राजकुमार अग्रवाल के आतिथ्य में हुआ भव्य आयोजन, समाज की एकजुटता और सेवा भावना का दिया संदेश
कोरबा/कटघोरा। अग्रवाल सभा कटघोरा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व डॉ. राजकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में बिलासपुर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी ललित अग्रवाल तथा बिल्हा के युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी गौरव अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ‘ज्योति’ ने की इस अवसर पर अग्रवाल सभा के संरक्षक रामनाथ सिंघानिया,महिला मंडल की अध्य्क्ष श्रीमती बबिता गर्ग,नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमन गोयल मंच पर उपस्थित रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी की आरती एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अग्रवाल सभा के सदस्यों ने मंचस्थ अतिथियों का बैज लगाकर, शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सर्वप्रथम सचिव अभिषेक गर्ग के द्वारा सचिवी प्रतिवेदन के माध्यम से उपस्थित सभी अगर्जनो को आगामी कार्य योजना की जानकारी उपलब्ध कराई
समाज की सुविधा के लिए बनेंगे 28 नए कमरे और विशाल हॉल
स्वागत उद्बोधन में अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल ‘ज्योति’ ने समाजजनों को भवन में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्रसेन भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद कमरों की कमी महसूस की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए भवन परिसर में 28 नए कमरों के साथ 6 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल वाले विशाल हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमे से प्रथम तल का निर्माण लगभग पूर्ण कर लिया गया है व दूसरे तल का निर्माण पूर्णता की ओर है कार्य पूर्ण होने के बाद समाज के साथ-साथ नगरवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस घोषणा का उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
अग्रवाल समाज शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में अग्रणी : डॉ. राजकुमार अग्रवाल
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन जी ने समाज को सेवा, समानता, परिश्रम और सहयोग का जो मार्ग दिखाया है, हम सभी को उसी मार्ग पर चलना चाहिए। उनके आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति और समाज निरंतर प्रगति कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती के पूर्व 14 दिनों तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोना भी है। इन आयोजनों के माध्यम से समाज के लोग एक साथ समय बिताते हैं, आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सदैव अग्रणी रहा है। आज शिक्षा और बेहतर भविष्य की तलाश में बच्चे दूसरे शहरों में जाकर अध्ययन कर रहे हैं तथा अनेक भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों का दायित्व है कि वे बच्चों को अपनी मातृभाषा मारवाड़ी के महत्व से भी परिचित कराते रहें और उन्हें इसके प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि अपनी भाषा एवं सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रह सके।
परिश्रम, दान और सेवा अग्रवाल समाज की पहचान : गौरव अग्रवाल
विशिष्ट अतिथि एवं बिल्हा के युवा उद्योगपति गौरव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में आज जो बड़े-बड़े विकास एवं सेवा कार्य दिखाई देते हैं, उनमें अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के पूर्वजों ने कठिन परिश्रम के साथ व्यापार और व्यवसाय में सफलता प्राप्त की तथा दान-पुण्य एवं जनसेवा को सदैव प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि दान और सेवा की भावना अग्रवाल समाज की विशिष्ट पहचान है। समाज के लोगों ने अपनी मेहनत से अर्जित संसाधनों का उपयोग सदैव जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में किया है। यही संस्कार आज भी नई पीढ़ी को समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। समाज की निरंतर प्रगति के लिए परिश्रम, सहयोग और परोपकार की इस परंपरा को आगे बढ़ाना आवश्यक है।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा के नेतृत्व में अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल द्वारा विभिन्न खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मंचस्थ अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने मंचस्थ अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
समाज के अनेक गणमान्यजन रहे उपस्थित
समारोह में अतिथियों के साथ पधारे मुख्य अतिथि की धर्मपत्नी श्रीमती लायन प्रेमलता अग्रवाल सहित अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष सुरेश बंसल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल,अनिल मित्तल, रमेश गर्ग ‘भवानी’, चन्द्रप्रकाश सिंघानिया, संजय धनोंदिया, संजय गोयल, अरविंद मित्तल, अशोक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पार्षद संजय सिंघल, मीडिया प्रभारी अजय धनोंदिया,हितेश गुप्ता, राकेश गोयल, मनोज गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, राकेश बंसल, बजरंग अग्रवाल, दीपक गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, भरत अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल (पाली), पवन गोयल, अशोक गोयल, अनुराग अग्रवाल, घासीराम अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुनील मित्तल, अंकित सिंघानिया, सत्यनारायण जिंदल, अतुल मित्तल, सांवरिया मित्तल, जयप्रकाश गर्ग,शंकर सिंघल, नारायण गोयल, आशीष अग्रवाल, शिव अग्रवाल,महेंद्र पचेरिवाल, अक्षत धनोंदिया, अमन गोयल, नयन अग्रवाल