Connect with us

देश

Why Stock Market fall: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 989 अंक टूटा, गिरावट के 4 बड़े कारण

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 नवंबर को एक बार फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स एक समय 1,024.78 अंक तक टूटकर 83,303.81 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 299 अंक गिरकर 25,586.75 के निचले स्तर तक फिसल गया। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 989.33 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 83,339.26 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 277.30 अंक यानी 1.07 फीसदी गिरकर 25,607.20 पर पहुंच गया।

लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने की मुनाफावसूली

पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में ऊंचे स्तरों पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया। इसे बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

इस सप्ताह अब तक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, पिछले चार हफ्तों में बाजार में लगभग 15 फीसदी की तेजी आने के बाद अब निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। इससे बाजार में कंसोलिडेशन की स्थिति बन रही है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता

शेयर बाजार पर दबाव की दूसरी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें हैं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 97 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों पर हमलों और सऊदी अरब के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने से तेल की वैश्विक सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में तेल महंगा होने से देश का आयात बिल बढ़ सकता है। इसका असर महंगाई, कंपनियों की लागत और शेयर बाजार के निवेशकों की धारणा पर पड़ता है।

IT शेयरों में बिकवाली से बाजार कमजोर

शुक्रवार को IT सेक्टर के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। पिछले चार कारोबारी सत्रों में आई तेजी के बाद निवेशकों ने इस सेक्टर में मुनाफावसूली की।

इसका असर निफ्टी IT इंडेक्स पर पड़ा, जिसमें करीब 1.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। IT शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार के प्रमुख इंडेक्स पर दबाव बढ़ाया।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

भारतीय रुपये में गिरावट भी शेयर बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे कमजोर होकर 92.62 के स्तर पर पहुंच गया।

इससे पहले गुरुवार को रुपया 18 पैसे गिरकर 92.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। हालांकि, बुधवार को इसमें 65 पैसे की मजबूती आई थी और यह चालू वित्त वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

कच्चे तेल की महंगाई और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा है। रुपये की गिरावट से विदेशी निवेशकों की धारणा भी प्रभावित हो सकती है।

Continue Reading

देश

शेयर बाजार में होगा बड़ा बदलाव! लिस्टिंग से पहले खरीद सकेंगे कंपनियों के शेयर, SEBI कर रहा विचार

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। सेबी कंपनियों के आईपीओ पेश करने से पहले उनके शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए एक अलग एक्सचेंज बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो आईपीओ पेश करने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश और ट्रेडिंग के लिए एक अलग रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो सकता है।

IPO से पहले शेयरों की ट्रेडिंग के लिए अलग एक्सचेंज

SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शनिवार को इस प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेगुलेटर ऐसी कंपनियों के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म बनाने की संभावना तलाश रहा है, जो शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं। 

अभी IPO से पहले शेयरों की ट्रेडिंग ग्रे मार्केट में होती है

SEBI के प्रस्तावित प्री-IPO एक्सचेंज का एक बड़ा मकसद अनौपचारिक ग्रे मार्केट का विकल्प तैयार करना है। फिलहाल IPO लाने की तैयारी कर रही कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री ग्रे मार्केट में होती है। यह कारोबार स्टॉक एक्सचेंजों के बाहर होता है। IPO से पहले निवेशक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर खास नजर रखते हैं।

GMP के जरिए निवेशक यह अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं कि किसी IPO को लेकर बाजार में कितना उत्साह है और उसकी लिस्टिंग किस स्तर पर हो सकती है। हालांकि, GMP के आधार पर लिस्टिंग में मुनाफे की गारंटी नहीं होती। ग्रे मार्केट में होने वाले सौदों पर स्टॉक एक्सचेंजों जैसी नियामकीय निगरानी की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में SEBI का प्रस्तावित प्लेटफॉर्म इस कारोबार को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का विकल्प दे सकता है।

अनलिस्टेड शेयरों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी

SEBI का प्रस्तावित एक्सचेंज इस स्थिति को बदल सकता है। इसके जरिए IPO की तैयारी कर रही कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग के लिए एक व्यवस्थित और नियामकीय निगरानी वाला प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा। इससे अनलिस्टेड शेयरों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी। निवेशकों को कंपनियों के IPO से पहले ही उनके शेयरों में निवेश का विकल्प मिल सकता है। शेयरों की मांग और सप्लाई के आधार पर कीमत तय करने में मदद मिल सकती है। SEBI की निगरानी में ट्रेडिंग होने से निवेशकों के हितों की सुरक्षा होगी।

