Connect with us

कोरबा

20 लाख की ठगी के आरोपी की पिटाई :बिलासपुर में व्यापारियों ने जमकर पीटा, कोरबा के युवक ने दुकानदारों को थमाया था फर्जी-चेक

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 20 लाख रुपए की ठगी के आरोपी की व्यापारियों ने जमकर पिटाई कर दी। कोरबा के इस जालसाज ने खुद को बिल्डर बताकर 10 से ज्यादा व्यापारियों से ठगी की। उसने नकली चेक देकर लाखों का सामान खरीदा। शिकायत पर जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो व्यापारियों ने उसे पकड़कर पीटा।

व्यापारियों ने जालसाज की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। व्यापारियों के हंगामा करने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कथित बिल्डर की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है।

व्यापारियों ने पकड़कर युवक की जमकर पिटाई कर दी।

व्यापारियों ने पकड़कर युवक की जमकर पिटाई कर दी।

कथित बिल्डर ठग की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कथित बिल्डर ठग की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कोरबा निवासी उज्जवल विश्वास खुद को बिल्डर बताया, फिर व्यापारियों से ठगी की।

कोरबा निवासी उज्जवल विश्वास खुद को बिल्डर बताया, फिर व्यापारियों से ठगी की।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, कोरबा के रहने वाले उज्ज्वल विश्वास ने खुद को बिल्डर बताया। उसकी पहचान जरहाभाटा में दीपक एंटरप्राइजेज के संचालक विशाल पमनानी से हुई। 2 अगस्त को उज्ज्वल ग्राहक बनकर विशाल पमनानी की दुकान पर गया।

इस दौरान उसने 89 हजार 400 का बिजली का सामान खरीदा। उसने ऑनलाइन पेमेंट करने का वादा करके उसे धोखा दिया। जब पेमेंट फेल हो गया, तो उसने उसे HDFC बैंक का चेक दिया। विशाल ने जब चेक बैंक में लगाया, तो खाते में रकम न होने के कारण वह बाउंस हो गया।

इसके बाद विशाल पमनानी ने अन्य दुकानदारों से पता किया। उन्होंने बताया कि उज्जवल ने सिर्फ उनसे ही नहीं, बल्कि शहर के कई नामी दुकान संचालकों को भी ठगी की है। कथित बिल्डर से परेशान होकर व्यापारियों ने पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने शिकायत पर भी नहीं की थी कार्रवाई

पुलिस ने आपसी लेनदेन का मामला बताकर कोई कार्रवाई नहीं की। व्यापारियों ने इसे ठगी का मामला बताया, फिर भी पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। इससे परेशान व्यापारी कथित बिल्डर की तलाश करते रहे। दो दिन पहले व्यापारियों को कथित बिल्डर उज्जवल विश्वास व्यापार विहार में दिखा।

इसके बाद व्यापारियों ने उज्ज्वल विश्वास को पकड़ लिया, फिर सभी व्यापारियों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। पकड़कर तारबाहर थाना लेकर गए। तारबाहर पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज करने की बात कही, फिर सिविल लाइन थाना भेज दिया। बाद में सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया।

व्यापार विहार में पकड़ाया तो व्यापारियों ने जमकर की पिटाई।

व्यापार विहार में पकड़ाया तो व्यापारियों ने जमकर की पिटाई।

इन व्यापारियों से की लाखों की ठगी

कथित बिल्डर उज्ज्वल विश्वास ने 20 लाख रुपए से ज्यादा का सामान खरीदा, जिसमें सांवरिया इलेक्ट्रिकल्स से 1.26 लाख रुपए, मित्तल सेल्स मोपका से 3.07 लाख रुपए, साई इलेक्ट्रिकल्स से 1.34 लाख रुपए और दीप टिम्बर एंड हार्डवेयर से 9.60 लाख रुपए शामिल हैं।

इसके अलावा आरोपी ने कोरबा में भी व्यापारियों के साथ इसी तरह धोखाधड़ी की है। अब इस मामले में कोरबा के व्यापारी भी उसके खिलाफ शिकायत करने की तैयारी में हैं। कई दुकानदारों को उज्ज्वल विश्वास ने झांसे में लेकर ठगी की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677