Connect with us

कोरबा

उरगा में अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 100 बोरी यूरिया जब्त

Published

on

कोरबा। ग्राम उरगा में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर कृषि विभाग की टीम द्वारा तत्काल निरीक्षण एवं जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सिलियरी भाटा, उरगा स्थित एक गोदाम में 100 बोरी (लगभग 4.5 टन) आईपीएल यूरिया का भंडारण पाया गया।

जांच के दौरान संबंधित खाद विक्रेता से उर्वरक क्रय-विक्रय से संबंधित बिल एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई वैध बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही, उक्त उर्वरक का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था, इसका भी संतोषजनक एवं स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।
जांच में यह पाया गया कि श्याम खाद भंडार, उरगा द्वारा अघोषित गोदाम में 100 बोरी आईपीएल यूरिया का अवैध भंडारण किया गया था। इस पर कृषि विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उर्वरक का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया तथा संपूर्ण 100 बोरी यूरिया को जब्त कर लिया गया।
जब्त किए गए उर्वरक को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई पूर्ण होने तक महावीर अग्रवाल की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा इस प्रकार के मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

नील मैदान में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

Published

on

कोरबा। विजयादशमी के पावन अवसर पर दशहरा उत्सव समिति, नील मैदान, सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कोरबा द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रावण दहन कर उपस्थित जनसमूह को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

रावण दहन के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजयादशमी का यह पर्व हमें अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य, सदाचार एवं मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष रौनित कुलदीप सहित गणेश कुलदीप, अशोक लोध, सुनील निर्मलकर, बृजभूषण प्रसाद, कर्मेंद्र, गजेंद्र कश्यप, मिलाप राम, सत्यनारायण, मोहन कर्ष, किशोर यादव, जय टोप्पो, रवि, गोलू टंडन, प्रकाश कुलदीप, राजू, बंटी, करण, चंद्रकुमार कर्ष, गोलू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

साडा कॉलोनी जमनीपाली में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया रावण दहन, माता के जसगीत कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु

Published

on

कोरबा। आस्था दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में विजयादशमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में साडा कॉलोनी, जमनीपाली में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने रावण दहन कर असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान माता के जसगीत का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में माता की आराधना में लीन नजर आए। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। रावण दहन देखने और माता के जसगीत का आनंद लेने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर प्रेम कुमार अग्रवाल, सोनू सरदार, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल, डैनी, सुधीर जैन देवीदयाल तिवारी, श्याम चंद्रा, कमलेश गर्ग, रामायण दास सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।

Continue Reading

कोरबा

SECL एम्पलाइज थ्रिफ्ट क्रेडिट सोसाइटी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच के आदेश, उप पंजीयन अधिकारी के आश्वासन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थगित

Published

on

​कोरबा। ​एसईसीएल एम्पलाइज थ्रिफ्ट क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड पंजीयन क्रमांक 3131 के प्राधिकृत सदस्यों और प्रबंधन द्वारा समिति के पैसों के कथित मनमाने ढंग से दुरुपयोग एवं भारी वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त था इस संबंध में उप पंजीयक कोरबा के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए 26 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी ।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पंजीयन अधिकारी कोरबा द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को एक संयुक्त बैठक बुलाई गई जिसमें सदस्यों की शिकायतों को विस्तार से सुना गया बैठक में प्रशासनिक स्तर पर लिए गए सकारात्मक निर्णयों और ठोस आश्वासनों के बाद संस्था के सदस्यों द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है ।

​ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के बिंदु

​सोसाइटी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में निम्नलिखित मदों पर अत्यधिक एवं संदेहास्पद खर्च दिखाए जाने का आरोप है, जिसकी जांच की मांग की जा रही थी:-

मीटिंग खर्चा:- रू.2,65,000/- बिना वास्तविक व्यय के जबरदस्ती बिल बनाने का आरोप
अन्य खर्च एवं आधार खर्च:- दोनों मिलकर लगभग रू.19,00,000/- से अधिक
फर्नीचर खर्चा:- रू.3,65,000/-
​प्रिंटिंग खर्चा:- रू.3,76,000/-
​कंप्यूटर खर्चा:- रू.7,66,000/-
​स्टेशनरी खर्चा:- रू.1,18,000/-
​ऑफिस खर्चा:- रू.10,97,000/-
​पूजा गिफ्ट:- रू.78,000/-
​सदस्यों को गिफ्ट परचेज: रू.59,10,000/-

​संयुक्त बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं कार्रवाई

​दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में उप पंजीयन अधिकारी द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं:-

  1. ​निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव:- सोसाइटी में जल्द से जल्द निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएंगे जिसके लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं प्रबंधन को प्रस्ताव भेजने हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं ।
  2. ​जांच कमेटी का गठन:- सोसाइटी में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए सहकारिता विभाग के निरीक्षकों एल.एन. जायसवाल सहकारी निरीक्षक और एच.के. चौहान सहकारी निरीक्षक की एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है ।
  3. ​रिकॉर्ड सीज करने के आदेश:- जांच अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर अपनी जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है साथ ही वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कोऑपरेटिव के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड कैश बुक बिल वाउचर प्रोसीडिंग रजिस्टर आदि को तत्काल सीज करने के आदेश दिए गए हैं ।
  4. ​वित्तीय प्रतिबंध:- सोसाइटी में पदस्थ कर्मचारियों के वेतन भुगतान को छोड़कर आगामी आदेश तक अन्य सभी मदों के खर्चों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है प्राधिकृत अधिकारियों और प्रबंधन के वित्तीय अधिकारों पावर को सीज करते हुए किसी भी प्रकार की नई राशि खर्च करने पर रोक लगा दी गई है जिसकी प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराई गई है ।

​चेतावनी

​उपरोक्त निर्णयों और त्वरित कार्रवाई के मद्देनजर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाला धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है हालांकि संस्था के सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच की कार्रवाई पूरी नहीं होती है या किसी भी प्रकार का टालमटोल रवैया अपनाया जाता है तो संस्था के समस्त सदस्यगण पुनः बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।

New Doc 10-24-2026 19.43
New Doc 10-24-2026 19.43
New Doc 10-24-2026 19.43

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677