Connect with us

कोरबा

घर बैठे टोकन, केंद्र में आसान खरीदी… विष्णु भैया सरकार की व्यवस्था से किसान संतुष्ट

Published

on

3,100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल

कृषक उमेद राम सोनीकर ने शासन की किसान हितैषी व्यवस्था के प्रति जताया आभार

कोरबा 25 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए सुगमता और पारदर्शिता की नई मिसाल बन रही है। 3,100 रुपये प्रति क्विंटल से धान खरीदी, घर बैठे ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं ने किसानों की राह आसान की है। अब किसान बिना अनावश्यक भागदौड़ के अपनी उपज का विक्रय कर रहे हैं और शासन की किसान हितैषी व्यवस्थाओं का लाभ सीधे प्राप्त कर रहे हैं।
इसी सुविधाजनक व्यवस्था का लाभ कोरबा जिले के ग्राम छुरी के बंचर निवासी कृषक उमेद राम सोनीकर को भी मिला है। लगभग सवा दो एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले श्री सोनीकर ने इस खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में अपनी उपज का सफलतापूर्वक विक्रय किया है। उन्होंने घर बैठे ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि पर छुरी धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर 24 क्विंटल धान का विक्रय किया।
श्री सोनीकर बताते हैं कि पिछले वर्ष भी उन्होंने उपार्जन केंद्र में लगभग 44 क्विंटल धान का विक्रय किया था। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से प्रक्रिया और अधिक आसान हो गई है। अब टोकन के लिए बार-बार समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और घर बैठे ही टोकन प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। केंद्र में किसानों के बैठने के लिए उचित स्थान, पेयजल और शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसान सहजता से अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।
श्री सोनीकर ने आगे बताया कि विष्णु सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों से उन्हें काफी राहत मिल रही है। विशेष रूप से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा से कम धान विक्रय करने वाले किसानों को भी पूर्ण आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय सराहनीय है। इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है और खेती-किसानी के प्रति उनका भरोसा मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा, सम्मान और आर्थिक मजबूती के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन टोकन, सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कृषक श्री सोनीकर ने इन सभी सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Continue Reading

कोरबा

पहाड़ी कोरवा युवक-युवतियों के लिए तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण 28 नवंबर से

Published

on

कक्षा आठवीं या उससे अधिक शिक्षित युवक-युवतियाँ कराएं पंजीयन, आवास एवं भोजन की रहेगी व्यवस्था

कोरबा, 25 नवंबर 2026। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक-युवतियों के लिए 28 से 30 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में होने वाले इस प्रशिक्षण में 100 युवक-युवतियों को वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से राशि की गणना, आर्थिक लेन-देन, आय-व्यय का लेखा-जोखा, बचत, निवेश और उचित स्रोत से ऋण लेने के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
पहाड़ी कोरवा समुदाय के अनेक परिवार लघु वनोपज, कृषि उपज एवं अन्य वन उत्पाद स्थानीय व्यापारियों, लैम्प्स, सोसायटी और मंडियों में बेचकर आय अर्जित करते हैं। समुदाय के सदस्य शासकीय संस्थानों में भी कार्यरत हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें अपनी कमाई का हिसाब रखने, बचत की योजना बनाने और वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने में सक्षम बनाना है।
आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवास, चाय-नाश्ता, भोजन, पेयजल तथा आने-जाने के लिए वाहन किराये की व्यवस्था की गई है। कक्षा आठवीं या उससे अधिक शिक्षित पहाड़ी कोरवा युवक-युवतियाँ प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कार्यालयीन स्टाफ के मोबाइल नंबर 9589656658 या 7999021609 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पंच पदों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

Published

on

कोरबा, 25 नवंबर 2026। जिले की पांच जनपद पंचायतों में पंच पदों के रिक्त स्थानों पर निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कुणाल दुदावत ने रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए हैं। इस संबंध में 23 नवंबर को आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार जनपद पंचायत कोरबा के लिए तहसीलदार बजरंग लाल साहू को रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय राय को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र बेला, चचिया, कुकरीचोली और देवपहरी होगा।
जनपद पंचायत करतला के लिए तहसीलदार राहुल पाण्डेय रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैभव कौशिक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। इनके अधिकार क्षेत्र में सरगबुंदिया, पचपेड़ी, मदवानी, ढनढनी, उमरेली, महोरा और बुढ़ियापाली शामिल हैं।
जनपद पंचायत कटघोरा में तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर को रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरुण कुमार किरण (आईएएस) को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र भिलाईबाजार और कटसीरा होगा। जनपद पंचायत पाली के लिए तहसीलदार भूषण सिंह मण्डावी रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलकांत श्रीवास सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। इनका अधिकार क्षेत्र जोरहाडबरी और नेवसा रहेगा।
जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के लिए तहसीलदार विनय कुमार देवांगन को रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश निर्मलकर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनका अधिकार क्षेत्र मानिकपुर, लैंगा और सिमगा होगा।
नियुक्त अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की कार्यवाही संपादित कराएंगे।

Continue Reading

कोरबा

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित

Published

on

आज दिनांक तक कुल 12368.40 क्विंटल धान की हुई खरीदी

बुधवार को कुल 2959.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी

कोरबा 25 नवंबर 2026। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है। जिले के 60 सहकारी समितियों के 73 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी जी एस कंवर ने बताया कि 15 नवम्बर  से आज दिनांक तक जिले में कुल 12368.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। सोमवार 25 नवम्बर को कुल 2959.20 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।  समितियों में 26 नवम्बर गुरुवार को 3834.40 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि  धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की  गई है।  धान विक्रय हेतु आए किसानो ने पारदर्शी एवं त्वरित धान  प्रकिया के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए  समर्थन मूल्य में धान की बिक्री होने पर खुशी जाहिर की है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक, शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही राजस्व, खाद्य, मंडी सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम का गठन कर खरीदी केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677