Connect with us

देश

शुभेंदु बोले- प्रणब मुखर्जी की सलाह पर भाजपा में आया:उन्होंने कहा था- TMC बुआ-भतीजे की पार्टी, कर्मचारी बने रहना है या बढ़ना है

Published

on

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें TMC छोड़कर भाजपा में आने की सलाह दी थी।

उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में एक समिट के दौरान यह बात कही। शुभेंदु ने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद जब वे प्रणब मुखर्जी से मिलने राष्ट्रपति भवन गए थे, तब दोनों के बीच यह बातचीत हुई थी। इस दौरान प्रणब मुखर्जी ने शुभेंदु से कहा था-

सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं। TMC बुआ-भतीजे की पार्टी है, अगर कर्मचारी बनकर रहना चाहते हैं तो यहीं रहिए। अगर अपने दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो मोदीजी के साथ जाइए।

अधिकारी ने प्रणब मुखर्जी को अपना ‘ओरिजिनल एडवाइजर’ बताया। कहा कि मुखर्जी अभिभावक की तरह थे। प्रणब मुखर्जी का अगस्त 2020 में निधन हुआ था।

शुभेंदु 19 दिसंबर 2020 को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए थे।

शुभेंदु 19 दिसंबर 2020 को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए थे।

बातचीत की तारीख बताने से इनकार किया

जब शुभेंदु से पूछा गया कि प्रणब मुखर्जी के साथ यह बातचीत कब हुई थी, तो उन्होंने तारीख बताने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके बयान से विवाद हो सकता है, इसलिए वे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।

2020 में TMC छोड़ BJP में शामिल हुए थे शुभेंदु

शुभेंदु अधिकारी को TMC में ममता के बाद सबसे ताकतवर नेताओं में गिना जाता था। शुभेंदु ने 2009 और 2014 में तमलुक लोकसभा सीट से चुनाव जीता।

2016 में नंदीग्राम से विधायक बने और ममता सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वे में पार्टी के चुनावी अभियान और संगठन की जिम्मेदारी भी संभालते थे।

हालांकि, पार्टी में अभिषेक बनर्जी का कद बढ़ने के साथ शुभेंदु और TMC नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। अभिषेक को ममता का उत्तराधिकारी माना जाने लगा था।

नवंबर 2020 में शुभेंदु ने परिवहन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिसंबर 2020 में BJP में शामिल हो गए।

BJP में आने के बाद शुभेंदु ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता को करीब 1,956 वोटों से हरा दिया। उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।

शुभेंदु के नेतृत्व में भाजपा पहली बार 2026 का बंगाल विधानसभा चुनाव जीती। इसके बाद शुभेंदु CM बने।

TMC बोली- शुभेंदु के दावे पर भरोसा कैसे करें

TMC सांसद सौगत रॉय ने शुभेंदु अधिकारी के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शुभेंदु TMC छोड़कर BJP में शामिल हुए थे और अब इसके पीछे प्रणब मुखर्जी की सलाह का हवाला दे रहे हैं। लेकिन प्रणब मुखर्जी अब जीवित नहीं हैं। ऐसे में यह कैसे पता चलेगा कि मुख्यमंत्री सच बोल रहे हैं या नहीं?

Continue Reading

देश

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स:भारतीय कारीगरों की कढ़ाई वाला गाउन पहना, खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला

Published

on

सैन जुआन/नई दिल्ली, एजेंसी। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बन गई हैं। 25 नवंबर को राजधानी सैन जुआन में हुए 75वें फिनाले में उन्हें विजेता चुना गया।

जेनिफर यह खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था। जून में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचीं। उन्होंने 30 किलो वजन भी घटाया है। जेनिफर ने भारतीय कारीगरों की बारीक कढ़ाई से सजा एक खास गाउन पहना था।

उनकी जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार यह ताज जीता। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकेंड रनर-अप रहीं।

जेनिफर मॉडल और सोशल वर्कर हैं। उन्होंने जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

