Connect with us

कोरबा

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला मन्दिर घाट में हसदेव आरती का हुआ भव्य आयोजन

Published

on

मुख्य यजमान रामसिंह अग्रवाल ने समिति द्वारा किए गए आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की, भविष्य में तन-मन-धन से सहयोग का दिया आश्वासन
विशिष्ट यजमानों ने भी नदी संरक्षण अभियान और नमामि हसदेव समिति की पर्यावरण चेतना पहल को सराहा

कोरबा। जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और उसके तटों के संरक्षण को समर्पित नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 4 दिसंबर 2025, दिन- गुरुवार को मां सर्वमंगला मंदिर घाट में हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर हसदेव नदी की स्वच्छता व संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक वातावरण और पर्यावरण चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, कोरबा के चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल ने पूरे आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा की जा रही जनजागरण की यह पहल न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि समाजहित में एक अत्यंत आवश्यक सत्कार्य भी है। श्री अग्रवाल ने भविष्य में समिति द्वारा किए जा रहे इस तरह के आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में तन-मन-धन से सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि हसदेव जैसी जीवनदायिनी नदी को बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है और वे इस मुहिम को और मजबूत करने के लिए सदैव आगे रहेंगे।


विशिष्ट यजमानों ने भी की मुक्तकंठ से प्रशंसा
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट यजमानों रणधीर सिंह (प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साडा कोरबा), श्रीमती मीना अदलखा, यशवंत कौशिक (सचिव, जिला ऑटो संघ, कोरबा) ने भी आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था, सामूहिक सहभागिता और नदी संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे को सशक्त रूप में उठाने के लिए समिति के पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा के प्राचार्य रणधीर सिंह ने कहा कि नमामि हसदेव सेवा समिति का यह भव्य आयोजन समाज में पर्यावरण चेतना जागृत करने का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने हसदेव आरती की उत्कृष्ट व्यवस्था और जनसहभागिता की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक व सामाजिक दायित्वों का सुंदर संगम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समिति की यह सकारात्मक पहल आने वाली पीढिय़ों को भी जल संरक्षण और नदी संवर्धन की दिशा में प्रेरित करती रहेगी। सभी विशिष्ट यजमानों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार की पहल समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाती है और आने वाली पीढिय़ों के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है।


हसदेव नदी के संरक्षण के प्रति बढ़ता जनसंकल्प
 समिति ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनसहभागिता ही हसदेव नदी को पुनर्जीवित करने का सबसे प्रभावी मार्ग है। इसी सहयोग से ‘दर्री बाँध से कुदूरमाल पुल तक रिवर फ्रंट निर्माण अभियान ’ लगातार मजबूत होता जा रहा है। समिति द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जाने वाली यह आरती अब नदी संरक्षण आंदोलन का सशक्त प्रतीक बन चुकी है। नदी की स्वच्छता, तटों के सौन्दर्यीकरण तथा पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु समिति की यह पहल समाज में सकारात्मक प्रभाव पैदा कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 18 रेंजरों को प्रमोशन, बने सहायक वन संरक्षक

Published

on

रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति दी है। इन अधिकारियों को वन क्षेत्रपाल (Forest Ranger) से सहायक वन संरक्षक यानी ACF (Assistant Conservator of Forests) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। विभाग ने 7 सितंबर 2026 को इसका आदेश जारी किया।

18 रेंजरों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।

Continue Reading

कोरबा

1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677