Connect with us

छत्तीसगढ़

दिवाली की रात हाथियों ने 2 ग्रामीणों को कुचला, मौत:कबरा कान वाले हाथी का आतंक, 6 महीने में 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू की मांग

Published

on

सूरजपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिवाली की रात हाथियों के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सकलपुर गांव में कबरा कान वाले हाथी ने दिवाली मनाने एक गांव से दूसरे गांव जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सलका बीट के ग्राम पंचायत सोनपुर सु के पण्डोपारा में धान की फसल की रखवाली कर रहे 40 साल के ग्रामीण को दूसरे हाथी ने कुचलकर मार डाला।

कबरा कान वाले हाथी के हमले की एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। पिछले 6 महीने में इस हाथी के हमलों में 14 लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने हाथी को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग की है।

बता दें कि पिछले सप्ताह सरगुजा-सूरजपुर सीमा पर भी हाथी के हमले में 2 लोगों की मौत हुई थी। बाइक से जा रहे एक प्यून को हाथी ने कुचल दिया था, जबकि उनके भतीजे ने छिपकर अपनी जान बचाई थी। दूसरी घटना में हाथी ने खेत में एक ग्रामीण को कुचल दिया था।

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में रहने वाला मट्टूलाल धान की रखवाली कर रहा था।

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में रहने वाला मट्टूलाल धान की रखवाली कर रहा था।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

केस- 1 धान की रखवाली कर रहे ग्रामीण पर किया हमला

पहली घटना प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सकलपुर गांव की है। जानकारी मुताबिक, 40 साल का मट्टूलाल अपने घर के पास धान की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान अचानक हाथी ने मट्टूलाल पर हमला कर दिया।

हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। मट्टूलाल के शव का पंचनामा किया गया, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

अचानक हाथी ने धान की रखवाली कर रहे मट्टूलाल पर हमला कर दिया।

अचानक हाथी ने धान की रखवाली कर रहे मट्टूलाल पर हमला कर दिया।

हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही हाथियों की मौजूदगी वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की गई है।

ग्रामीण दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने एक गांव से दूसरे जा रहा था।

ग्रामीण दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने एक गांव से दूसरे जा रहा था।

केस- 2 दिवाली कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीण को कुचला

दूसरी घटना प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सकलपुर गांव में की है। दरअसल, 8 नवंबर को कबरा कान वाला हाथी सूरजपुर वन परिक्षेत्र के तमोर से निकलकर प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के पंडरीदांड और सकलपुर होते हुए श्यामनगर के पास पहुंचा था।

वन विभाग की हाथी मित्र दल और कर्मचारियों की टीम लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को हाथी की मौजूदगी की जानकारी दे रही थी। रात करीब 11 बजे श्यामनगर निवासी कृष्णा रजवाड़े (42) दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पगडंडी रास्ते से ग्राम तमोर जा रहा था।

इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया। वह बचकर भाग नहीं सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रतापपुर ने शव को भटगांव के शवगृह में रखवाया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

ग्रामीणों की मांग है कि हाथी को रेस्क्यू सेंटर में रखा जाए।

ग्रामीणों की मांग है कि हाथी को रेस्क्यू सेंटर में रखा जाए।

कबरा कान वाले हाथी को रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही जनहानि के बावजूद हाथियों के हमलों पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने कबरा कान वाले हाथी को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग की है। उनका कहना है कि हाथी को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू सेंटर में रखा जाए, ताकि आगे लोगों की जान जाने से रोका जा सके।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

महानदी में गिरी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत:दिवाली मनाने रायपुर से गरियाबंद लौट रहे थे, मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे

Published

on

गरियाबंद, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दीपावली की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राजिम के टीला एनीकट में कार बेकाबू होकर महानदी में गिर गई।

हादसे में कार सवार पत्रकार पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 21 साल की बेटी और 19 साल का बेटा शामिल हैं। परिवार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक सभी ने रायपुर में दिवाली मनाई। इसके बाद त्योहार मनाने अपने गांव लौट रहे थे। हादसा रात 11 बजे से 2 बजे के बीच हुआ है।

