Connect with us

छत्तीसगढ़

AAP ने शुरू की किसान न्याय यात्रा:धान खरीदी, खाद की कमी समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में किसानों तक जा रही पार्टी

Published

on

रायपुर,एजेंसी। आम आदमी पार्टी ने प्रदेशभर में ‘किसान न्याय यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। पार्टी धान खरीदी, खाद की कमी और बढ़ती लागत जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर किसानों के बीच पहुंच रही है।

AAP का आरोप है कि, 7 लाख से अधिक किसान इस सीजन में अपना धान नहीं बेच पाए। पार्टी ने दावा किया कि करीब 23 लाख टन धान, जिसकी कीमत लगभग 7130 करोड़ रुपए है, जिसे सरकार ने नहीं खरीदा।

5 लाख से ज्यादा किसान बिक्री से वंचित

पार्टी नेताओं के मुताबिक, 2.5 लाख पंजीकृत किसानों से सीधे धान नहीं लिया गया, जबकि एग्रीस्टेक पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों और रकबा समर्पण की प्रक्रिया के कारण 5 लाख से ज्यादा किसान बिक्री से वंचित रह गए। उनका कहना है कि सरकार ने शुरुआत से ही सीमित खरीदी की नीति अपनाई, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा।

AAP ने कहा कि, धान नहीं बिकने से किसान कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। कई परिवारों का सालभर का खर्च धान की फसल पर निर्भर रहता है। पार्टी का आरोप है कि टोकन और भुगतान की समस्या से परेशान होकर कई किसानों ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिनमें दो की मौत हो चुकी है।

पार्टी ने खाद की कीमतों और मात्रा में बदलाव को भी मुद्दा बनाया है। नेताओं का कहना है कि पोटाश के दाम बढ़ाए गए हैं। पहले 50 किलो की यूरिया बोरी को 45 किलो और अब 40 किलो कर दिया गया, लेकिन कीमत 267 रुपए ही रखी गई है। सहकारी बैंकों में भुगतान निकालने के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और एक बार में 25 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार की नई ट्रेड डील पर भी AAP ने सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि अमेरिका के कृषि उत्पादों पर 0% टैरिफ लगाया गया है, जबकि भारत पर 18% टैरिफ लागू है। इससे अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पाद सस्ते दामों पर भारतीय बाजार में आएंगे और स्थानीय किसान प्रभावित होंगे।

राजनांदगांव से शुरुआत

‘किसान न्याय जनसभा’ की शुरुआत राजनांदगांव से हुई। यहां आयोजित जनसभा में सैकड़ों किसान शामिल हुए और अपनी समस्याएं साझा कीं। किसानों ने बताया कि जिले के हजारों किसान धान नहीं बेच पाए, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

जनसभा में पार्टी नेताओं ने भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा और समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। किसानों ने कहा कि फसल के लिए लिया गया कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है और सरकार की नीतियों ने उन्हें आर्थिक परेशानी में डाल दिया है।

Continue Reading

कोरबा

सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस

Published

on

प्रत्येक माह की 07 तारीख को होगा आयोजन

क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से मिलेगी नए प्रावधानों की जानकारी

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।

आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जन-जागरूकता लाना तथा निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा एवं प्रेरणा दी जाएगी। आवास दिवस में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों,ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रावधानों एवं विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यू आर कोड प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही क्यू आर कोड प्रणाली के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किए जाएगा।

योजना के अंतर्गत समय-समय पर जारी शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

इंदिरा विहार कालोनी ने जमकर खेली होली:अबीर-गुलाल से होली में दिखा उल्लास

Published

on

कोरबा। 04 मार्च को रंगों का महापर्व-होलिकोत्सव पर पूरे कोरबा में उल्लास और उमंग चरमोत्कर्ष पर था। हर वर्ग के लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल के बहाने प्रेम और स्नेह उड़ेल रहे थे। इंदिरा विहार विकास समिति, महिला मण्डल एवं पूरी कालोनी की होली भी रंगों से सराबोर रही। कालोनी के लोग प्रात: 09.00 बजे टैगोर उद्यान में एकत्रित हुए और रंगोत्सव को मस्ती के साथ-साथ उल्लास और उमंग के साथ मनाया।

इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्ष कुमोद राठौर, सचिव मुक्ता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह, रश्मि सरावगी, मंजू गोयल, रश्मि श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं टैगोर उद्यान में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया, मिठाईयां, शरबत आदि मिठाईयां भी एक-दूसरे को खिलाकर कुछ घंटों के लिए जीवन की खुशियां बांटी।


इस अवसर पर इंदिरा विहार विकास समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुरूष वर्ग एवं युवा, बच्चों ने भी जमकर रंग-गुलाल उड़ेला और रंगोत्सव की खुशियां मनाई।
एक-दूसरे ने दी होली की बधाई


यहां उपस्थित समिति के सदस्यों, महिला मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाईयां दी। महिला मण्डल की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली स्नेह, विश्वास एवं सद्भाव का संदेश देता है और विभिन्न रंगों में सभी जाति, धर्म के लोग एक रंग में रंग जाते हैं, यही सद्भाव और स्नेह की अटूट परंपरा है। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि सभी आत्मीय भाव से एक-दूसरे से मिले, रंग-गुलाल लगाया, जिससे नई ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ. मनीषा सिंह ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उल्लास और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

होलिका दहन में शामिल हुए डॉ. मनीषा-इ. कन्हैया सिंह


होलिका दहन 02 मार्च को इंदिरा विहार कालोनी में पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डा. मनीषा सिंह, इंजीनियर कन्हैया सिंह परिवार सहित शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सभी के लिए धन-धान्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और भभूत से तिलक लगाया। डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि होलिका दहन के भभूत का पौराणिक महत्व है और इसे लगाने से कई प्रकार से लाभ होते हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जताया शोक

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जैन का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677