Connect with us

कोरबा

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में रोजगार मेला  15 जुलाई को

Published

on

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में रोजगार मेला का आयोजन 15 जुलाई को किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों -एन.आई.आई.टी.कोरबा, स्वतंत्र माइक्रोफाईनेंस लिमिटेड रायपुर, आश्रव फाउंडेशन आश्रव सिक्योरिटी एण्ड एच.आर. सर्विसेस, प्राईवेट लिमिटेड रायपुर, एस.बी.इंटरप्राईजेस कोरबा, और श्रमिन टैलेंट प्राईवेट लिमिटेड कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – असिस्टेंट मैनेजर टैªनी, फिल्ड आफिसर, कलेक्शन आफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी  सुपरवाईजर,असिस्टेंट नर्स, केयर टेकर, हाउस कीपिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, फिल्ड सर्विस इंजीनियर, कुल 813 पद, योग्यता – स्नातक, आई.टी.आई.  आयुसीमा- 18-60 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 32,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद कोरबा के लिए है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे उक्त वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ     से जुड़ सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

SECL एम्पलाइज थ्रिफ्ट क्रेडिट सोसाइटी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच के आदेश, उप पंजीयन अधिकारी के आश्वासन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थगित

Published

on

​कोरबा। ​एसईसीएल एम्पलाइज थ्रिफ्ट क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड पंजीयन क्रमांक 3131 के प्राधिकृत सदस्यों और प्रबंधन द्वारा समिति के पैसों के कथित मनमाने ढंग से दुरुपयोग एवं भारी वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त था इस संबंध में उप पंजीयक कोरबा के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए 26 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी ।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पंजीयन अधिकारी कोरबा द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को एक संयुक्त बैठक बुलाई गई जिसमें सदस्यों की शिकायतों को विस्तार से सुना गया बैठक में प्रशासनिक स्तर पर लिए गए सकारात्मक निर्णयों और ठोस आश्वासनों के बाद संस्था के सदस्यों द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है ।

​ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के बिंदु

​सोसाइटी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में निम्नलिखित मदों पर अत्यधिक एवं संदेहास्पद खर्च दिखाए जाने का आरोप है, जिसकी जांच की मांग की जा रही थी:-

मीटिंग खर्चा:- रू.2,65,000/- बिना वास्तविक व्यय के जबरदस्ती बिल बनाने का आरोप
अन्य खर्च एवं आधार खर्च:- दोनों मिलकर लगभग रू.19,00,000/- से अधिक
फर्नीचर खर्चा:- रू.3,65,000/-
​प्रिंटिंग खर्चा:- रू.3,76,000/-
​कंप्यूटर खर्चा:- रू.7,66,000/-
​स्टेशनरी खर्चा:- रू.1,18,000/-
​ऑफिस खर्चा:- रू.10,97,000/-
​पूजा गिफ्ट:- रू.78,000/-
​सदस्यों को गिफ्ट परचेज: रू.59,10,000/-

​संयुक्त बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं कार्रवाई

​दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में उप पंजीयन अधिकारी द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं:-

  1. ​निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव:- सोसाइटी में जल्द से जल्द निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएंगे जिसके लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं प्रबंधन को प्रस्ताव भेजने हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं ।
  2. ​जांच कमेटी का गठन:- सोसाइटी में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए सहकारिता विभाग के निरीक्षकों एल.एन. जायसवाल सहकारी निरीक्षक और एच.के. चौहान सहकारी निरीक्षक की एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है ।
  3. ​रिकॉर्ड सीज करने के आदेश:- जांच अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर अपनी जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है साथ ही वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कोऑपरेटिव के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड कैश बुक बिल वाउचर प्रोसीडिंग रजिस्टर आदि को तत्काल सीज करने के आदेश दिए गए हैं ।
  4. ​वित्तीय प्रतिबंध:- सोसाइटी में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन भुगतान को छोड़कर आगामी आदेश तक अन्य सभी मदों के खर्चों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है प्राधिकृत अधिकारियों और प्रबंधन के वित्तीय अधिकारों पावर को सीज करते हुए किसी भी प्रकार की नई राशि खर्च करने पर रोक लगा दी गई है जिसकी प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराई गई है ।

​चेतावनी

​उपरोक्त निर्णयों और त्वरित कार्रवाई के मद्देनजर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाला धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है हालांकि संस्था के सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच की कार्रवाई पूरी नहीं होती है या किसी भी प्रकार का टालमटोल रवैया अपनाया जाता है तो संस्था के समस्त सदस्यगण पुनः बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।

New Doc 10-24-2026 19.43
New Doc 10-24-2026 19.43
New Doc 10-24-2026 19.43

Continue Reading

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगों की प्रेरणा कार्यक्रम का सफल आयोजन

