Connect with us

देश

11 साल बाद फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने दिया इस्तीफा

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में नेतृत्व बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ग्रुप CEO कल्याण कृष्णमूर्ति 11 साल से अधिक समय तक कंपनी के साथ रहने के बाद अब अपना पद छोड़ रहे हैं और कंपनी से बाहर जा रहे हैं। कंपनी ने बुधवार, 25 नवंबर को इस बदलाव की घोषणा की। हालांकि, उनके पद छोड़ने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही उनके उत्तराधिकारी के नाम का खुलासा किया गया है।

कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2017 में CEO के रूप में कार्यभार संभाला था। 2018 में उन्हें ग्रुप CEO नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने ई-कॉमर्स, ग्रोसरी और फिनटेक सहित कई व्यावसायिक क्षेत्रों में विकास किया है। फ्लिपकार्ट से जुड़ने से पहले, उन्होंने टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था, जहां वे भारत में फंड के पोर्टफोलियो वाली कंपनियों की देखरेख करते थे। उन्होंने eBay एशिया पैसिफिक और ईबे साउथ एशिया में फाइनेंस से जुड़े पदों पर भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Procter & Gamble से की थी।

Continue Reading

देश

अमेजन के मंच से भारत का ई-कॉमर्स निर्यात 2,700 करोड़ डॉलर पहुंचा

Published

on

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन के ‘अमेजन ग्लोबल सेलिंग’ कार्यक्रम के तहत भारत से कुल निर्यात 2,700 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। इस मंच पर निर्यातकों की संख्या एक साल में 20 प्रतिशत बढ़कर 2.4 लाख हो गई है। 

कंपनी ने बयान में कहा कि यह उपलब्धि 2030 तक भारत से कुल आठ लाख करोड़ डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात संभव बनाने के उसके लक्ष्य की दिशा में प्रगति को दर्शाती है। वर्ष 2015 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत भारत में बने एक अरब से अधिक उत्पाद अमेजन के वैश्विक बाजारों के ग्राहकों को बेचे जा चुके हैं। 

कंपनी के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत 36,000 से अधिक निर्यातकों के साथ दिल्ली राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में पहले स्थान पर है। इसके बाद राजस्थान (32,500 से अधिक), उत्तर प्रदेश (29,000 से अधिक), गुजरात (28,000 से अधिक) और महाराष्ट्र (23,500 से अधिक) का स्थान है। छोटे शहरों में तमिलनाडु के इरोड के निर्यातकों ने जनवरी 2025 से 2026 की तीसरी तिमाही तक 12.15 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की बिक्री की।

Continue Reading

देश

मजबूत आर्थिक वृद्धि से NBFC की स्थिति स्थिर रहने की उम्मीद: फिच

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। मजबूत आर्थिक वृद्धि और अनुकूल नीतियों के कारण भारत में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का कारोबारी माहौल स्थिर रहने की उम्मीद है। इससे कर्ज की मांग बनी रहेगी और कंपनियों को धन जुटाने की ऊंची लागत के दबाव से राहत मिलेगी। फिच रेटिंग्स ने बुधवार को यह बात कही। 

फिच ने अनुमान जताया कि महंगाई और ब्याज दरों में मामूली वृद्धि तथा वैश्विक आर्थिक वृद्धि की धीमी रफ्तार के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि दर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे ऊंची दरों में शामिल रहेगी। वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने सितंबर में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। फिच ने अपनी रिपोर्ट ‘दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया की वित्तीय कंपनियों का परिदृश्य 2027’ में कहा कि एनबीएफसी का गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात मोटे तौर पर स्थिर रहने की उम्मीद है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इसके पीछे अनुकूल आर्थिक माहौल, कर्ज वितरण में लगातार वृद्धि, आवास ऋण और सोने के बदले दिए जाने वाले ऋण जैसे कम जोखिम वाले सुरक्षित कर्ज की ओर बढ़ता रुझान तथा कर्ज देने से पहले जांच और जोखिम नियंत्रण के कड़े उपाय प्रमुख कारण हैं। हालांकि, फिच ने कहा कि लंबे समय से जारी भू-राजनीतिक जोखिमों और 2026 में कमजोर मानसून के कारण छोटी कंपनियों और ग्रामीण क्षेत्रों को दिए जाने वाले कर्ज में निकट भविष्य में कुछ कमजोरी आ सकती है। एजेंसी के मुताबिक, आर्थिक वृद्धि और अनुकूल नीतिगत ढांचे से कर्ज की मांग बनी रहने की उम्मीद है। इससे धन जुटाने की ऊंची लागत का दबाव भी कम होगा। 

फिच ने कहा, ”मजबूत घरेलू आर्थिक वृद्धि के समर्थन से भारत की वित्तीय कंपनियों के लिए कारोबारी माहौल स्थिर रहने की उम्मीद है।” एजेंसी ने कहा कि 2027 में ब्याज दरों में वृद्धि और महंगाई का दबाव कर्ज लेने वालों की किस्त चुकाने की क्षमता को खास प्रभावित नहीं करेगा। इसकी वजह यह है कि एनबीएफसी मुख्य रूप से कम राशि के कर्ज, निश्चित ब्याज दर वाले कर्ज और संपत्ति के बदले दिए जाने वाले कर्ज उपलब्ध कराती हैं। 

Continue Reading

देश

टीवीएस मोटर तमिलनाडु में 2,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। टीवीएस मोटर कंपनी तमिलनाडु में अगले चार वर्षों के दौरान 2,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और इससे 1,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने तमिलनाडु सरकार के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। 

सूचना के अनुसार, तमिलनाडु सरकार अपनी नोडल एजेंसी ‘गाइडेंस’ के माध्यम से टीवीएस मोटर को आवश्यक बुनियादी ढांचागत सुविधाएं और नियामकीय प्रक्रियाओं में सहायता उपलब्ध कराएगी। यह सहयोग लागू कानूनों के अधीन होगा। 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677