Connect with us

छत्तीसगढ़

सुखदेव भगत बोले-मोदी के चेले साय भी जुमलों के बाजीगर:अब टाटा बाय-बाय करेंगे, भिलाई में कहा- परिसीमन की आड़ में क्या छिपा रही सरकार?

Published

on

दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि, जिस तरह मोदी जी जुमलों के बाजीगर हैं, उनके चेले साय जी भी जुमलों के बाजीगर हैं। आप वादा करो कि अब विष्णुदेव साय को टाटा बाय-बाय करोगे।

भगत ने कहा कि, आपने एक गाना सुना होगा ‘घूंघट की आड़ में…’। आखिर ऐसी कौन-सी आवश्यकता आन पड़ी है कि वूमेन रिजर्वेशन बिल परिसीमन की आड़ में लाया जा रहा है? क्या सरकार लोगों से कुछ छिपाना चाहती है?

उन्होंने कहा कि, हमारे पास भूपेश, ताम्रध्वज और देवेंद्र जैसे दिग्गज है। इस बार चक्रव्यूह तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, आगामी चुनाव हमारा सेमीफाइनल है। इसके बाद 2028 में विधानसभा का फाइनल और 2029 में लोकसभा का मेगा फाइनल खेलना है।

भिलाई, चरोदा और रिसाली क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भगत ने बैठक की।

भिलाई, चरोदा और रिसाली क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भगत ने बैठक की।

भिलाई, चरोदा और रिसाली में भगत ने की बैठक

दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के छत्तीसगढ़ प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शुक्रवार को दुर्ग जिले में पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रभारी भगत का स्वागत किया।

उन्होंने भिलाई के सेक्टर-4 स्थित एक निजी भवन में भिलाई, चरोदा और रिसाली क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेश के 17 नगर निगम पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों, स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की।

मीटिंग में ही कार्यकर्ताओं से सुखदेव भगत ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और मौजूदा सरकार गहरी नींद में सो रही है।

भूपेश कार चलाकर सुखदेव भगत को स्टेशन छोड़ने गए

इस बैठक के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल कार चलाकर सुखदेव भगत को स्टेशन छोड़ने गए। सुखदेव बाजू में बैठे दिखे। बाकी तमाम बड़े नेता पीछे-पीछे आ रहे थे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल कार चलाते नजर आए। बाजू में सुखदेव भगत बैठे दिखे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल कार चलाते नजर आए। बाजू में सुखदेव भगत बैठे दिखे।

मोदी के चेले साय जी भी जुमलों के बाजीगर, हर तरफ भ्रष्टाचार

सरगुजा संभाग के दौरे का जिक्र करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि, वे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जब मुख्यमंत्री के क्षेत्र में गए, तो वहां हर तरफ अव्यवस्था और भ्रष्टाचार नजर आया।

भगत ने कहा कि रोड, नाली, बिजली, किसान और युवा हर मोर्चे पर सरकार फेल है। कल संविधान दिवस था, हर साल संविधान दिवस पर युवाओं की नौकरी के लिए वैकेंसी निकलती थी, लेकिन इस बार वह भी नहीं निकली।

साय को टाटा बाय-बाय करने की अपील

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि, जिस तरह मोदी जी जुमलों के बाजीगर हैं, उनके चेले साय जी भी जुमलों के बाजीगर हैं। आप वादा करो कि अब विष्णुदेव साय को टाटा बाय-बाय करोगे।

2028 में फाइनल और 2029 में मेगा फाइनल खेलना है

भगत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि, हमें तीन मैच खेलने हैं। आगामी चुनाव हमारा सेमीफाइनल है, इसके बाद 2028 में विधानसभा का फाइनल और 2029 में लोकसभा का मेगा फाइनल खेलना है।

‘हमारे पास भूपेश, ताम्रध्वज और देवेंद्र जैसे दिग्गज, इस बार तोड़ेंगे चक्रव्यूह’

भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए सुखदेव भगत ने भाजपा पर सिर्फ बड़े-बड़े विज्ञापन और होर्डिंग लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब जमीन पर दिखने वाला विकास है।

भाजपा के कुछ नेता कहते हैं कि, हमारा नेता ऐसा हो जिसके पास पैसा हो। हमने कहा कि, तुम पैसे वाले हो, हमारे कार्यकर्ता पसीना बहाएंगे और हम पसीने से यह जीत हासिल करेंगे।

यहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और देवेंद्र यादव जैसे नेताओं की मजबूत फौज है। हमारे पास गुरु द्रोण, भीष्म पितामह, कृष्ण और अर्जुन सब हैं, इस बार हम चक्रव्यूह जरूर तोड़ेंगे।

महिला आरक्षण बिल पर बोले- हड़बड़ी में काम कर रही डरी हुई सरकार

मीडिया से चर्चा करते हुए सुखदेव भगत ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन के मुद्दे पर कहा कि, आपने एक गाना सुना होगा ‘घूंघट की आड़ में…’। आखिर ऐसी कौन-सी आवश्यकता आन पड़ी है कि वूमेन रिजर्वेशन बिल परिसीमन की आड़ में लाया जा रहा है? क्या सरकार लोगों से कुछ छिपाना चाहती है?