मिस यूनिवर्स 2026 के रूप में अपना नाम सुनते ही जेनिफर बैरेटो भावुक हो गईं।

मिस यूनिवर्स 2026 के रूप में अपना नाम सुनते ही जेनिफर बैरेटो भावुक हो गईं।

जेनिफर से पहले प्यूर्टो रिको की पांच कंटेस्टेंट्स ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। 1970 में मैरिसोल मालारेट, 1985 में डेबोरा कार्थी-ड्यू, 1993 में दयानारा टोरेस, 2001 में डेनिस क्विनोनेस और 2006 में जुलेइका रिवेरा ने यह खिताब जीता था।

जेनिफर शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहले केवल अविवाहित महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं। हालांकि, अब शादीशुदा और तलाकशुदा महिलाएं भी इसमें भाग ले सकती हैं।

मिस यूनिवर्स संगठन ने 2023 के संस्करण से अपने नियमों में बदलाव किया था। इसके बाद शादीशुदा महिलाओं और मां बन चुकी महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता के दरवाजे खुल गए।

भारत की काजिया टॉप 30 तक पहुंचीं

इस साल भारत की तरफ से केरलम की 19 साल की काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया। दुनिया के 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतियोगियों ने ताज के लिए मुकाबला किया। हालांकि, काजिया टॉप 30 तक पहुंचने के बाद टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।

विजेता के लिए इस बार 3,150 हीरे जड़ा खास डायमंड क्राउन तैयार किया गया है। प्रतियोगिता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाया गया यह क्राउन 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है।

फिनाले से पहले ही प्रतियोगिता कई विवादों में घिर गई थी। मिस यूनिवर्स वियतनाम की विजेता से ताज वापस ले लिया गया। 6 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की प्रतियोगियों को फ्रेंचाइजी विवाद के चलते अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह नहीं मिली। वहीं, कुछ अफ्रीकी देशों की प्रतियोगियों को अमेरिकी वीजा नहीं मिलने के कारण नाम वापस लेना पड़ा।

Continue Reading

देश

ऑस्कर की रेस में रामायण, टॉप-20 VFX फिल्मों में शामिल:इसका विजुअल इफेक्ट बनाने वाली कंपनी 8 ऑस्कर जीत चुकी, एवेंजर्स-ओडिसी से मुकाबला

Published

on

मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड मूवी रामायण ऑस्कर 2027 की रेस में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप-20 फिल्मों में जगह बना ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने 20 फिल्मों की लिस्ट बना ली है, हालांकि अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। रामायण का मुकाबला अवेंजर्स- डूम्सडे, ओडिसी और ड्यून 3 जैसी फिल्मों से होगा।

रामायण में विजुअल इफेक्ट्स का काम DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। DNEG के मालिक नमित मल्होत्रा हैं। DNEG ने पहले ‘ड्यून’, ‘इंटरस्टेलर’ और ‘इन्सेप्शन’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

टॉप-20 में 5 में DNEG ने काम किया

रामायण ऑस्कर की लॉन्ग लिस्ट में शामिल हुई है। शॉर्टलिस्ट के लिए वोटिंग 7 से 11 दिसंबर तक चलेगी और 15 दिसंबर को घोषणा होगी। अंतिम नामांकन 21 जनवरी 2027 को आएंगे, जबकि 99वां एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह 14 मार्च 2027 को होगा।

विजुअल इफेक्ट्स कैटेगिरी में शामिल की गई 20 फिल्मों में से 5 में DNEG कंपनी ने VFX प्रोडक्शन का काम किया है। ऑस्कर की इस दौड़ के अलावा ‘रामायण’ को अगले साल होने वाले क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन श्रेणियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

क्या होती है ऑस्कर लॉन्गलिस्ट?

