Connect with us

कोरबा

बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

Published

on

मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ
‘कैंसर उपचार में संतुलन की पुनर्स्थापना’ विषय पर 500 से अधिक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय विशेषज्ञ और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ जुटे

रायपुर/बालकोनगर, 19 सितंबर 2026। वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। 18 से 20 सितंबर तक नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आईएएस भी उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और शुरुआती पहचान के लिए राज्य के प्रयासों को और मजबूत करना तथा भारत और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य में योगदान देना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव है। हमारा संकल्प है कि हम सर्वाइकल कैंसर मुक्त छत्तीसगढ़ से सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की ओर आगे बढ़ें। इस मिशन में बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव क्षेत्र में कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।”

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “यह उत्साहजनक है कि देश और दुनिया के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ रायपुर में एक साथ आए हैं।”

‘कैंसर उपचार में संतुलन की पुनर्स्थापना’ विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव में स्तन, स्त्री रोग संबंधी और मूत्र-जनन तंत्र के कैंसर के उपचार में सही विकल्प चुनने पर विशेष चर्चा हुई। इसमें आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के साथ वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित निर्णय, मरीज-केंद्रित उपचार, उपचार की किफायती पहुँच, रोकथाम और समान अवसर पर जोर दिया गया।

बीएमसी ने एकैन्सर, टाटा मेमोरियल सेंटर और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से आयोजित इस कॉन्क्लेव में 20 से अधिक विशेषज्ञ पैनल चर्चाएँ, सजीव सर्जिकल प्रदर्शन और विशेष व्यावहारिक कार्यशालाएँ आयोजित कीं। कॉन्क्लेव में 500 से अधिक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय विशेषज्ञों तथा 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों सहित सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शोधकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

कैंसर उपचार में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीएमसी ने वेदावती अग्रवाल ऑरेशन अवॉर्ड से डॉ. रवि कन्नन को सम्मानित किया। उन्हें टिकाऊ और समान अवसर वाली कैंसर देखभाल तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। यह ऑरेशन वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने अपनी माता और वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की माता स्वर्गीय श्रीमती वेदावती अग्रवाल जी की स्मृति में शुरू किया है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और समान अवसर वाली कैंसर देखभाल को सभी तक पहुँचाने की साझा सोच को आगे बढ़ाना है।

डॉ. भावना सिरोही, मेडिकल डायरेक्टर, बालको मेडिकल सेंटर ने कहा, “बीएमसी में हमारा मानना है कि कैंसर की रोकथाम बीमारी का बोझ कम करने का एक प्रभावी तरीका है और केवल भौगोलिक दूरी के कारण किसी मरीज की गुणवत्तापूर्ण उपचार तक पहुँच प्रभावित नहीं होनी चाहिए। हमारा उद्देश्य मध्य भारत में ऐसी व्यापक कैंसर देखभाल व्यवस्था विकसित करना है, जहाँ मरीजों को अपने घर के करीब रोकथाम, जाँच, निदान, उपचार, पुनर्वास और सहायक सेवाएँ मिल सकें।

महिलाओं में होने वाले कैंसर के बेहतर उपचार पर केंद्रित चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता दी गई। बीएमसी एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रमों और सुलभ स्व-जाँच विधियों के माध्यम से सरकारी पहलों को सहयोग दे रहा है। उन्नत इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी की शुरुआत के साथ बीएमसी उन्नत अवस्था के सर्वाइकल कैंसर के उपचार में बेहतर परिणामों की दिशा में काम कर रहा है।

महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सांस्कृतिक संवेदनशीलताओं को ध्यान में रखते हुए बीएमसी का नया स्तन स्वास्थ्य क्लिनिक पूरी तरह महिला कैंसर विशेषज्ञों द्वारा संचालित है। कई स्थानीय महिलाएँ स्तन और स्त्री रोग संबंधी जाँच के लिए महिला चिकित्सकों को प्राथमिकता देती हैं। यह विशेष टीम महिलाओं को गोपनीय, सहज और सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराती है, जिससे वे जाँच के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित हों।”

