Connect with us

छत्तीसगढ़

अखबार वितरक संघ ने सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Published

on

रायगढ़। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओमप्रकाश चौधरी से मुलाकात कर रायगढ़ में संघ के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वित्त मंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए ज्ञापन को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
संघ के रायगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार भारती ने बताया कि रायगढ़ जिले में लगभग 200 अखबार वितरक प्रतिदिन सुबह कठिन परिस्थितियों में समाचार पत्रों का वितरण कर आम नागरिकों तक देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके बावजूद वितरकों के लिए समाचार पत्र रखने तथा संघ की गतिविधियों के संचालन हेतु कोई स्थायी स्थान उपलब्ध नहीं है। इससे उन्हें कई तरह की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वितरकों की सुविधा और संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए रायगढ़ में एक स्थायी सामुदायिक भवन एवं समाचार पत्रों के भंडारण हेतु उपयुक्त स्थान की आवश्यकता है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार भारती, जिला सचिव रविकांत वारे, चंद्र कुमार यादव, रमाकांत वारे, प्रेम किशन यादव, जय किशन यादव, नितेश पाटिल, राजू चौहान, कार्तिक देवांगन, मेघराज पटेल, मुकेश दास महंत, घनश्याम मानिकपुरी, राजदीप यादव, निहाल बसंत, शारदा चरण, भुवनेश्वर, छबिलाल लहरे, देवेंद्र, दिलेश्वर, मुकेश, संपत, सलीम, खगेश्वर, भरत, मोनू, यस, विष्णु, बसंत, रंजीत ,यशवंत, राहुल महेंद्र सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जिले के शासकीय कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में मनाया गया संविधान दिवस

Published

on

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया शपथ

कोरबा, 26 नवम्बर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विकासखंड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

जिले के एसडीएम कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, जनपद पंचायतों सहित कृषि, विपणन, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य, क्रेडा, जल संसाधन, लोक निर्माण, महिला बाल विकास, आबकारी विभाग सहित अन्य शासकीय संस्थानों में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी प्रस्तावना का वाचन कर संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली गई। अधिकारी-कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय और बंधुता की भावना को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोकसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात कर जनसेवा करने का लिया संकल्प

Published

on

संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में हुआ प्रस्तावना का वाचन, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

कोरबा, 26 नवम्बर 2026। भारतीय संविधान के आदर्शों, मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर शपथ ली। इस दौरान संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल भावों को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोककल्याण के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान की मूल भावना के अनुरूप देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर संविधान में उल्लेखित भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने के आदर्शों का स्मरण किया गया। साथ ही प्रत्येक नागरिक के बीच आपसी भाईचारे और बंधुता की भावना को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर कौशल तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक राठौर सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं के  अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

धान खरीदी के लिए फसल संबंधी दावों का होगा भौतिक सत्यापन

Published

on

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने एसडीएम और तहसीलदारों को समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

कोरबा, 26 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी के लिए दर्ज फसल संबंधी दावों और आपत्तियों का सत्यापन किया जाएगा। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को खसरा तथा फसल प्रविष्टि से जुड़े प्रकरणों का परीक्षण कर समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पात्र किसानों को धान विक्रय में कठिनाई न हो और अभिलेखों में वास्तविक फसल की स्थिति दर्ज रहे।
जिन किसानों के खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित समिति की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें’ विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को ऐसे प्रकरणों की निगरानी कर संबंधित समितियों के माध्यम से निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। खसरा मैपिंग की समयसीमा धान खरीदी अवधि के अनुरूप 15 जनवरी 2027 तक है।
जिन खसरों में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के माध्यम से दूसरी फसल दर्ज है, जबकि किसान ने धान बोने का दावा किया है, उनका तहसीलदार के माध्यम से विस्तृत भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ऐसे खसरे, जो डीसीएस और पटवारी सत्यापन ऐप दोनों में फसल प्रविष्टि के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण सत्यापन से छूट गए हैं, उनका भी परीक्षण किया जाएगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान करने के साथ मौके पर वास्तविक फसल और उसके क्षेत्रफल की जाँच की जाए। फसल की स्थिति प्रमाणित करने वाले स्थल के फोटो भी संलग्न किए जाएँ। सत्यापन के बाद सही और अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित कर फसल प्रविष्टि अथवा संशोधन की अग्रिम कार्रवाई के लिए 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677