हादसे वाली जगह से गांव की दूरी महज 3 किलोमीटर थी। वहां पहुंचने में करीब 10 मिनट का समय लगता। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

दीपावली की रात कार बेकाबू होकर नदी में गिर गई।

दीपावली की रात कार बेकाबू होकर नदी में गिर गई।

हादसे में पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई।

हादसे में पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

त्योहार मनाने घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, परिवार दीपावली मनाने रायपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देर रात राजिम के टीला एनीकट के पास कार नदी में गिर गई। हालांकि, हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद पासौद गांव में मातम पसरा हुआ है।

पति-पत्नी बच्चों के साथ रायपुर से दिवाली मनाने के बाद गांव जा रहे थे।

पति-पत्नी बच्चों के साथ रायपुर से दिवाली मनाने के बाद गांव जा रहे थे।

मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास साहू (19) और बेटी पूर्वा साहू (21) के रूप में हुई है। कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था। शीतल साहू पत्रकार थे।

गांव से 3 किलोमीटर पहले हुआ हादसा

शीतल साहू की घरवालों से आखिरी बार रात करीब 11 बजे बात हुई थी। 2 बजे के बाद जब वे परिवार के साथ घर नहीं पहुंचा तो, परिजन खोजने निकले। इस दौरान एनीकट के 4 पिलर टुटे हुए मिले और कार नदी में मिली। पूरी घटना 11 बजे से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

रायपुर में रहकर पत्रकारिता से जुड़े थे शीतल

परिजनों ने बताया कि शीतल पत्रकार था, जो रायपुर में परिवार के साथ रहकर काम करते थे। सूचना मिलने पर चंपारण पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार में फंसे 4 लोगों के शव को बाहर निकाला। शीतल के गले में भारत 1 न्यूज नाम का ID कार्ड मिला था।

कैसे हुआ हादसा ?

हादसा टीला एनीकट में हुआ है। 4 से 5 पिलर टूटा है तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में रही होगी और अनियंत्रित होकर पिलर से टकराई होगी। फिलहाल, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि टीला एनीकट के पास कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन अब तक सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा है। न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

भूपेश बोले- सरकार नहीं चाहती धान खरीदी हो:महादेव सट्टा में प्रोटेक्शन मनी के आरोप को बेबुनियाद बताया, गौरा-गौरी पूजा में हाथ पर लगवाया सोटा

Published

on

दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी के जंजगिरी गांव में धान खरीदी के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि धान खरीदी हो। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती तो इस साल किसानों को 3385 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम मिलता।

भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा एप मामले में प्रोटेक्शन मनी लेने के आरोपों को मूर्खता की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एप के खिलाफ FIR उनकी सरकार ने दर्ज कराई थी और कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगाया जा रहा है।

दरअसल, दीपावली के अगले दिन यानी आज (सोमवार) भूपेश बघेल जंजगिरी गांव पहुंचे। यहां वे आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए हाथ पर सोटा लगवाया।

भूपेश बघेल जंजगिरी गांव पहुंचे और आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए।

भूपेश बघेल जंजगिरी गांव पहुंचे और आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए हाथ पर सोटा लगवाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए हाथ पर सोटा लगवाया।

धान खरीदी से पहले किसानों का रकबा काटने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की थी। इसके तहत किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रुपए दिए जाते थे। समर्थन मूल्य बढ़ने के साथ किसानों को मिलने वाली राशि भी बढ़ाई जाती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धान खरीदी की तैयारी नहीं कर रही है। प्रदेश की कई सोसायटियों में किसानों के खेतों का रकबा कम किया जा रहा है। किसी किसान के पास 10 एकड़ जमीन है तो उसमें से एक या दो एकड़ का रकबा काट दिया गया है। ऐसे में किसान उस जमीन पर धान नहीं बेच पाएंगे।

बघेल ने बताया कि वे एक दिन पहले अपने गांव गए थे। वहां कोटवार ने किसानों की सूची दिखाकर रकबा काटे जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब उनके गांव में ऐसी स्थिति है तो दूसरे गांवों में भी ऐसा हो सकता है।

