नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने एशियन गेम्स के 11वें दिन 4 गोल्ड जीते। इनमें 3 गोल्ड तीरंदाजी और 1 शूटिंग में आया। इसके साथ भारत के 10 गोल्ड समेत 60 मेडल हो गए हैं। वह ईरान को पीछे छोड़कर मेडल टैली में 7वें नंबर पर पहुंच गया है।
बुधवार को पहला गोल्ड विमेंस कंपाउंड आर्चरी टीम ने जीता। इसके बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी में गोल्ड जीता। नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी को शूटिंग में गोल्ड मिला। दिन का चौथा गोल्ड कंपाउंड आर्चरी के पुरुष टीम इवेंट में साहिल, गणेश और कुशल ने जीता।
आर्चरी में दिन के तीनों गोल्ड भारत के नाम
भारत ने कंपाउंड आर्चरी के तीनों इवेंट में गोल्ड जीते। विमेंस टीम ने चीन को 238-234 से हराकर अपने खिताब का बचाव किया।
मिक्स्ड टीम फाइनल में चिकिता और साहिल का मुकाबला साउथ कोरिया की पार्क जंगयून और चोई योंगही से था। भारत ने शूट-ऑफ में गोल्ड अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए कोटा भी हासिल किया।
पुरुष टीम फाइनल में साहिल, गणेश और कुशल की टीम ने चीन को 238-237 से हराया। भारत शुरुआती एंड में 58-60 से पीछे था, लेकिन इसके बाद भारतीय तीरंदाजों ने लगातार शानदार निशाने लगाए। फाइनल के बाद के 180 में भारत ने 180 अंक हासिल किए। साहिल ने अपने सभी 8 शॉट में 10 अंक बनाए, जबकि गणेश और कुशल ने भी दबाव के बीच लगातार 10 लगाए।
आर्चरी में फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम सेलिब्रेट करती हुई।
नीरू-किनान ने शूटिंग में दिलाया गोल्ड
ट्रैप मिक्स्ड टीम फाइनल में नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने भारत को गोल्ड दिलाया। भारत ने शुरुआत में 10 में से 6 हिट किए थे और एक समय चार टीमों में सबसे नीचे था। इसके बाद दोनों ने एक भी टारगेट मिस नहीं किया और शानदार वापसी करते हुए गोल्ड जीता। भारत ने कतर को सिर्फ एक अंक से पीछे छोड़ा। चीन ने ब्रॉन्ज जीता।
नीरू का यह इन गेम्स में दूसरा गोल्ड है। इससे एक दिन पहले उन्होंने विमेंस ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता था।
हॉकी: साउथ कोरिया को 2-0 हराकर फाइनल में भारत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत के लिए इशिका ने पेनल्टी कॉर्नर की वैरिएशन पर गोल किया, जबकि कप्तान सलिमा ने दूसरे हाफ में बढ़त दोगुनी की। अब भारत का गोल्ड मेडल मैच चीन से होगा। यह मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।
बॉक्सिंग में 2 ब्रॉन्ज, लवलीना फाइनल में
बॉक्सिंग में प्रियंका घंघास को विमेंस 60 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यू से 4-1 से हार मिली। उन्हें ब्रॉन्ज मिला।
कपिल पोखरियाने पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के तुराबेक खाबिबुल्लाएव के खिलाफ 4-1 से हार के बाद ब्रॉन्ज जीता।
वहीं लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की नताल्या बोगदानोवा को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
लवलीना बोरगोहेन गोल्ड मेडल के लिए चीन की बाओ जिइ से भिड़ेंगी।
रेसलिंग: सुनील कुमार को ब्रॉन्ज
सुनील कुमार ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 87 किग्रा में ब्रॉन्ज जीता। सेमीफाइनल में जापान के ताइजो योशिदा से 11-0 की हार के बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल बाउट में फिलीपींस के कैलम रॉबर्ट्स को 9-0 से हराया। यह हांगझोउ के बाद सुनील का लगातार दूसरा एशियन गेम्स ब्रॉन्ज है। वह एशियन गेम्स में ग्रीको-रोमन रेसलिंग के दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने।
स्क्वॉश में दोनों टीमों ने पक्के किए मेडल
भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने सिंगापुर को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और मेडल पक्का किया। तन्वी खन्ना ने वाई लिन ऑ योंग को 3-1 और अनाहत सिंह ने वाई यान ऑ योंग को 3-0 से हराया।
पुरुष टीम ने कुवैत को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वीर छत्रानी ने बादेर अलमोगरेबी को 3-1 और अभय सिंह ने अम्मार अल-तमिमी को 3-0 से हराया। अब डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना मलेशिया से होगा।
टेनिस: सुमित क्वार्टरफाइनल में