Continue Reading

देश

RBI की मौद्रिक नीति से पहले सतर्क रहेगा बॉन्ड बाजार: इक्विरस

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय बॉन्ड बाजार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले सतर्क रह सकता है। मुद्रास्फीति का दबाव बने रहने और मौद्रिक नीति में अधिक सख्ती की आशंका के चलते बॉन्ड प्रतिफल ऊंचे स्तर पर बना रह सकता है। इक्विरस समूह के एक अधिकारी ने यह बात कही। इक्विरस समूह के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख (फिक्स्ड इनकम) विनय पाई ने कहा कि आरबीआई के सतर्क रुख अपनाने के आसार हैं और नीतिगत दर में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी संभावित है। 

हालांकि, उन्होंने कहा कि बॉन्ड बाजार की दिशा तय करने में केंद्रीय बैंक का अग्रिम नीतिगत संकेत अधिक अहम होगा। पाई के मुताबिक, 10 साल का मानक सरकारी बॉन्ड प्रतिफल निकट अवधि में 7.18 प्रतिशत से 7.42 प्रतिशत के दायरे में रह सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों से जुड़े जोखिम अपेक्षाकृत सीमित दिख रहे हैं लेकिन पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से ऊर्जा कीमतों और वैश्विक बॉन्ड बाजारों में नयी अस्थिरता पैदा हो सकती है। 

अमेरिका की मौद्रिक नीति से जुड़े घटनाक्रम, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में उतार-चढ़ाव और आगामी केंद्रीय बजट, विशेष रूप से सरकार की उधारी जरूरतों को लेकर उम्मीदें, घरेलू बॉन्ड बाजार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक बने रहेंगे। पाई ने कहा कि सकारात्मक पक्ष पर, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का बढ़ता निवेश, मुद्रा की स्थिरता और घरेलू नकदी की अनुकूल स्थिति बॉन्ड प्रतिफल को कुछ राहत दे सकती है। उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर, बॉन्ड बाजार के सीमित दायरे में रहने की संभावना है, हालांकि प्रतिफल में हल्की बढ़त का रुख रह सकता है। निवेशक मुद्रास्फीति, कच्चे तेल की कीमतों, नकदी की स्थिति और आरबीआई के नीतिगत रुख पर करीबी नजर रखेंगे।”  

Continue Reading

देश

निर्माणाधीन डेटा सेंटर परियोजनाओं में 43 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मुंबई सबसे आगे: नाइट फ्रैंक

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक के अनुसार देश के सात प्रमुख शहरों में निर्माणाधीन डेटा सेंटर परियोजनाओं में मुंबई की हिस्सेदारी सबसे अधिक 43 प्रतिशत है। नाइट फ्रैंक इंडिया ने बताया कि इस समय सात प्रमुख शहरों में डेटा सेंटर की कुल 80 निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं। ये सात शहर मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई और कोलकाता हैं। 

सलाहकार कंपनी ने कहा कि बन रहे डेटा सेंटर केंद्रों की संरचना बड़े आकार के केंद्रों की ओर स्पष्ट झुकाव का संकेत देती है। इस साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल निर्माणाधीन परियोजनाओं का 55 प्रतिशत हिस्सा 50 मेगावाट से अधिक क्षमता वाली परियोजनाओं का है, जो भारत के प्रमुख डेटा सेंटर बाजारों में बड़े आकार के बुनियादी ढांचे पर बढ़ते जोर को दर्शाता है। 

नाइट फ्रैंक ने कहा, ”भारत की निर्माणाधीन डेटा सेंटर परियोजनाओं में मुंबई का दबदबा कायम रहा। वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 80 केंद्रों में 34 केंद्र यानी कुल संख्या का 42.5 प्रतिशत अकेले मुंबई में है।” देश की वित्तीय राजधानी मुंबई ने 2025 के 31 केंद्रों की तुलना में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिहाज से हैदराबाद दूसरे स्थान पर है, जहां कुल केंद्रों की संख्या 2025 के 11 से बढ़कर सितंबर तिमाही में 15 हो गई। 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677