भूपेश बोले- हमारी सरकार होती थी MSP में होती बढ़ोत्तरी

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू की थी। 2023 तक यह दर बढ़कर 2850 रुपए हो गई थी।

अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती तो पिछले तीन साल में समर्थन मूल्य में हुई 285 रुपए की बढ़ोतरी भी किसानों को मिलती। इस हिसाब से धान का दाम 3385 रुपए प्रति क्विंटल होता।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पार्टी जो घोषणा करती है, सरकार उसी के हिसाब से काम करती है।

पटवारी हड़ताल पर, मिलरों ने 75% चावल जमा नहीं किया

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी हड़ताल पर हैं और सोसायटियों में भी धान खरीदी की तैयारी नजर नहीं आ रही है। पिछले साल खरीदे गए धान से तैयार चावल में से अब तक केवल 25% ही भारतीय खाद्य निगम (FCI) में जमा हुआ है। 75% चावल जमा होना बाकी है।

तीन साल बाद भी सट्टे का कारोबार जारी, नए ऐप आ रहे

भूपेश बघेल ने कहा कि सौरभ चंद्राकर पकड़ा गया या नहीं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। सवाल यह है कि भाजपा सरकार के तीन साल बीतने के बाद भी सट्टे का कारोबार जारी है और नए-नए ऐप सामने आ रहे हैं।

बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर प्रोटेक्शन मनी लेने की बात है तो यह सवाल मौजूदा सरकार से पूछा जाना चाहिए। उसके कार्यकाल में भी सट्टे का कारोबार बंद नहीं हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लंबे समय तक मामले को सीबीआई को सौंपने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। अब दिखावे के लिए कुछ कार्रवाई की गई है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप में 1.74 करोड़ के गहने चोरी:जगदलपुर में कस्टमर बनकर पहुंचीं महिलाएं, बातों में उलझाया, सोने से भरा डिब्बा किया पार

Published

on

जगदलपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दीपावली के दौरान ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात हुई है। संजय मार्केट के पास स्थित मोती ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने 1 किलो से ज्यादा सोने के जेवरों से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। दुकान मालिक के मुताबिक, जेवरात की कीमत करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपए से ज्यादा है।

बताया जा रहा है कि महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस महिलाओं की पहचान करने में जुट गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर महिलाएं पहुंचीं, उसके साथ बच्चे भी थे।

ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर महिलाएं पहुंचीं, उसके साथ बच्चे भी थे।

मौका पाते हुए महिला ने सोने से भरा डिब्बा चुरा लिया, CCTV कैमरे में कैद हो गई।

मौका पाते हुए महिला ने सोने से भरा डिब्बा चुरा लिया, CCTV कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज में बच्ची सोने से भरे डिब्बे को झोले में भरते दिखी।

फुटेज में बच्ची सोने से भरे डिब्बे को झोले में भरते दिखी।

ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाएं, नजर बचाकर डिब्बा उठाया

जानकारी के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ ग्राहक बनकर मोती ज्वेलर्स पहुंचीं। उन्होंने आभूषण देखने के बहाने दुकानदार को व्यस्त रखा। इसी दौरान दुकानदार का ध्यान दूसरी ओर जाते ही एक महिला ने सोने के आभूषणों से भरा डिब्बा उठाकर अपने झोले में रख लिया। इसके बाद सभी महिलाएं वहां से निकल गईं।

दुकान संचालक ने बताई 1.74 करोड़ से ज्यादा की कीमत

दुकान संचालक के मुताबिक, चोरी हुए डिब्बे में करीब 1 किलो से ज्यादा के सोने के आभूषण थे। इनकी कीमत 1 करोड़ 74 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि, चोरी हुए आभूषणों की वास्तविक मात्रा और कीमत का आधिकारिक आकलन अभी नहीं हुआ है।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

वारदात की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिलाओं और उनके साथ मौजूद बच्चों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने दुकान संचालक से आभूषणों के बिल मांगे हैं। बिल के आधार पर ही चोरी हुए सोने की मात्रा और कीमत का मिलान किया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी महिलाएं कहां की रहने वाली हैं।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि मोती ज्वेलर्स में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677