Connect with us

कोरबा

अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा: एक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

Published

on

थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई

थाना कटघोरा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई

थाना कटघोरा का अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 103(1) BNS

कोरबा। थाना कटघोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुमरमुड़ा के पास दिनांक 08.08.2026 को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र खुलासे एवं मृतिका की पहचान सुनिश्चित करने हेतु थाना कटघोरा एवं साइबर पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पार्टी & वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर कैम्प किए रहे ।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नितेश कुमार ठाकुर एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा एवं साइबर थाना कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई।

मृतिका की पहचान

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ की गई। साथ ही थाना क्षेत्र के गुम इंसान प्रकरणों की जानकारी एवं मृतिका के हुलिया के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए गए।

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप जानकारी मिली की एक महिला जो की ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, मैं निवासरत थी शुक्रवार रात से ग़ायब है।

जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य

उक्त जानकारी मिलने पश्चात् पुलिस टीम द्वारा उसके महिला के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों एवं घटना से जुड़े संभावित संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की गई।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना के पूर्व शाम को ग्राम अमलडिहा निवासी किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल एवं अजय कुमार धनवार को महिला के साथ देखा गया था।

उक्त जानकारी के आधार पर दोनों संदिग्धों की पतासाजी की गई। घटना के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतासाजी करते हुए किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान किरण कुमार पटेल द्वारा प्रारंभ में घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में गहन पूछताछ किए जाने पर उसके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, घटना के दिन दोनों आरोपी मृतिका को घटनास्थल की ओर ले गए थे, जहां तीनों द्वारा शराब का सेवन किया गया। उसके बाद मृतिका ओर अजय कुमार धनवार के बीच पूर्व से संबंध होने से शारीरिक शारीरिक संबंध बनाया गया ! बाद में किरण कुमार पटेल द्वारा भी मृतिका के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया जिस बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी ।

घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा मृतिका के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई तथा घटनास्थल से फरार हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल, निवासी ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
वहीं घटना में शामिल दूसरा आरोपी अजय कुमार धनवार पिता किताब धनवार निवासी अमलडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर पतासाजी की जा रही है।

तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच

पुलिस द्वारा प्रकरण में उपलब्ध भौतिक, परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर उनका विश्लेषण किया गया। साक्ष्यों के आधार पर घटना की विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

Published

on

कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने दी राशि की स्वीकृति

कोरबा, 10 अगस्त 2026। कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष कुणाल दुदावत द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास मद एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अभिसरण से पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
हसदेव बांगो जलाशय में केज कल्चर स्थापना के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से 2 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत जिले की एकमात्र विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय के लालपुर स्थित पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति के 25 सदस्यों के लिए 125 केज स्थापित किए जाएंगे। केज कल्चर के माध्यम से प्रत्येक सदस्य को कम से कम 1 लाख रुपये की शुद्ध वार्षिक आय प्राप्त होने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय एवं फुटकर मछली विक्रेताओं को आजीविका का साधन उपलब्ध होने के साथ जलाशय के मत्स्य उत्पादन में लगभग 250 मीट्रिक टन की वृद्धि होगी।
आधुनिक तकनीक से बायोफ्लॉक तालाबों का निर्माण
इसी क्रम में आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 0.10 हेक्टेयर क्षेत्र में बायोफ्लॉक तालाब निर्माण हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास से 70 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत जिले में 5 इकाई बायोफ्लॉक तालाब निर्मित किए जाएंगे। इससे हितग्राहियों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन का अवसर मिलेगा तथा प्रत्येक इकाई से हितग्राही को लगभग 3 से 4 लाख रुपये वार्षिक आय प्राप्त होने की संभावना है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

कोरबा

पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक योग/खेल एवं संगीत प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति

Published

on

17 अगस्त को साक्षात्कार, निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश

कोरबा, 10 अगस्त 2026। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा कोरबा द्वारा जिले में संचालित 16 पीएम श्री विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक एवं अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं लिए जाने हेतु पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से 11ः30 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को सेजेस कन्या साडा, कोरबा, टीपी नगर, कोरबा में निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
इन पदों के लिए होगी चयन प्रक्रिया
अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से योग/खेल शिक्षा में स्नातक की डिग्री अथवा समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। वहीं अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक की डिग्री अथवा समकक्ष डिग्री निर्धारित की गई है।
साक्षात्कार के समय लाने होंगे ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को विज्ञापन में संलग्न निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड/अन्य फोटो पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो प्रस्तुत करना होगा। सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ मूल प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए लाना अनिवार्य होगा।
31 मार्च 2027 तक होगी नियुक्ति
विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी आधार पर अधिकतम 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी। इससे नियमित नियुक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा। जिला स्तरीय समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही पंजीयन के लिए निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होने पर भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार हेतु शामिल नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता को आधार सीडिंग करने एवं त्रुटिपूर्ण बैंक खाता क्रमांक में सुधार करने संबंधी सूचना

Published

on

कोरबा 10 अगस्त 2026। ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडेड बैंक खाता तें किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक के ऐ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जिनका बैंक खाता क्रमांक गलत होन/बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान असफल हुआ हो, ऐसे विद्यार्थियों को अपने छात्रवृत्ति आईडी से बैंक खाता में त्रुटि सुधार करते हुए सही बैंक खाता की इंट्री 07 दिवस के अंदर करना सुनिष्चित करने निर्देषित किया गया है।
निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नहीं किये जाने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा छात्रवृत्ति शाखा से कार्यालयीन समयावधि में संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677