Connect with us

कोरबा

संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : जयसिंह अग्रवाल

Published

on

रायपुर/कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा संचालित देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘संविधान रक्षा मार्च’ में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए।

इस अवसर पर AICC से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत सहित प्रदेश के पूर्व मंत्रीगण, विधायकगण, पूर्व विधायकगण, वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस रैली में कोरबा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष शहर मुकेश कुमार राठौर सहित अनेक पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सहभागिता निभाई.

मार्च में सहभागिता करते हुए श्री अग्रवाल ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों तथा मताधिकार की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्तंभ है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्रदान किया है। इन संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के मताधिकार में निहित है। निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक पात्र नागरिक के मत की सुरक्षा लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण और जनता की आवाज बुलंद करने के लिए निरंतर संघर्षरत है।

उन्होंने संविधान दिवस पर संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए देश की संवैधानिक परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से दिवंगत मत्स्य पालक के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की बीमा सहायता

Published

on

दुर्घटना बीमा योजना के तहत पत्नी ललिता बाई के खाते में डीबीटी से हुआ भुगतान

कोरबा, 26 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना से जिले के पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम बगबुड़ा (साखों) निवासी दिवंगत परमेश्वर बिंझवार के परिवार को आर्थिक सहायता मिली है। योजना के तहत उनके नामिनी पत्नी श्रीमती ललिता बाई को 5 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया है।
स्वर्गीय श्री परमेश्वर बिंझवार का प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा कराया गया था। विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात नामिनी श्रीमती ललिता बाई के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से गो-डिजिट इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 5 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। इस राशि से संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिला है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों का निःशुल्क दुर्घटना बीमा किया जाता है। इस योजना का लाभ हितग्राहियों को एनएफडीबी हैदराबाद के माध्यम से गो-डिजिट इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रदान किया जाता है। बीमा के अंतर्गत मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये, स्थायी एवं अस्थायी अपंगता पर 2.50 लाख रुपये तथा अस्पताल में भर्ती होने पर 25 हजार रुपये तक की सहायता राशि बीमित व्यक्ति अथवा नामिनी को प्रदान की जाती है।

Continue Reading

कोरबा

निर्वाचन एवं अंकेक्षण नहीं कराने वाली 11 सहकारी समितियों का पंजीयन निरस्त करने की होगी कार्रवाई

Published

on

संबंधित समितियों के प्रवर्तकों को पक्ष रखने के लिए 15 दिवस का दिया गया समय

कोरबा, 26 नवम्बर 2026। सहकारिता विभाग जिला कोरबा अंतर्गत पंजीकृत 11 सहकारी समितियों द्वारा निर्धारित समयावधि के पश्चात निर्वाचन एवं अंकेक्षण नहीं कराए जाने तथा रजिस्ट्रार द्वारा निर्धारित सेवाओं के न्यूनतम स्तर का पालन नहीं किए जाने के कारण उनके पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
सहकारिता विभाग अनुसार जिन प्रयोजनों के लिए इन समितियों का पंजीयन किया गया था, उनकी पूर्ति नहीं हो रही है। इस हेतु छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 में निहित प्रावधानों के तहत इन समितियों का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित है। जिसमें आरुष भू-विस्थापित कामगार सहकारी समिति मर्यादित बिरबट पंजीयन क्रमांक-221, नागमणि मछुआ सहकारी समिति मर्यादित मलदा पंजीयन क्रमांक- 3529, नव बिहान बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित कोरबा पंजीयन क्रमांक-208, खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिकनीपाली पंजीयन क्रमांक-246, श्री बांके बिहारी भू-विस्थापित सहकारी समिति मर्यादित नवागांव झाबू पंजीयन क्रमांक -218, गेवरा भू विस्थापित सहकारी समिति मर्यादित रलिया पंजीयन क्रमांक-216, मां महामाया महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित ढोढ़ीपारा पंजीयन क्रमांक-154, खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित पाली पंजीयन क्रमांक-281,  भू-विस्थापित कामगार कारीगर सहकारी समिति मर्यादित पंडरीपानी पंजीयन क्रमांक-214, जय अम्बे भू-विस्थापित सहकारी समिति मर्यादित पंडरीपानी पंजीयन क्रमांक-209 तथा नीली क्रांति मछुआ सहकारी समिति मर्यादित कुरुडीह पंजीयन क्रमांक -327 शामिल हैं।
उक्त समितियों के समप्रवर्तकों को प्रस्तावित कार्रवाई के संबंध में कोई आपत्ति होने पर 15 दिवस के भीतर कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। निर्धारित अवधि में पक्ष प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में यह मानते हुए कि संबंधितों को कुछ नहीं कहना है तथा पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई स्वीकार है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

जिले के शासकीय कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में मनाया गया संविधान दिवस

Published

on

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया शपथ

कोरबा, 26 नवम्बर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विकासखंड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

जिले के एसडीएम कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, जनपद पंचायतों सहित कृषि, विपणन, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य, क्रेडा, जल संसाधन, लोक निर्माण, महिला बाल विकास, आबकारी विभाग सहित अन्य शासकीय संस्थानों में अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी प्रस्तावना का वाचन कर संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली गई। अधिकारी-कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय और बंधुता की भावना को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोकसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677