Connect with us

छत्तीसगढ़

नरहरा वाटरफॉल में बहे 2 युवक, मुश्किल से बची जान:मुंगेली का पसरहा पारा टापू बना, 200 ग्रामीणों का रेस्क्यू, 24 घंटे तक फंसे रहे

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है। आज (10 अगस्त) प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 5% कम पानी बरसा है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

मुंगेली और रायपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। रविवार को मुंगेली के लोरमी ब्लॉक में भारी बारिश से पसरहा पारा टापू में बदल गया। करीब 200 लोग 24 घंटे तक फंसे रहे। SDRF ने नावों की मदद से 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित राहत शिविर पहुंचाया।

वहीं धमतरी जिले में स्थित नरहरा वाटरफॉल में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। झरने में नहाते समय दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए, जिन्हें करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों युवक पानी के तेज बहाव में लगभग 50 फीट तक बह गए थे। गनीमत रही कि वाटरफॉल में रेलिंग लगी हुई थी, जिसकी मदद से वे खुद को संभाले रख पाए।

राहत शिविर पहुंचाए गए ग्रामीण

रविवार को मुंगेली के लोरमी ब्लॉक में भारी बारिश से पसरहा पारा टापू में बदल गया। 24 घंटे से फंसे करीब 200 ग्रामीणों को SDRF ने नावों की मदद से 10 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित राहत शिविर पहुंचाया गया।

वहीं, जिले के राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) लबालब भर गया है। इसके वेस्ट वेयर से 6 फीट पानी बह रहा है, जिससे मनियारी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

2020 के बाद पहली बार इतनी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

नेशनल हाईवे-45 पर गाड़ियां फंसी

इधर, बिलासपुर–रतनपुर–पेंड्रा रोड–गौरेला को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे-45 पर कीचड़ और गड्ढों के कारण भारी वाहन फंस रहे हैं, जिससे लंबा जाम लग गया था।

GPM में मकान ढहा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारी बारिश के बीच शनिवार शाम गौरेला शहर के वार्ड नंबर 8 में एक जर्जर मकान ढह गया। मकान की दीवारों में पहले ही दरारें आ गई थीं, जिसके चलते समय रहते घर खाली करा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

कोडार डैम 100% भरा

महासमुंद जिले में लगातार बारिश से कोडार डैम 100% भर गया है। 9 अगस्त की जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जलस्तर 295.62 मीटर पहुंच गया, जो FRL 295.35 मीटर से 0.27 मीटर अधिक है। अब डैम से पानी छोड़ा जा रहा है।

खुड़िया बांध के वेस्ट वेयर से 6 फीट पानी बह रहा है।

खुड़िया बांध के वेस्ट वेयर से 6 फीट पानी बह रहा है।

कोडार डैम से अब पानी छोड़ा जा रहा है।

कोडार डैम से अब पानी छोड़ा जा रहा है।

30°C के साथ रायपुर सबसे गर्म

मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 अगस्त को रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 30°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22.4°C रहा।

अब तक 650.9 मिमी (25.6 इंच) बारिश, सामान्य से 5% कम

छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति जिलेवार अलग-अलग बनी हुई है। प्रदेश में अब तक 650.9 मिमी (25.6 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 686.6 मिमी (27.0 इंच) होनी चाहिए थी। यानी राज्य स्तर पर बारिश 5% कम है। इसके बावजूद मौसम विभाग की श्रेणी में प्रदेश में बारिश सामान्य मानी गई है।

अगले दो दिन भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी है।

मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव क्षेत्र के साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 KM की ऊंचाई तक फैला है। मानसून द्रोणिका भी निम्न दबाव क्षेत्र से होकर गुजर रही है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

Continue Reading

कोरबा

पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

Published

on

कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने दी राशि की स्वीकृति

कोरबा, 10 अगस्त 2026। कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष कुणाल दुदावत द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास मद एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अभिसरण से पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
हसदेव बांगो जलाशय में केज कल्चर स्थापना के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से 2 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत जिले की एकमात्र विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय के लालपुर स्थित पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति के 25 सदस्यों के लिए 125 केज स्थापित किए जाएंगे। केज कल्चर के माध्यम से प्रत्येक सदस्य को कम से कम 1 लाख रुपये की शुद्ध वार्षिक आय प्राप्त होने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय एवं फुटकर मछली विक्रेताओं को आजीविका का साधन उपलब्ध होने के साथ जलाशय के मत्स्य उत्पादन में लगभग 250 मीट्रिक टन की वृद्धि होगी।
आधुनिक तकनीक से बायोफ्लॉक तालाबों का निर्माण
इसी क्रम में आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 0.10 हेक्टेयर क्षेत्र में बायोफ्लॉक तालाब निर्माण हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास से 70 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत जिले में 5 इकाई बायोफ्लॉक तालाब निर्मित किए जाएंगे। इससे हितग्राहियों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन का अवसर मिलेगा तथा प्रत्येक इकाई से हितग्राही को लगभग 3 से 4 लाख रुपये वार्षिक आय प्राप्त होने की संभावना है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

कोरबा

पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक योग/खेल एवं संगीत प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति

Published

on

17 अगस्त को साक्षात्कार, निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश

कोरबा, 10 अगस्त 2026। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा कोरबा द्वारा जिले में संचालित 16 पीएम श्री विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक एवं अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक की सेवाएं लिए जाने हेतु पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से 11ः30 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित होगा। अभ्यर्थियों को सेजेस कन्या साडा, कोरबा, टीपी नगर, कोरबा में निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
इन पदों के लिए होगी चयन प्रक्रिया
अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से योग/खेल शिक्षा में स्नातक की डिग्री अथवा समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। वहीं अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक की डिग्री अथवा समकक्ष डिग्री निर्धारित की गई है।
साक्षात्कार के समय लाने होंगे ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को विज्ञापन में संलग्न निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड/अन्य फोटो पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो प्रस्तुत करना होगा। सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ मूल प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए लाना अनिवार्य होगा।
31 मार्च 2027 तक होगी नियुक्ति
विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी आधार पर अधिकतम 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी। इससे नियमित नियुक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा। जिला स्तरीय समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही पंजीयन के लिए निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होने पर भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार हेतु शामिल नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता को आधार सीडिंग करने एवं त्रुटिपूर्ण बैंक खाता क्रमांक में सुधार करने संबंधी सूचना

Published

on

कोरबा 10 अगस्त 2026। ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडेड बैंक खाता तें किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक के ऐ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जिनका बैंक खाता क्रमांक गलत होन/बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान असफल हुआ हो, ऐसे विद्यार्थियों को अपने छात्रवृत्ति आईडी से बैंक खाता में त्रुटि सुधार करते हुए सही बैंक खाता की इंट्री 07 दिवस के अंदर करना सुनिष्चित करने निर्देषित किया गया है।
निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नहीं किये जाने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा छात्रवृत्ति शाखा से कार्यालयीन समयावधि में संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677