ऑस्कर के बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स (VFX) श्रेणी में ‘लॉन्गलिस्ट’ शुरुआती चरण की वह 20 फिल्मों की सूची होती है, जिन्हें विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच एग्जीक्यूटिव कमेटी आगे के मूल्यांकन के लिए चुनती है।

इसके बाद आगे की प्रक्रिया में 7 से 11 दिसंबर 2026 के बीच शुरुआती वोटिंग होगी, जिसके आधार पर 15 दिसंबर को 10 फिल्मों की आधिकारिक ‘शॉर्टलिस्ट’ घोषित की जाएगी।

11 से 15 जनवरी 2027 तक नामांकन वोटिंग होगी और 21 जनवरी 2027 को अंतिम 5 नामांकित फिल्मों (नॉमिनीज) की घोषणा की जाएगी।

आखिर में 25 फरवरी से 4 मार्च 2027 तक चलने वाली फाइनल वोटिंग के बाद 14 मार्च 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में केवल एक फिल्म को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर पुरस्कार मिलेगा।

20 दिनों में 1,735 करोड़ से ज्यादा की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर 5 नवंबर को रिलीज हुई ‘रामायण: पार्ट 1’ की रफ्तार तीसरे हफ्ते में भी मजबूत बनी हुई है। 20वें दिन (मंगलवार, 24 नवंबर) फिल्म ने भारत में 17.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही 20 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 972.95 करोड़ रुपए और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 1,735.15 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

2023 में ‘RRR’ भी टॉप-20 में शामिल हुई थी

यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय फिल्म ने विजुअल इफेक्ट्स श्रेणी के शुरुआती दौर में जगह बनाई हो। इससे पहले साल 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ भी 95वें ऑस्कर की बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स टॉप-20 सूची में शामिल रही थी, हालांकि वह अंतिम पांच नामांकनों में जगह नहीं बना सकी थी।

Continue Reading

देश

भागवत बोले-युवाओं को झूठ से नफरत, वे सच के साथ:बाहरियों से ज्यादा अंदर के लोगों से खतरा, हम नफरत करने वाले पड़ोसियों के भी मददगार

Published

on

छत्रपति संभाजी नगर, एजेंसी। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज के युवाओं को झूठ पसंद नहीं है। वे सच बोलने वालों के साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा कि युवा देश को महान बनाना चाहते हैं। युवा पीढ़ी गुलामी की सोच से बाहर निकल चुकी है। मौजूदा समय भारत को बाहरी दुश्मनों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत है।

भागवत बुधवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान भी मौजूद थे।

अगर कोई ईमानदारी से बोलता है, तो युवा उसके साथ

भागवत ने कहा कि भारत की सोच सबसे अलग है। भारत सभी की मदद करना चाहता है, यहां तक कि उन पड़ोसी देशों की भी जो उससे नफरत करते हैं।

उन्होंने कहा, अगर भारत आगे बढ़ता है तो ताकतवर देशों की दुकानें बंद हो जाएंगी, क्योंकि भारत सबकी मदद करना चाहता है। भारत मानता है कि ताकत का इस्तेमाल कमजोर लोगों की रक्षा करने और शांति कायम करने के लिए होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अच्छे काम करने वाले लोगों से सीखना चाहिए। उनके काम की सराहना करनी चाहिए और उनके काम को आगे बढ़ाना चाहिए। अगर किसी ने अपने फायदे के लिए भी अच्छा काम किया है, तो उसके काम से सीखने में कोई बुराई नहीं है।

पूर्व CDS बोले- विकसित देश भारत की तरक्की में रुकावट डाल सकते हैं

पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी। वे इस लक्ष्य को हासिल करने में सबसे ज्यादा योगदान देंगे और इसका सबसे ज्यादा फायदा भी उन्हें ही मिलेगा।

चौहान ने कहा कि दुनिया में अभी सुरक्षा की स्थिति खराब है। दुनिया में ताकत का संतुलन बदल रहा है। विकसित देश नहीं चाहेंगे कि भारत सफल, विकसित और प्रभावशाली देश बने। ऐसे देश भारत की तरक्की के रास्ते में रुकावट डाल सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677