Connect with us

कोरबा

कल कांग्रेेसियों का जन चौपाल

Published

on

कोरबा। कल दिनांक – 12 नवंबर 2026 दिन-गुरुवार को निहारिका टॉकीज के सामने चर्च के पास प्रातः 11:00 बजे एवं सायं 5:00 बजे, अग्रमंगल भवन साडा कॉलोनी जमनीपाली में जन-चौपाल का कार्यक्रम आयोजित है, कार्यक्रम में एआईसीसी प्रभारी नवज्योति पटनायक, पीसीसी प्रभारी विधायक उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफ्लॉग, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Continue Reading

कोरबा

माँ ने लगाई फांसी, बेटे की मौत का था सदमा:कोरबा के रानी रोड की घटना, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर के पुरानी बस्ती स्थित रानी रोड क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला गीता तंवर उर्फ गीता बाई कंवर की घर में फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला के बेटे की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अकेले रह रही थी और बेटे को याद कर अक्सर दुखी रहती थी।

पड़ोसियों ने घर में देखा शव

मिली जानकारी के अनुसार, गीता तंवर पुरानी बस्ती के रानी रोड क्षेत्र में रहती थी। बताया जा रहा है कि उसने घर के सामने वाले कमरे में साड़ी से फंदा लगाया था। काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने अंदर देखा तो महिला फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

बेटे की मौत के बाद से रहती थी गुमसुम

परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, दो साल पहले बेटे की मौत के बाद से महिला दुखी रहती थी। दीपावली के दौरान भी उसने बेटे के बिना घर सूना लगने की बात कहते हुए अपनी परेशानी जाहिर की थी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि रानी रोड क्षेत्र में गीता बाई कंवर की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि महिला के बेटे की दो साल पहले मौत हो गई थी और इसके बाद से वह अकेली रह रही थी।

सीएसपी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजन बेटे की मौत के सदमे को घटना की वजह बता रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Continue Reading

कोरबा

वोट बचाओ – देश बचाओ:बालको में जन-चौपाल लगाकर कांग्रेेसियों ने मतदाताओं को मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Published

on

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत आज परसाभांठा कांजीहाउस बालको में जन-चौपाल लगाकर मतदाताओं को मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि वोट बचाओ – देश बचाओ केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं है बल्कि लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण जन अभियान है। इस अभियान को कांग्रेस सदस्यों के साथ-साथ आम नागरिकों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए उद्देश्य तक पहुंचाना होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू, ए. डी. जोशी, मंडल अध्यक्ष देवी दयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पार्षद एवं अजा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, एफडी मानिकपुरी, जेपी नामदेव, सुखनंदन सोनकर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद बद्री किरण, रवि खूंटे, मोहम्मद यासीन, रामनारायण यादव, अजीत बर्मन, एससी ओगरे, सायदा खान, शांति यादव, धनाराम चंद्रा ने भी संबोधित किया।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा के विभिन्न क्षेत्र में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर लिया दर्शन लाभ

Published

on

कोरबा। दर्री क्षेत्र में अग्रवाल समाज के द्वारा आयोजित अन्नकूट पर्व को श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। साडा कॉलोनी जमनीपाली के अग्रसेन भवन में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अनाज से बने पर्वत, भगवान श्री कृष्ण और अग्रसेन जी महाराज के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना किया।

इस अवसर पर 56 प्रकार के शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का भोग लगाया गया और अनाज से बनी पर्वत का झांकी बनाया गया जिसे देखने अग्रवाल समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री जयसिंह ने कोरबावासियों के लिए सुख-समृद्धि, धन-वैभव, प्रगति, ऐश्वर्य, उन्नति तथा दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि अन्नकूट का यह पावन पर्व समाज में एकता, प्रकृति के प्रति आभार, गौवंश के संरक्षण और अनाज की बर्बादी न करने का एक बड़ा संदेश बताता है।

कार्यक्रम के शुरुआत में अग्रवाल सभा के संरक्षक प्रेमकुमार अग्रवाल ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया, सचिव मनोज अग्रवाल ने कनबेरी गौधाम के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल को, उपाध्यक्ष प्रेम सुमेधा ने अग्रसेन शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष मुकेश गोयल को, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने पिंटू अग्रवाल को, उपाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल ने पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, डॉ0 आर. सी. पांडेय, राजेंद्र तिवारी, बी.एम. दुबे सहित अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आशीर्वाद समारोह और शोक सभा का विशेष सत्र रखा गया था जिसे उपस्थित जनों ने जमकर सराहना की।

इस दौरान श्री कृष्ण लीला पर आधारित भजन एवं नृत्य का सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनेकों मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता पालीवाल, सचिव मंजू अग्रवाल, संरक्षक सत्यभामा देवी अग्रवाल, मरवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अग्रवाल सभा के सचिव मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल विनोद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, दयानंद गुप्ता, गोविंद रामजी, दिलीप अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, बैद्यनाथ महेश्वरी, सीताराम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, संजीव पोद्दार, विजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गिरधारी लालजी, रोशन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अर्जुन सिंघानिया, गोविंद अग्रवाल, ऋषि कुमार, राधेश्याम शर्मा, कमल मित्तल, अजय अग्रवाल, द्वारका शर्मा, रविशंकर गोयल, मुरारी लालजी, सोहन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, बिहारी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, अंजन कुमार, रामजीवन, शिव अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष अग्रवाल ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार संगीता पालीवाल ने व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677