सुमित नागल ने पुरुष सिंगल्स के तीसरे दौर में उज्बेकिस्तान के सर्गेई फोमिन को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला चीन के वू यीबिंग से होगा।
हालांकि पुरुष डबल्स में युकी भांबरी और धक्षिणेश्वर सुरेश की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की हो चेनजुई-ह्सू यू-ह्सिओउ जोड़ी से 6-7 (5-7), 3-6 से हार गई।
परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा
रायपुर/कोरबा 29 सितम्बर 2026। एशियन गेम्स-2026 में महिला कबड्डी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने रायपुर लौटने के बाद उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से मुलाकात की। श्री साव ने अपने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान संजू देवी की उपलब्धि पर उनका अभिनंदन कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने संजू की माता श्रीमती अमरीका बाई और पिता रामजी का भी अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने संजू देवी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारत के साथ छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोगों को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने संजू से एशियन गेम्स के अनुभव और उनकी टीम के स्वर्ण पदक तक के अजेय सफर की जानकारी ली। श्री साव ने उनसे प्रतियोगिता के दौरान मिले अनुभवों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। श्री साव ने संजू का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला उनका अनुभव केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रहेगा। इस अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा। श्री साव से संजू देवी की मुलाकात के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो भी मौजूद थीं।
नगोया, एजेंसी। भारत ने एशियन गेम्स के 4×400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं।
मंगलवार को भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा भी पार किया। एशियन गेम्स हर 4 साल में होते हैं और 2006 से भारत हर बार 50 या ज्यादा मेडल जीत रहा है।
इससे पहले गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। वे 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। वे मेडल की हैट्रिक करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने।
इधर, नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता। 10 दिन पहले फ्लू की वजह से अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत ने 8 मेडल जीते। टीम के कुल मेडल 53 हो गए हैं और मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है।
नगोया, एजेंसी। एथलीट गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 13 मिनट 42.75 सेकेंड में रेस पूरी की। इससे पहले वह 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं।
मंगलवार को भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। 10 दिन पहले फ्लू के चलते अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
भारत ने 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में ब्रॉन्ज जीता। टीम ने 41.06 सेकेंड में रेस पूरी की। गुरिंदरवीर सिंह ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई, स्नेहा ने बढ़त बनाए रखी। अनिमेष को थाईलैंड के बूनसन ने पीछे छोड़ा। आखिरी लेग में हरिता ने दौड़ लगाकर भारत को पोडियम पर पहुंचाया।
भारत के खाते में 5 गोल्ड समेत 49 मेडल हो गए हैं। टीम मेडल टेबल में 11वें स्थान पर है।
नीरू के कोच ने कहा- निशाने पर ध्यान लगाओ
10 दिन पहले जब नीरू फ्लू की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थीं, तो 5 दिनों तक कुछ खा-पी नहीं पाई थीं। तब उनके कोच मनशेर सिंह ने उन्हें बीमारी भुलाकर अपना सब कुछ झोंक देने के लिए प्रेरित किया था।
जीत के बाद नीरू ने कहा, ‘मनशेर सर ने बस यही कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ और निशाने पर ध्यान लगाओ, और मैंने वही किया।’
गोल्ड जीतने के बाद नीरू का सेलिब्रेशन।
भारत को 5वां गोल्ड मिला, शूटिंग में दूसरा
यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड है। यह व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। शूटर्स ने भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।
