Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में 22 अफसरों के विभाग बदले:विवेक श्रीवास को गृह, मगनलाल पवार को स्वास्थ्य, GAD ने जारी किया आदेश

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सचिवालय सेवा के उप सचिव और अवर सचिव स्तर के 22 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।

25 सितंबर को जारी आदेश के बाद इन अधिकारियों के विभाग और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। फेरबदल में गृह, स्वास्थ्य, वित्त, नगरीय प्रशासन, स्कूल शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

गृह से नगरीय प्रशासन तक बदलाव

उप सचिव डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। मार्टिन लकड़ा को पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग से हटाकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं रोमन गंगाकचूर अब वित्त विभाग की जगह नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

GAD ने जारी किया आदेश।

GAD ने जारी किया आदेश।

रामेश्वर प्रसाद वर्मा को स्कूल शिक्षा विभाग से हटाकर सहकारिता विभाग भेजा गया है। शांता खरे को वित्त विभाग की जगह ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मगनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं रेखा साहू को संसदीय कार्य विभाग से हटाकर जन शिकायत निवारण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला एवं बाल विकास में भी बदलाव

सुभाषचंद कुजूर महिला एवं बाल विकास विभाग में अपनी मौजूदा जिम्मेदारी पर ही रहेंगे। उनके कार्यभार संभालते ही लवीना पांडेय को इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही लवीना पांडेय के पास मौजूद अतिरिक्त जिम्मेदारी भी खत्म हो जाएगी।

अवर सचिवों के विभाग भी बदले

अवर सचिव अमितोष जॉन को खाद्य विभाग से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है। सुनीता गौतम अब परिवहन विभाग की जगह सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-4 में जिम्मेदारी संभालेंगी।

इसी तरह दीपकुमार खेस्स को ग्रामोद्योग विभाग से हटाकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नूतन अजगर को चिकित्सा शिक्षा विभाग की जगह पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग में पदस्थ किया गया है।

भोलेनाथ सारथी को वन विभाग से हटाकर संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जावे कच्छप को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग में भेजा गया है।

वहीं मंजूषा राजपूत को मछली पालन विभाग से हटाकर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में पदस्थ किया गया है।

आदेश की कॉपी

Continue Reading

छत्तीसगढ़

गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 मौतें:बालोद के मरकाटोला घाट में हादसा, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल

Published

on

बालोद, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गेहूं से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 6 लड़कों की मौत हो गई, 7 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जगदलपुर नेशनल हाइवे पर मरकाटोला घाट के पास हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबे लोगों की जान गई है, जबकि टक्कर लगने से दूर जा गिरे लड़के घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। सभी मृतक कवर्धा के रहने वाले हैं। पिकअप में साउंड सिस्टम का सेटअप बंधा हुआ था। सभी लड़के जगदलपुर जा रहे थे। गाड़ी खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े थे, तभी हादसा हो गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है। घटना पर सीएम साय ने दुख जताया है।

ट्रक के नीचे दबे मृतकों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे।

ट्रक के नीचे दबे मृतकों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे।

टक्कर लगने के बाद पिकअप डैमेज हो गई।

टक्कर लगने के बाद पिकअप डैमेज हो गई।

एक युवक के क्षत-विक्षत शव को तिरपाल में बांधकर मर्च्युरी लाया गया।

एक युवक के क्षत-विक्षत शव को तिरपाल में बांधकर मर्च्युरी लाया गया।

सभी मृतक कवर्धा जिले के रहने वाले हैं।

सभी मृतक कवर्धा जिले के रहने वाले हैं।

साउंड सिस्टम लेकर जगदलपुर जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में धुमाल बाजा और डीजे साउंड सिस्टम का सेटअप बंधा हुआ था। 13 लड़के सवार थे। शुक्रवार सुबह रायपुर में गणेश विसर्जन के बाद सभी जगदलपुर जा रहे थे। तभी मरकाटोला घाट के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई।

ट्रक के नीचे दबे मिले लड़के

बारिश से बचने के लिए सभी पिकअप के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। कुछ लड़के दूर जा गिरे, कुछ ट्रक के नीचे दबे मिले। पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

बारिश से सड़क पर फिसलन की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मरकाटोला घाट में यातायात प्रभावित

हादसे के बाद मरकाटोला घाट में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और मृतकों व घायलों से जुड़ी जानकारी जुटाई। गुरुर एसडीओपी माया शर्मा ने हादसे में 6 मौतों की पुष्टि की है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

कवर्धा के रहने वाले थे मृतक

धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने बताया कि कवर्धा की श्री कृष्ण धुमाल पार्टी के युवक जगदलपुर में गणेश विसर्जन के दौरान बाजा बजाने जा रहे थे। गाड़ी में 13 लड़के सवार थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बाकी 7 युवकों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांगजन सहायता शिविर में 38 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

Published

on

कोरबा 25 सितम्बर 2026। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में खंड स्तरीय दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, जनपद सदस्यगण, एसडीएम मनोज कुमार बंजारे तथा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, जिला कोरबा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 275 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थि दिव्यांग 65, श्रवण बाधित 24, बहु दिव्यांग 124 तथा दृष्टिबाधित 36 हितग्राही शामिल रहे। मौके पर 9 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 ट्राईसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 24 श्रवण यंत्र और 2 जोड़ी बैसाखी सहित कुल 38 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन, श्रवण और दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सहज और सुविधाजनक बनाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी युगल किशोर सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जैन चुस्की चाय’ के विक्रय-वितरण पर कोरबा जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

Published

on

खाद्य जांच में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर कार्रवाई

कोरबा, 25 सितंबर 2026। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा खाद्य पदार्थ ‘चाय’, ब्रांड ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण पर जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त खाद्य पदार्थ का निर्माण मेसर्स जैन ट्रेडर्स (जैन चुस्की चाय), नेहा फैंसी स्टोर के पीछे, आकृति विहार, अमलीडीह, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है। उत्पाद की निर्माण तिथि नवंबर 2025 तथा बेस्ट बिफोर अवधि अक्टूबर 2026 अंकित है।
उक्त खाद्य पदार्थ का नमूना परीक्षण के लिए रेफरल खाद्य प्रयोगशाला (राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला), कोलकाता भेजा गया था। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट क्रमांक जी-14/08/2026, दिनांक 30 जुलाई 2026 के अनुसार नमूने में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित अनुमत सीमा से अधिक पाई गई। इसके आधार पर खाद्य पदार्थ को “असुरक्षित” घोषित किया गया है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 36(3)(ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा ‘जैन चुस्की चाय’, बैच क्रमांक सी. एच. 653 के विक्रय एवं वितरण को जिले के संपूर्ण क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी रिटेल एवं थोक विक्रेताओं से अपील की है कि वे उक्त खाद्य पदार्थ का अपने परिसर में भंडारण एवं विक्रय न करें। यदि यह उत्पाद उपलब्ध हो तो तत्काल खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचित करें। साथ ही आम नागरिकों से भी उक्त बैच के उत्पाद का उपयोग न करने की अपील की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677