों से डिस्ट्रिक्ट की सेवा गतिविधियों को व्यापक प्रचार मिला तथा समाज में लॉयन्स इंटरनेशनल की सकारात्मक छवि और अधिक सुदृढ़ हुई। उन्होंने न केवल डिस्ट्रिक्ट स्तर पर उत्कृष्ट कार्य किया, बल्कि अपने होम क्लब लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी में संरक्षक के रूप में भी निरंतर सक्रिय रहकर सेवा कार्यों को नई गति प्रदान की।
सम्मान प्राप्त करने पर अजय धनोंदिया ने लॉयन्स इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, अपने क्लब के सदस्यों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे डिस्ट्रिक्ट एवं सभी लॉयन्स साथियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी समाजसेवा एवं संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
यह सम्मान समारोह उपस्थित सभी लॉयन सदस्यों के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय रहा। अजय धनोंदिया की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं लॉयन्स परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

E-Paper

Divya Akash E-Paper 07 to 13 August 2026

Published

on

Continue Reading

कोरबा

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस

Published

on

प्रधानमंत्री आवास, वीबी -जी राम जी एवं आजीविका गतिविधियों को गति देने पर दिया गया जोर

चावल महोत्सव के माध्यम से रोजगार एवं आवास योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार

कोरबा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज “चावल महोत्सव” के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा विकसित भारत-जी राम-जी से संबंधित हितग्राहियों की समस्याओं निराकरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनजागरूकता एवं पारदर्शिता पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई। हितग्राहियों को नियमानुसार समय पर राशि हस्तांतरण, भुगतान संबंधी जानकारी एवं उनकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्व-सहायता समूहों की दीदियों को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आवास परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए भी आवश्यक रणनीति बनाई गई।

विकसित भारत- जी राम जी अंतर्गत ग्राम पंचायतों में संचालित सभी प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा हुई। ग्राम सभा के प्रस्तावों के अनुरूप संतृप्ति आधार पर प्राथमिकता वाले तीन कार्यों को स्वीकृत कर दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने की कार्ययोजना तैयार की गई। “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान के तहत मांग के अनुसार शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालयों के निर्माण पर भी विशेष चर्चा की गई।

बैठक में निर्मित आजीविका डबरी एवं नवा तरिया के माध्यम से हितग्राहियों तथा क्लस्टर स्तरीय संघ के लिए आजीविका संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने तथा धार अपार अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यों के प्रारंभ, प्रगति एवं पूर्णता के प्रत्येक चरण में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने पर सहमति व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में क्यू आर कोड के माध्यम से वीबी -जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्यों का प्रचार-प्रसार किया गया। ग्रामीणों को योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मापदंडों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

रोजगार सह आवास दिवस में जनप्रतिनिधियों, आवास एवं वीबी जी राम जी के हितग्राहि, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677