पहला गोल्ड पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में आया। इससे पहले 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल दिला चुके हैं। शूटिंग में अब तक 14 मेडल आ चुके हैं।
एथलेटिक्स: गुलवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज, तीन इवेंट में तीन मेडल
गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने 13 मिनट 32.75 सेकेंड का समय निकाला। बहरीन के बिरहानु बाल्यू 13:30.79 के साथ गोल्ड और टोमोनोरी यामागुची 13:31.43 के साथ सिल्वर रहे। गुलवीर का इन खेलों में यह तीसरा मेडल है।
गुलवीर सिंह 5000 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स: महिला 800 मीटर, पूजा सातवें स्थान पर रहीं
विमेंस 800 मीटर रेस में चीन की वू होंगजियाओ ने महिला 800 मीटर का गोल्ड जीता। नेली कोरिर दूसरे और विक्टोरिया बॉसॉन्ग तीसरे स्थान पर रहीं। भारत की पूजा सातवें स्थान पर रहीं।
एथलेटिक्स: पोल वॉल्ट में देव मीणा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
देव मीणा ने 5.50 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड बेहतर किया। उन्होंने यह ऊंचाई दूसरे प्रयास में पार की। महिला हाई जंप में पूजा और सुप्रिया ने 1.70 मीटर पहले प्रयास में पार कर लिया।
देव मीना ने 5.50 मीटर की छलांग लगाई।
एथलेटिक्स: पोल वॉल्ट में देव और कुलदीप ने 5.20 मीटर पार किया
भारत के देव और कुलदीप ने पुरुषों के पोल वॉल्ट में दूसरी कोशिश में 5.20 मीटर की ऊंचाई पार कर ली है। दोनों ने पहली कोशिश में यह ऊंचाई पार नहीं की थी। देव और कुलदीप का संयुक्त पर्सनल बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड 5.46 मीटर है।
टेनिस : सुमित नागल 2-0 से जीते
टेनिस के मेंस सिंगल्स मुकाबले में भारत के सुमित नागल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कोरिया के होंग सियोंग-चान को 2-0 से हराया। बारिश से प्रभावित इस मैच में 6-4, 6-0 की जीत हासिल की।
2 मुक्केबाज बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचे
(बाएं से) परवीन हुड्डा, IOA अध्यक्ष पीटी उषा, BFI प्रेसिडेंट अजय सिंह और अंकुश पंघाल।
टेनिस: अनिरुद्ध चंद्रशेखर-एन श्रीराम मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में
भारत की पुरुष डबल्स की टॉप सीड अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन श्रीराम बालाजी ने नेपाल के अभिषेक बस्तौला-प्रदीप खड़का को 6-2, 6-1 से हराया।
पहले राउंड में बाई मिलने के बाद यह उनका पहला मुकाबला था। जीत के साथ भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
गोल्ड मेडल का जश्न मनाती नीरू
गोल्ड जीतने के बाद भारतीय सपोट स्टाफ के साथ नीरू ढांडा।
शूटिंग: कुवैत के खालिद अलमुधाफ को मेंस ट्रैप का गोल्ड
पुरुषों के ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में कुवैत के खालिद अलमुधाफ ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 26 का गेम्स रिकॉर्ड स्कोर बनाया।
चीनी ताइपे के यांग कुन-पाई ने 25 स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन के छी यिंग ने 20 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। शपथ 8वें नंबर पर रहे। उन्होंने 10 में से 8 निशाने टारगेट पर लगाए।
बॉक्सिंग: परवीन हुड्डा फाइनल में पहुंचीं, शू ली को 5-0 से हराया
भारत की परवीन हुड्डा ने महिला 65 किग्रा के सेमीफाइनल में चीन की शू ली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सभी जजों ने परवीन के पक्ष में फैसला दिया।
अब फाइनल में परवीन का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा। परवीन का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है और अब गोल्ड के लिए मुकाबला होगा।
जीत के बाद भारत के कोचिंग स्टाफ के साथ परवीन हुड्डा।
तीरंदाजी: कीर्ति और कुमकुम राउंड ऑफ-16 में
भारत की कीर्ति और कुमकुम मोहोड़ ने महिला रिकर्व इंडिविजुअल के राउंड ऑफ-32 में जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बना ली।
कीर्ति ने वियतनाम की फुओंग थाओ होआंग को 7-3 से हराया, जबकि कुमकुम ने मंगोलिया की उरांतुंगलाग बिशिंडी को 6-0 से मात दी।
अब राउंड ऑफ-16 में कुमकुम का सामना बांग्लादेश की साइमा सलाहुद्दीन से होगा। वहीं, कीर्ति की टक्कर दक्षिण कोरिया की टॉप सीड कांग चे-यंग से होगी। उनका मुकाबला आज सुबह 10:25 बजे है।