Connect with us

कोरबा

विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत हितग्राहियों के लिए वृहद शिविर का हो रहा आयोजन

Published

on

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कोरबा अनुविभाग स्तरीय वृहद पंजीकरण शिविर का किया शुभारंभ

सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार कर रही सरकार – डॉ. पवन सिंह

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा – महापौर

केंद्र सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाखों लोगों का जीवन हुआ बेहतर – दिनेश नाग

शिविर में पीएम आवास, जॉब कार्ड एवं कृषि सामग्री का वितरण कर हितग्राहियों को किया लाभान्वित

आमजनों से शिविर का लाभ उठाने का किया गया आग्रह

कोरबा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित ‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के अंतर्गत कोरबा अनुविभाग स्तरीय तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का शुभारंभ  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह के मुख्य आतिथ्य में निगम के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभाकक्ष में हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती कंवर, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वल कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन गांव-गांव और लोगों के बीच पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। सुशासन तिहार जैसे आयोजनों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण शिविर में पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

महापौर श्रीमती  राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्गों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं,  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कोरबा नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राठिया ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें, ताकि प्रधानमंत्री की जनहितकारी सोच और विकास की अवधारणा जन-जन तक पहुंच सके।

सीईओ श्री नाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित हितग्राहीमूलक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में लाखों लोगों के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। साथ ही बताया कि पात्रता के अनुसार सभी योग्य हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

इस दौरान विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया गया। पीएम आवास ग्रामीण अंतर्गत कोरबा व करतला ब्लॉक के हितग्राहियों को आवास की सांकेतिक चाबी व प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें कुरुडीह की श्रीमती शांति बाई, श्रीमती आशा बाई, चाकामार के राम कुमार, लखन लाल यादव, कथरीमाल के श्रीमती अनिता राजवाड़े, श्रीमती मंजू कंवर, अमृत लाल कंवर शामिल है। पंचायत विभाग अंतर्गत जवाहर, अमित कुमार को जॉब कार्ड प्रदान किया गया। कृषि विभाग अंतर्गत खरमोरा के किसान पाल सिंह कंवर, जगमोहन सिंह कंवर और कोमल सिंह को अरहर बीज वितरित किया गया।

शिविर में कृषि, खाद्य, आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदन, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विशेष काउंटर लगाए गए है। जहां नए पंजीयन के साथ ही ग्रामीणों की समस्या का त्वरित निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। शिविर के प्रथम दिन विभिन्न विभागों के अन्तर्गत योजनाओं से जुड़ने हेतु कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका पात्रता अनुसार निराकरण किया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति शपथ
शिविर में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनो को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गईं।

Continue Reading

कोरबा

अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग कोरबा द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान खनिज उड़नदस्ता दल ने विभिन्न संदिग्ध क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त 1 जेसीबी, 1 ट्रेलर, 2 टीपर एवं 5 ट्रैक्टर सहित कुल 9 वाहनों को जप्त किया।
खनिज विभाग की टीम ने सीतामढ़ी, बरमपुर, कपाटमुड़ा, सुराकछार, बांकीमोगरा, तिलसरा, गुरसिया सहित अन्य क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बांकीमोगरा, कोसावाड़ी, बरमपुर, घरीपखना एवं गुरसिया क्षेत्र में गिट्टी, मिट्टी और रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे वाहनों को पकड़कर जप्त किया गया। जप्त वाहनों को बांकीमोगरा थाना, रामपुर थाना, बांगो थाना तथा खनिज जांच चौकी रामपुर-कटघोरा में अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग के अनुसार जिले में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। अप्रैल से 15 जून 2026 तक अवैध उत्खनन के 12 प्रकरणों में 6 लाख 74 हजार 100 रुपये, अवैध परिवहन के 89 प्रकरणों में 7 लाख 37 हजार 931 रुपये तथा अवैध भण्डारण के 10 प्रकरणों में 7 लाख 14 हजार 810 रुपये की वसूली की गई है। इस अवधि में कुल 18 लाख 70 हजार 473 रुपये राजस्व की वसूली की जा चुकी है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ अभियान लगातार संचालित किया जाता रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसानों को मिली 15.72 करोड़ की सम्मान निधि

Published

on

कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा में किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा में ‘‘पीएम किसान उत्सव दिवस‘‘ के तहत किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने भाग लेकर कृषि की नवीन तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर कोरबा जिले के 78 हजार 620 किसानों के खातों में 15.72 करोड़ रुपये की सम्मान निधि राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप संचालक कृषि डी.पी.एस. कंवर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किसानों की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जैविक एवं प्राकृतिक खेती, बीज पंजीयन, प्रमाणित बीज उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि से अधिक आय अर्जित करने के उपायों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के तहत फसल संरक्षण, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण एवं समेकित कीट प्रबंधन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक खाद एवं जैव उर्वरकों के उपयोग तथा कृषि उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम में 75 किसानों सहित कुल 92 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। अंत में किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाकर गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग तथा शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Continue Reading

कोरबा

बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

Published

on

आधुनिक नवाचार का मिला लाभ, किसान ब्रजेश रात्रे ने दोहराया भरोसा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा खेती को अधिक लाभकारी, किफायती और टिकाऊ बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके और उनकी आय में वृद्धि हो। इसी दिशा में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया जैसे उन्नत कृषि नवाचार किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। किसानों के बीच इन उर्वरकों की बढ़ती स्वीकार्यता आधुनिक कृषि नवाचारों के प्रति बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है।

कोरबा जिले के ग्राम बाता निवासी कृषक ब्रजेश कुमार रात्रे नैनो उर्वरकों के सफल उपयोग का एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। छोटे कृषक श्री रात्रे लगभग एक एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। खरीफ सीजन की तैयारियों के तहत वे आवश्यक कृषि आदान सामग्री प्राप्त करने सहकारी समिति कनबेरी पहुंचे, जहां से उन्होंने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्राप्त किया।
श्री रात्रे ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष पहली बार अपनी फसल में नैनो उर्वरकों का उपयोग किया था। इसके परिणाम उत्साहजनक रहे, जिससे फसल की वृद्धि बेहतर हुई और उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने इस वर्ष भी नैनो उर्वरकों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में तीन भाई खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उनके सकारात्मक अनुभव को देखते हुए परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपनी खेती में नैनो उर्वरकों का उपयोग शुरू कर दिया है। इससे पूरे परिवार को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिल रहा है।
श्री रात्रे ने बताया कि पहले वे पारंपरिक उर्वरकों का उपयोग करते थे, लेकिन नैनो उर्वरकों के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसे अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा नैनो उर्वरकों के उपयोग से पोषक तत्वों का बेहतर उपयोग होता है, उर्वरकों की अनावश्यक बर्बादी कम होती है तथा फसलों को आवश्यक पोषण प्रभावी ढंग से प्राप्त होता है। यही कारण है कि किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के प्रति रुचि और विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से समय पर नैनो उर्वरकों की उपलब्धता किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इससे किसानों को खेती की तैयारियां समय पर करने में सुविधा मिल रही है और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहन भी मिल रहा है।
अंत में कृषक ब्रजेश कुमार रात्रे ने जिले के किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि खेती में नवाचारों को अपनाने में किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए। समय के साथ कृषि पद्धतियों में बदलाव लाकर किसान अपनी खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों जैसी आधुनिक तकनीकें न केवल बेहतर उत्पादन और लागत में बचत सुनिश्चित करती हैं, बल्कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677