स्थानीय जरूरतों के अनुरूप शोध के महत्व पर डॉ. दिवाकर पांडे, कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, बालको मेडिकल सेंटर ने कहा, “कैंसर उपचार की प्रभावी और टिकाऊ रणनीति तैयार करने में शोध की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह देखकर खुशी होती है कि युवा कैंसर विशेषज्ञ अपने मरीजों और समुदायों की स्थानीय जरूरतों से जुड़े शोध में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। ऐसे शोध से रोकथाम और उपचार की ऐसी रणनीतियाँ विकसित करने में मदद मिल सकती है, जो प्रभावी होने के साथ किफायती और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप हों।”

कॉन्क्लेव में वूमेन फॉर ऑन्कोलॉजी (डब्ल्यू4ओ) का आयोजन भी हुआ। यह महिला कैंसर विशेषज्ञों के बीच सहयोग, मार्गदर्शन और नेतृत्व को बढ़ावा देने वाला मंच है।

अकादमिक कार्यक्रमों के साथ बीएमसी ने ‘कैनवास फॉर ‘ए’ लाइफ’ कला एवं विरासत प्रदर्शनी भी आयोजित की। इसका उद्देश्य बीएमसी चैरिटेबल फंड के माध्यम से मरीजों को उपचार, जाँच और पोषण के लिए आर्थिक सहायता के साथ उपचार के दौरान आवास और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। कॉन्क्लेव का समापन क्षेत्र में कैंसर की रोकथाम को जनस्वास्थ्य की प्राथमिकता बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Continue Reading

कोरबा

नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल मड़वारानी ने सीबीएसई क्लस्टर-II खो-खो टूर्नामेंट में हासिल किया तीसरा स्थान

Published

on

कोरबा। सीबीएसई (CBSE) द्वारा 18 से 20 सितंबर 2026 तक लीलाज पब्लिक स्कूल, मोतीपुर, दुर्ग (छ.ग.) में आयोजित क्लस्टर-II खो-खो टूर्नामेंट 2026 में नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल, मड़वारानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
​टूर्नामेंट के दौरान विद्यालय की टीम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए कई कड़े मुकाबलों में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों की इस मेहनत और समर्पण के दम पर स्कूल ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
​इस विशेष उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, प्राचार्या एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। चेयरमैन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
​विद्यालय प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

Continue Reading

कोरबा

गणेश उत्सव को लेकर कोरबा पुलिस का विशेष अभियान: बदमाशों, अवैध शराब एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई

Published

on

कोरबा। आगामी गणेश पूजा एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में लगातार विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों, वारंटियों, अवैध शराब एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 18 सितंबर 2026 को कोरबा अनुविभाग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई।

कतता दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी पर Arms Act के तहत कार्रवाई

थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपी हर्ष वैष्णव उर्फ गब्बर द्वारा कतता दिखाकर सरमंगला क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई 40 लीटर शराब जब्त

इसी क्रम में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतू साहू, निवासी वायनली डुग्गू के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान में वारंटियों एवं अन्य आरोपियों पर कार्रवाई

गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष अभियान में—
07 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
06 स्थायी वारंट में कार्रवाई की गई।
10 आरोपियों को अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया।
02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
कोरबा पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी विसर्जन को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण अनुविभाग क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। पूर्व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने, अवैध शराब का परिवहन/विक्रय करने, हथियार का प्रदर्शन करने अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की अपील
सभी नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों से अपील है कि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading

कोरबा

सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034 स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’

Published

on

हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’

कोरबा, 19 सितम्बर 2026। राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में ‘सेवा से संकल्प अभियान 2026’ के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में  मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा  का आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों में सेवा भावना, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं शिक्षा के प्रति संकल्प की भावना को सुदृढ़ करना है। जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, जागरूकता गतिविधियां तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

जिला प्रशासन  एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों, प्रधानपाठकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने तथा विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

आयोजित गतिविधियों के तहत 18 सितम्बर 2026 को जिले के 2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 1,07,645 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की। इसी प्रकार 19 सितम्बर 2026 को कुल 2034 स्कूलों में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 27,278 विद्यार्थी शामिल हुए।  

19 सितम्बर को  2034 स्कूलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी में 9,847 पालकों ने सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा ‘सेवा से संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समुदाय से निरंतर सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677