खेल
वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड तोड़ा:15 साल, 99 दिन में भारत के लिए डेब्यू किया, 14 रन बनाकर आउट हुए
मैनचेस्टर, एजेंसी। वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेला। वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था।

वैभव ने अपनी पहली पारी में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। इसमें दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने एक छक्का जोफ्रा आर्चर की गेंद पर और एक छक्का जोश टंग की गेंद पर लगाया। उन्हें विल जैक्स ने स्टंप आउट कराया।
मैच से पहले वैभव ने सोशल मीडिया पर भी डेब्यू के संकेत दिए थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए न्यू चैप्टर लिखा था।

टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी मिली
23 जून को BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली। थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें जर्सी दी। सूर्यवंशी ने पहले रघु के पैर छूकर प्रणाम किया, फिर जर्सी ली।
वैभव को ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत इंग्लैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम दिया गया है। उनकी फैमिली को भी टीम होटल में ठहरने की अनुमति मिली है।

जर्सी के साथ फोटोशूट करते हुए वैभव।
वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए थे
एक महीने पहले वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बने थे। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था।
खेल
सक्ती के 4 खिलाड़ियों का राज्य-स्तरीय तीरंदाजी अकादमी में चयन:खेल विभाग की आवासीय अकादमी में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, कोच ने सरकार से मांगा सहयोग
सक्ती। सक्ती जिले के चार खिलाड़ियों का चयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी के लिए हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में इन खिलाड़ियों ने तीरंदाजी खेल में अपनी जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों में चांदनी पटेल, भूमिका बरेठ, संजय पटेल और राजवीर महंत शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आवासीय खेल अकादमियों में नए खिलाड़ियों के चयन और पुराने खिलाड़ियों के नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल आयोजित किए।
इन ट्रायल्स में तीरंदाजी (बालक और बालिका) और फुटबॉल (बालिका) के चयन 28 और 29 अप्रैल 2026 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा और तीरंदाजी एरिना में किए गए। इसके बाद हॉकी और एथलेटिक्स के ट्रायल 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित हुए।



सक्ती के खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण
राज्यभर से आए प्रतिभागियों के बीच सक्ती के इन चार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आवासीय तीरंदाजी अकादमी में स्थान पक्का किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क आवास, भोजन, प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इससे उन्हें उच्च स्तरीय खेल तैयारी का अवसर मिलेगा।

कोच ने सरकार से मांगा सहयोग
खिलाड़ियों की इस सफलता पर उनके कोच करण यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोच यादव खिलाड़ियों से कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं लेते और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए अपने स्तर पर खेल सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार से आर्थिक सहयोग मिले, तो वे खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर तक तैयार कर देश के लिए स्वर्ण पदक दिलाने का प्रयास करेंगे।

कोच करण यादव ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में आयोजित मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए उनके प्रशिक्षण केंद्र से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इन खिलाड़ियों ने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले में तीरंदाजी खेल के बढ़ते स्तर और प्रतिभा को दर्शाती है।
खेल
भारतीय जीवन बीमा निगम की 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता आरम्भ
रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े, केशव खंडेलवाल एवं कु. साक्षी धनविजय (टेबल टेनिस) फायनल में प्रवेश किया
रायपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा दिनांक 04 से 05 जुलाई 2026 तक आयोजित “58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता“, सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल एवं बैडमिंटन हाल, रायपुर में चल रही है| उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में प्रतियोगिता की आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का उदघाटन भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के माननीय प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक ने किया |

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर मंडल के विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतियोगिता के संयोजक प्रबंधक (कार्मिक) अमित कुमार श्रीवास्तव एवं संजय कुमार साहा, सेन्ट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के सह सचिव व्ही. एस. बघेल, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड,सदस्य रायपुर के शशांक शेखर शर्मा, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन केमहासचिव गजेंद्र पटेल, रायपुर डिवीजन प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के सचिव आशीष शर्मा उपस्थित थे ।

