राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन, ध्यानचंद की स्मृति में युवाओं को खेलों से जोड़े जाने का आह्वान
कोरबा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कोरबा के प्रेक्षागृह इंदिरा स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अनुशासन और राष्ट्र की ऊर्जा का प्रतीक है।
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि प्रेरणा और संकल्प का अवसर है। आज पूरा देश हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन कर रहा है, जिन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और खेल कौशल से भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और संकल्प से दिखा दिया कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद जी ने ओलंपिक में तिरंगे को ऊँचाई तक पहुँचाकर भारत की पहचान को अमर कर दिया। उनका जीवन हम सबके लिए त्याग, संघर्ष और अनुशासन का पाठ है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियान युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर रहे हैं। कोरबा के युवा खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और सही अवसर मिलने पर वे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।
🎙️ कलेक्टर अजीत बसंत
कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हर खिलाड़ी के लिए आदर्श है। उन्होंने अपने खेल के माध्यम से दिखाया कि परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। ध्यानचंद ने न केवल भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए, बल्कि पूरी दुनिया को यह एहसास कराया कि भारत खेलों में कितनी महान प्रतिभा रखता है। कलेक्टर ने युवाओं से अपील की कि वे खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं और समाज व राष्ट्र के उत्थान में योगदान दें।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाते हैं और समाज में भाईचारे की भावना का निर्माण करते हैं। मेजर ध्यानचंद जैसे महान व्यक्तित्व की स्मृति हमें यह सिखाती है कि कठिनाइयों के बीच भी हौसला और अनुशासन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन कोरबा की धरती पर नई प्रतिभाओं को पहचान और अवसर देने का एक सशक्त मंच है। भाजपा सरकार खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित करने और सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी दीनू पटेल ने कहा कि खेल व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाते हैं और ध्यानचंद का जीवन इस बात का उदाहरण है। पटेल ने कहा कि ध्यानचंद ने जिस तरह अपने खेल से पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया, वैसे ही कोरबा के युवा भी खेल जगत में प्रदेश और देश को गौरवान्वित करेंगे।
मंच पर उपस्थित अतिथियों में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर अजीत बसंत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग,निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय,जिला क्रीड़ा अधिकारी के एल टंडन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी दीनू पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर एवं योगेश मिश्रा, पार्षद युगल केवट, अजय विश्वकर्मा, नवदीप नंदा, अनिल वस्त्रकर, अजय चंद्रा, भरत सोनी, दीपक यादव, मंडल मंत्री विजय गुप्ता, सह-मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, विशेष रूप से मौजूद रहे।
यह महोत्सव 29 से 31 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और अन्य खेलों की प्रतियोगिताएँ होंगी। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बताया कि विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि कोरबा की धरती से नई खेल प्रतिभाएँ उभरकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।
जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।
कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।