Connect with us

छत्तीसगढ़

सौरभ चंद्राकर के खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी:महादेव ऐप के मास्टरमाइंड के प्रत्यर्पण की तैयारी तेज, इस बार ED ने जारी कराया वारंट

Published

on

रायपुर, एजेंसी। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की प्रक्रिया में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने ओमान से उसके प्रत्यर्पण (Extradition) के लिए स्पेशल पीएमएलए कोर्ट से फिर से ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट जारी कराया है। वारंट जारी होने के बाद प्रत्यर्पण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर भारत के हाई कमीशन को भेज दिए गए हैं।

ED के विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडे ने बताया कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि सौरभ चंद्राकर दुबई में है। इसी आधार पर स्पेशल पीएमएलए कोर्ट से ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट जारी कराया गया था और प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक दस्तावेज दुबई भेजे गए थे।

बाद में जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि सौरभ दुबई छोड़कर ओमान पहुंच गया है। इसके बाद ED ने रायपुर की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में नया आवेदन पेश किया। कोर्ट ने 16-17 जुलाई में दोबारा ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट जारी किया, ताकि ओमान के माध्यम से प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में एंट्री ली।

फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में एंट्री ली।

हाई कमीशन भेजे गए दस्तावेज

वकील सौरभ पांडे ने बताया कि कोर्ट से वारंट मिलने के बाद प्रत्यर्पण से संबंधित सभी दस्तावेजों पर आवश्यक न्यायिक एंडोर्समेंट कराए गए। इसके बाद सारे दस्तावेज भारत के हाई कमीशन को भेज दिए गए। अब मामला ओमान में संबंधित अधिकारियों और भारतीय एजेंसियों के समन्वय से आगे बढ़ रहा है।

ED के अधिकारियों का कहना है कि सौरभ चंद्राकर को भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब प्रत्यर्पण की अगली कार्रवाई दोनों देशों के बीच तय प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

क्या होता है ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट?

ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट ऐसा वारंट होता है, जिसकी कोई निर्धारित समय-सीमा नहीं होती। यह तब तक प्रभावी रहता है, जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती या संबंधित अदालत इसे वापस नहीं लेती। विदेश में फरार आरोपियों के मामलों में प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाए रखने के लिए ऐसे वारंट का इस्तेमाल किया जाता है।

अब तक 4336 करोड़ की संपत्तियां अटैच

ED ने इस मामले में अब तक 175 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन किए गए। 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 74 लोगों को आरोपी बनाया गया। साथ ही रायपुर की विशेष PMLA अदालत में 5 प्रॉसिक्यूशन शिकायतें दाखिल की गई हैं।

एजेंसी के मुताबिक अब तक इस मामले में कुल 4336 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां अटैच, सीज या फ्रीज की जा चुकी हैं।

Continue Reading

कोरबा

ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर हटाने का चलेगा अभियान

Published

on

कोरबा/छुरीकला। महिला कांग्रेस का ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर हटाने का अभियान चलेगा। इस पर ग्रामीण महिला कांग्रेस की महामंत्री भुवनेश्वरी दास के नेतृत्व में हुई बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी व करनी में अंतर है।

महामंत्री दास ने दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिला संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को जोड़ना पहली प्राथमिकता रहेगी। स्मार्ट मीटर हटाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। नगर में पानी, बिजली, सफाई जैसी समस्याएं हैं। सबसे बड़ी दिक्कत पानी और बिजली की है। गर्मी के साथ बारिश के दिनों में भी परेशानी बनी रहती है। राज्य व केन्द्र के बाद नगर में भाजपा की सरकार है। लेकिन ट्रिपल इंजन की सरकार इन समस्याओं को हल नहीं कर पा रही। यह मुद्दा लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने वार्ड स्तर पर संगठन बनाकर पदाधिकारियों का चयन होगा। सभी महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में ग्रामीण कांग्रेस के जिला सचिव हीरालाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह राजपूत, कांग्रेस नेत्री गौरी गोस्वामी, भुवनेश्वरी सिंह, कमल सिंह राजपूत ने श्रीफल और साल भेंट किए।

Continue Reading

कोरबा

पाली-तानाखार क्षेत्र को मिली एंबुलेंस सेवा, हुई रवाना

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की पहल से पाली-तानाखार क्षेत्र के लोगों को एंबुलेंस सेवा की सुविधा मिली है। भाजपा कार्यालय से एंबुलेंस को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व महापौर संजूदेवी राजपूत समेत पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने रवाना किया।

इस सेवाभावी पहल से ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच मजबूत होगी। क्योंकि आपात स्थिति में ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवाओं की मदद में लाभकारी होगी। यह सेवा गंभीर मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं, अस्पताल तक तत्काल पहुंच की जरूरत वाले मरीजों के लिए उपयोगी रहेगी। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग संगठन प्रमाण प्रभारी रामू रोहरा, अभिषेक शुक्ला अनिल केसरवानी, डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा समेत अन्य मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Published

on

कोरबा। बिंझरा के राजगवलिन मंदिर परिसर में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस निर्माण कार्य से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता एवं सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ स्वच्छता को बढ़ावा देना भी प्राथमिकता है। सामुदायिक शौचालय के निर्माण से मंदिर परिसर में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर जनपद सदस्य चतुर्भुज नायक, मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677