Published

on

कोरबा। ग्राम मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल में दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को स्वर्गीय नितेश कुमार अग्रवाल की छठवीं पुण्यतिथि पर ‘दिव्यांगों की प्रेरणा’ कार्यक्रम एवं निःशुल्क रक्त, ब्लड प्रेशर, मधुमेह जॉच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट 3233 सी) के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएमजेएफ लायन सुधा मारदा (रीजन ग्रेड मास्टर एवं सचिव, महेश्वरी मंडल, छत्तीसगढ़ प्रदेश, बिलासपुर क्षेत्र) तथा मोहम्मद सादिक शेख (डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर एवं स्टेट को-ऑर्डिनेटर, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, जिला कोरबा) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन दर्शन अग्रवाल (अध्यक्ष, लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल) एवं लायन खूशबू आशीष अग्रवाल (चेयरमेन, एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल) ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, समानता और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देना था।

लायंस पब्लिक स्कूल एवं शिवाय हास्पिटल कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क रक्त, ब्लड प्रेशर, मधुमेह जॉच एवं स्वास्थ्य शिविर ने आयोजन को सेवा और जनकल्याण की दृष्टि से विशेष महत्व प्रदान किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और बीमारियों से बचाव के प्रति प्रेरित करना था। इस पहल के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने का संदेश दिया गया। उक्त शिविर में लगभग 300 लोग लाभान्वित हुये।

कार्यक्रम प्रभारी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की प्रतिभा, क्षमता और सपनों की सीमा नहीं है। उचित अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग मिलने पर दिव्यांगजन भी अपनी प्रतिभा से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील, सहयोगात्मक और सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चे सामाजिक दायित्व का परिचायक है।

मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी ने अपने उद्बोधन में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिले। उन्होंने दिव्यांगजनों की प्रतिभा को पहचानने, उनका मनोबल बढ़ाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सेवा भावना मजबूत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

विशिष्ट अतिथि मोहम्मद सादिक शेख ने अपने संबोधन में अनुशासन, सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का मूल उद्देश्य भी सेवा, नेतृत्व, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने युवाओं से जरूरतमंदों की सहायता करने, दिव्यांगजनों का सम्मान करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ ला. सुधा मारदा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायन दर्शन अग्रवाल ने समाजसेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस आयोजन में विद्यालय की चेयरमेन लायन खुशबू आशीष अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक श्रीमती कविता सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि दिव्यांगजनों को सम्मान, समान अवसर और प्रोत्साहन देना तथा प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचाना एक संवेदनशील और सशक्त समाज की पहचान है। स्वर्गीय नितेश कुमार अग्रवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित यह पहल सेवा, समर्पण, समानता और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करने का सार्थक माध्यम बनी।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार के विद्याओ की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिसकी सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में छाया डनसेना ग्राम बम्हनीडिह निवासी प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा सभी प्रतिभागियो को दिपावली के अवसर पर नये कपड़े प्रदान किये गये। उक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर उत्कर्ष के लायन भारती तिवारी, लायन कुसुम सोमानी, लायन मोहन सिंह छाबड़ा, लायन मनोज गुप्ता जोन चेयरमेन, लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, लायन सुभाष चंद अनंत सहित अन्य लायन सदस्य, छात्रगण, अभिभावकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल

Published

on

कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कौशल अंतर आकलन एवं भावी कार्यबल मानचित्रण रिपोर्ट पर हुई बैठक
कोरबा, 25 अक्टूबर 2026। जिले में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कौशल अंतर आकलन एवं भावी कार्यबल मानचित्रण रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री दुदावत ने औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से उनकी वर्तमान एवं भविष्य की मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थान उपलब्ध होने के बावजूद रोजगार नियोजन की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए उद्योगों को आईटीआई से जोड़कर उनकी जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित किए जाएं। साथ ही, उद्योगों में युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।
कलेक्टर ने औद्योगिक संस्थानों से आगामी तीन वर्षों में आवश्यक ट्रेड और कुशल कार्यबल के संबंध में लिखित फीडबैक देने का आग्रह किया। उन्होंने आईटीआई में आगामी पांच वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई तकनीकों और उभरते ट्रेडों में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि औद्योगिक नीति के तहत उद्योग यदि अपनी आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करते हैं, तो उद्योग स्थापना तथा प्रशिक्षण शुल्क में राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार छूट का लाभ मिल सकता है।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, उद्योग विभाग के अधिकारी, उद्योग संघ के अध्यक्ष, जिला रोजगार अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज, जिले के आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रतिनिधि, सीपेट, मेडिकल कॉलेज और न्यू कोरबा हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों सहित एनटीपीसी, बालको, अदाणी, एसीबी इंडिया एवं एसईसीएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल, न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको के प्रतिनिधियों सहित अन्य उद्योगपति भी बैठक में शामिल हुए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677