आज टेबल टेनिस के पुरुष एवं महिला वर्ग में रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े, केशव खंडेलवाल एवं कु. साक्षी धनविजय ने फायनल में प्रवेश किया तथा बैडमिंटन के पुरुष एवं महिला वर्ग में पहली बार भागीदारी कर रहे रायपुर मंडल के जुग्गल संजीव पटेल एवं कु. जिशा टिग्गा ने शानदार प्रदर्शन करते हुये सेमीफायनल में प्रवेश किया, हालांकि वे सेमीफाइनल में पराजित हुए। दिनांक 04 से 05 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गये मैच के परिणाम इस प्रकार है:
टेबल टेनिस :
पुरुष वर्ग: सेमीफायनल– – विनय बैसवाडे (रायपुर मंडल) ने हिमांशु रंगशाही (इंदौर मंडल) को 4-0 से तथा केशव खंडेलवाल (रायपुर मंडल) ने सुशांत श्रीवास्तव (सतना मंडल) को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग:सेमीफायनल: श्रीमती ऋचा पटवर्धन (इंदौर मंडल) ने श्रीमती श्रीजी गुप्ता (शहडोल मंडल) को 4-0 से तथा कु. साक्षी धनविजय (रायपुर मंडल)ने सुश्री कोनू पाल (भोपाल मंडल) को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बैडमिंटन:
पुरुष वर्ग: सेमीफायनल– सुनील चंद्राकर (भोपाल मंडल) ने अमित कुमार निगम (भोपाल मंडल) को 21-14, 21-15 से तथा शैलेश साहू (बिलासपुर मंडल) ने जुग्गल संजीव पटेल (रायपुर मंडल) को 21-16, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग:सेमीफायनल– कु. पर्ली ठाकुर (भोपाल मंडल) ने श्रीमती पुष्पिका टिग्गा (शहडोल मंडल) को 21-5, 21-8 से तथा सुश्री विनीता एक्का (बिलासपुर मंडल) ने कु. जिशा टिग्गा (रायपुर मंडल) को 21-12, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल सुबह 10.00 बजे से खेला जायेगा। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा । पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज जी होंगे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रायपुर जिला टेबल टेनिस संघ सचिव अनुराग दीक्षित तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे हैं। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता की आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने दी |
खेल
भारतीय जीवन बीमा निगम की 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता- 04 से 05 जुलाई 2026
भारतीय जीवन बीमा निगम की “58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता” – दोनों प्रदेशो से जुटेंगे धुरंधर खिलाड़ी
रायपुर| भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा “58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता” का आयोजन दिनांक 04 से 05 जुलाई 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल एवं बैडमिंटन हाल, रायपुर में किया जा रहा है | उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर के सचिव एवं आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने जानकारी दी कि सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र (म.प्र. एवं छ.ग.) के 08 मंडल कार्यालय – रायपुर, बिलासपुर, भोपाल, शहडोल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर एवं सतना के महिला एवं पुरुष विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें कुल 26 खिलाड़ी शिरकत करेंगे |

प्रतियोगिता का उदघाटन 04 जुलाई को प्रात: 10.00 बजे मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के माननीय प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संजीव कुमार मालवी द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विशेष रूप से रायपुर मंडल के विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल, सेन्ट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के सहसचिव व्ही .एस. बघेल, सेन्ट्रल जोन प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एच.के. गड़पाल, प्रतियोगिता के संयोजक प्रबंधक (कार्मिक) अमित कुमार श्रीवास्तव एवं संजय कुमार साहा, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड,सदस्य रायपुर के शशांक शेखर शर्मा, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के अध्यक्ष राजेश पराते एवं महासचिव गजेंद्र पटेल, रायपुर डिवीजन प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय पांडे एवं सचिव आशीष शर्मा उपस्थित रहेंगे। औपचारिक उदघाटन समारोह के तुरंत पश्चात मैच आरम्भ कर दिए जायेंगे। इस 2 दिवसीय प्रतियोगिता की सफलता हेतु रायपुर मंडल द्वारा उत्साहपूर्वक तैयारियाँ की जा रही है। अतिथि प्रतिभागियों के आवास, यातायात, चिकित्सा व भोजन आदि सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है । प्रतियोगिता स्थल में भी सारी तैयारिया सम्पन्न हो चुकी है । खिलाडियों के सम्मान में 05 जुलाई को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है । उक्त प्रतियोगिता में रायपुर मंडल से टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कई बार के पूर्व अखिल भारतीय जीवन बीमा निगम विजेता विनय बैसवाड़े (सीधी पात्रता प्राप्त), केशव खंडेलवाल (मंडल विजेता) एवं महिला वर्ग में कु. साक्षी धनविजय (मंडल विजेता) तथा बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में जुग्गल संजीव पटेल (मंडल विजेता) एवं महिला वर्ग में कु. जिशा टिग्गा (मंडल विजेता) रायपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक बैडमिंटन में रायपुर जिला टेबल टेनिस संघ सचिव अनुराग दीक्षित तथा टेबल टेनिस में अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे होंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर प्रथम चार स्थान प्राप्त सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो मध्य क्षेत्र की टेबल टेनिस टीम एवं बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व भारतीय जीवन बीमा निगम की “अखिल भारतीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता” में करेंगें | इस प्रतियोगिता को टेबल टेनिस संघ एवं बैडमिंटन संघ का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है । प्रतियोगिता के मैचो में राजधानी के खेल प्रेमी नागरिक भी दर्शक के रूप में उपस्थित रहकर आनंद उठा सकते है । उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर रायपुर के सचिव एवं आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने दी |
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