सूचना के अधिकार की अवहेलना का आरोप

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के दिन भी सरकार ने सूचना के अधिकार (RTI) की अवहेलना की है। यह एक डरी हुई और कायर सरकार है जो छिप-छिपकर काम करना चाहती है। बहुमत का मतलब अहंकार नहीं होता। संघीय ढांचा, जनसंख्या और प्रतिनिधित्व जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए, लेकिन सरकार हड़बड़ी में यह बिल ला रही है।

Continue Reading

कोरबा

सीईओ जिला पंचायत ने संविधान की उद्देशिका का कराया सामूहिक वाचन

Published

on

कोरबा। संविधान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के सभागार में सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया। इस अवसर पर सभी ने संविधान में निहित मूल आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

श्री जैन ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही अपने संवैधानिक एवं प्रशासनिक कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल भाव को आत्मसात करते हुए जनसेवा एवं प्रशासनिक कार्यों में इन मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।

Continue Reading

कोरबा

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कोरबा में निकली जिला स्तरीय जनजागरूकता रैली

Published

on

विद्यार्थी, शिक्षक,पंचायत कर्मी ,युवाओं सहित 500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

बाल विवाह रोकथाम के लिए ली गई सामूहिक शपथ

कलेक्टोरेट परिसर से घंटाघर ऑडिटोरियम तक निकाली गई जागरूकता रैली

कोरबा, 27 नवंबर 2026। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन तथा समाज में व्यापक जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कोरबा जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 27 नवंबर को बाल विवाह, बाल्यावस्था एवं जबरन विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वयंसेवी संस्थाओं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन एवं हार्ड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने बाल विवाह उन्मूलन की आवश्यकता और इसके सामाजिक दुष्परिणामों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त कोरबा के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिला पंचायत संसाधन केंद्र के संकाय सदस्य लक्ष्मीकांत साहू, ग्राम पंचायत कोलगा की पंचायत सचिव श्रीमती सूरज कुमारी एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी की सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती स्वाति राठौर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, नगर निगम सभापति नूतन ठाकुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री डिम्पल भेड़िया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

रैली कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत परिसर से प्रारंभ होकर कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक निहारिका होते हुए घंटाघर स्थित ओपन थिएटर ऑडिटोरियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, नगर निगम के रामेश्वर कंवर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गजेंद्र देव सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दया दास महंत, चाइल्ड राइट्स एसोसिएट सुश्री नीलू पटेल, एवं नीति आयोग से जुड़े प्रतिनिधि, हार्ड संस्था के जिला समन्वयक गोपाल प्रसाद यादव, स्रोत संस्था के संचालक डिक्शन मसीह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, किशोरी बालिकाएं, सेक्टर पर्यवेक्षक तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। बाल विवाह मुक्त कोरबा के निर्माण के लिए जागरूकता, सहभागिता और सामूहिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

शराब घोटाले मामले में धमतरी में ED की रेड:अपर कलेक्टर के पति नवीन प्रताप सिंह तोमर से पूछताछ, आरोपियों में नाम शामिल

Published

on

धमतरी, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर ED की टीम ने शुक्रवार को धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह देवहारी के बंगले पर दबिश दी। टीम सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में प्रशासनिक कॉलोनी पहुंची थी। बंगला नंबर E-3 में पिछले करीब 10 घंटे से जांच और पूछताछ चल रही है।

टीम उनके पति नवीन प्रताप सिंह तोमर से भी पूछताछ कर रही है। नवीन प्रताप सिंह तोमर पहले डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं। इनपुट के मुताबिक, उनका नाम छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले के आरोपियों में शामिल है।

ईडी ने अपर कलेक्टर के बंगले पर दी दबिश

जानकारी के मुताबिक, रुद्री थाना क्षेत्र की प्रशासनिक कॉलोनी में कई प्रशासनिक अधिकारी रहते हैं। इसी कॉलोनी में अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह देवहारी का बंगला है।

ईडी की टीम दो गाड़ियों में प्रशासनिक कॉलोनी पहुंची। इसमें वर्दीधारी जवानों समेत 10 सदस्य हैं। बंगले के बाहर सुरक्षा बल तैनात है और दरवाजा बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। टीम सुबह से ही घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी टीम ने अपने कब्जे में लिया है। इसके बाद परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। ED की यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है।

हालांकि, कार्रवाई और जांच में मिले सामान को लेकर ED की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल ED की टीम की जांच और पूछताछ जारी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677