Connect with us

कोरबा

बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Published

on

प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

बालकोनगर, 27 नवंबर 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास पहल प्रोजेक्ट निर्माण के तहत भाटगांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। एक महत्वपूर्ण सामुदायिक परिसंपत्ति के रूप में विकसित इस भवन को स्थानीय समुदाय को समर्पित किया गया है। इससे 1,800 से अधिक लोगों को सामाजिक आयोजन, बैठक और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए साझा स्थान उपलब्ध होगा।

लोकार्पण समारोह में बालको की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी श्रीमती अंजलि पवार तथा चुईया पंचायत की सरपंच श्रीमती पूजा कुमारी राठिया उपस्थित रहीं। यह पहल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर भाटगांव के स्थानीय निवासी श्यामलाल ने कहा, “पहले उपयुक्त स्थान के अभाव में सामुदायिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना कठिन होता था। नए सामुदायिक भवन से लोगों को एक साझा स्थान मिलेगा, जहां वे एक साथ आकर महत्वपूर्ण अवसरों का उत्सव मना सकेंगे, बैठकें कर सकेंगे और पूरे समुदाय के हित में कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।”

बालको का प्रोजेक्ट निर्माण आसपास के गांवों में आवश्यक सामुदायिक आधारभूत सुविधाओं के विकास, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और समुदायों के कल्याण के लिए कार्य करता है। भटगांव में सामुदायिक भवन का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करने के साथ सामुदायिक विकास और नए अवसरों को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

सामुदायिक कल्याण एवं आधारभूत संरचना विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको ने वित्तवर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच तथा 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया है। इन पहलों के माध्यम से कंपनी स्वच्छता, सामाजिक आधारभूत संरचना और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में निरंतर योगदान दे रही है।

Continue Reading

कोरबा

सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल

Published

on

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना

डिजिटल सुविधा ने घटाई भागदौड़, घर बैठे टोकन से सहज हुआ उपज का विक्रय

कोरबा 27 नवंबर 2026। किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। समर्थन मूल्य पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, ऑनलाइन टोकन और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को धान विक्रय में सहूलियत मिल रही है।
इसका लाभ ग्राम पंडरीपानी निवासी किसान वीर सिंह अगरिया को भी मिला है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत दादरखुर्द धान उपार्जन केंद्र में अपना 22.80 क्विंटल मोटा धान विक्रय किया। श्री अगरिया के पास 1 एकड़ 10 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती करते हैं। उन्होंने 24 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किया था। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपार्जन केंद्र पहुंचकर उन्होंने आसानी से अपनी उपज का विक्रय किया।
किसान वीर सिंह अगरिया बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से उन्हें समिति में बार-बार आने-जाने की परेशानी से राहत मिली है। अब घर बैठे ही टोकन प्राप्त होने से समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है। इससे धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है।
समिति में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए श्री अगरिया कहते हैं कि उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की व्यवस्था अत्यंत उत्तम है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीदी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। समिति स्तर पर बेहतर प्रबंधन और किसानों को मिल रही सुविधाओं से धान विक्रय में सहूलियत हो रही है। ऐसी व्यवस्थाओं से किसानों का समय बच रहा है और उन्हें बिना अनावश्यक परेशानी के अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। किसान श्री अगरिया ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी निर्णयों और बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों का विश्वास बढ़ा है। सुगम और सुव्यवस्थित धान खरीदी से किसान खुशहाल हो रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित

Published

on

आज दिनांक तक कुल 20400.40 क्विंटल धान की हुई खरीदी

शुक्रवार को कुल 4092.80 क्विंटल धान की हुई खरीदी

कोरबा 27 नवंबर 2026। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है। जिले के 60 सहकारी समितियों के 73 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी जी एस कंवर ने बताया कि 15 नवम्बर  से आज दिनांक तक जिले में कुल 20400.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई। शुक्रवार 27 नवम्बर को कुल 4092.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। समितियों में 30 नवम्बर सोमवार को 6367.20 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि  धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की  गई है।  धान विक्रय हेतु आए किसानो ने पारदर्शी एवं त्वरित धान  प्रकिया के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए  समर्थन मूल्य में धान की बिक्री होने पर खुशी जाहिर की है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक, शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही राजस्व, खाद्य, मंडी सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम का गठन कर खरीदी केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Continue Reading

कोरबा

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के 74 चयनित संविदा शिक्षकों को जारी हुए पदस्थापना आदेश

Published

on

कोरबा, 27 नवम्बर 2026। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए चयनित संविदा शिक्षकों की पदस्थापना प्रक्रिया के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के प्रथम तल में काउंसलिंग आयोजित की गई। काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को विद्यालयों में रिक्त पदों के अनुसार स्थल चयन का अवसर दिया गया तथा उपस्थित 71 अभ्यर्थियों को पदस्थापना आदेश जारी किए गए।
उल्लेखनीय है कि राज्य कार्यालय द्वारा पूर्व में 82 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। इन सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन 25 नवम्बर 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया था। सत्यापन के लिए 82 में से 76 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 6 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 74 को पात्र पाया गया तथा 2 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए।
पात्र पाए गए 74 अभ्यर्थियों के लिए आज सुबह 10 बजे से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 71 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सभी उपस्थित अभ्यर्थियों ने बारी-बारी से अपनी पसंद के अनुसार रिक्त पदों के लिए विद्यालयों का चयन किया। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुपस्थित रहे 3 पात्र अभ्यर्थियों के लिए भी शेष रिक्त पदों में से लॉटरी के माध्यम से स्थल का चयन कर उनके नाम से नियुक्ति आदेश तैयार किए गए। इस दौरान काउंसलिंग में उपस्थित सभी 71 अभ्यर्थियों को पदस्थापना आदेश जारी किए गए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677