एवं लव गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महिला मंडल की ओर से बबिता गर्ग,प्रियंका बंसल,अंजू गर्ग, जानकी अग्रवाल, वर्षा गोयल, शकुन सिंघल, ज्योति गर्ग ,दीपिका गर्ग,एवं शोभा गर्ग सहित महिला मंडल और नवयुवक मंडल के सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अलावा ढेलवाडीह,सुतर्रा,चैतमा,रजकम्मा, पाली,मादन,जड़गा, पोड़ी, गुर्सिया ,तानाखार,एवं बनबांधा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अग्रबंधु समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन अग्रवाल सभा कटघोरा के सचिव अभिषेक गर्ग ने किया। समारोह ने समाज में एकता, संस्कार, सहयोग एवं सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मुख्य अतिथि होंगे लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल कोरबा कोरबा/कटघोरा। अग्रवाल सभा कटघोरा द्वारा अग्रवाल समाज के आराध्य एवं समाजवाद, समानता और परोपकार के प्रतीक महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती इस वर्ष 11 अक्टूबर को श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर अग्रवाल समाज में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार अग्रवाल वरिष्ठ एवं प्रतिष्टित समाज सेवी कोरबा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि गौरव अग्रवाल युवा उद्योगपति एवं समाज सेवी बिल्हा बिलासपुर एवं ललित अग्रवाल प्रतिष्टित उद्योगपति एव धर्मवीर रतनपुर होंगे बिलासपुर एव कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल करेंगे। समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अतिथियों के आगमन को लेकर अग्रवाल समाज में हर्ष का माहौल है। समारोह में उपस्थित समाजजनों को अतिथियों के अनुभवों एवं विचारों से नई और उपयोगी जानकारियां प्राप्त होंगी। बैंड-बाजे ,कर्मा नृत्य,महाराजा अग्रसेन जी की झांकी,और आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा अग्रवाल सभा द्वारा जयंती समारोह की शुरुआत 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ की जाएगी। शोभायात्रा चंद्रभान शंकर लाल अग्रवाल भारत शेलेक फैक्ट्री, कारखाना एरिया स्थित निवास से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, आतिशबाजी एवं समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद वीरनारायण चौक पहुंचेगी, जहां से वापस अग्रसेन भवन के लिए रवाना होगी। इसके पश्चात शोभायात्रा अग्रसेन भवन पहुंचकर समारोह के रूप में परिणित होगी। शोभायात्रा को लेकर समाज के सभी वर्गों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में समाजजनों के शामिल होने की संभावना है। विधिवत होगी महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना शोभायात्रा के पश्चात अग्रसेन भवन में आयोजित मुख्य समारोह में मंचस्थ अतिथियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में महाराजा श्री अग्रसेन जी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान समाज की एकता, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सहभागिता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं का होगा सम्मान जयंती समारोह के अवसर पर अग्रवाल समाज की महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मंचस्थ अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। विजेताओं का सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण रहेगा। अग्रवाल सभा कटघोरा द्वारा समाज के सभी अग्रबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों से जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा एवं मुख्य समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश देगा, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और उनके बताए मार्ग से परिचित कराने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
12 ट्राईसाइकिल, 18 व्हीलचेयर और 13 श्रवण यंत्र वितरित; दो 17 वर्षीय युवतियों को मौके पर मिली व्हीलचेयर
कोरबा/कटघोरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 43 दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में 12 ट्राईसाइकिल, 18 व्हीलचेयर एवं 13 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इस दौरान 17 वर्षीय सना निषाद एवं 17 वर्षीय जन्नत कुरैशी का मौके पर ही नया पंजीयन किया गया। उनकी आवश्यकता को देखते हुए दोनों को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में कटघोरा एसडीएम, जनपद पंचायत कटघोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) तथा समाज कल्याण विभाग कोरबा से श्री सक्सेना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एम.पी. सिंह ने किया।
दिव्यांगजनों की सेवा समाज की जिम्मेदारी : प्रेमचंद पटेल
इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना केवल सरकारी सहायता नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायता मिलती है, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सहयोग मिलता है।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कटघोरा श्रीमती झुलबाई कंवर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीना शर्मा, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह-संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, राम प्रसाद कोराम, मंडल महामंत्री समजीत सिंह, कटघोरा मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा पीयूष गर्ग, विधायक प्रतिनिधि जनपद कटघोरा राजकुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना तथा सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा।
उक्त आशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी शिवशंकर जायसवाल ने दी।
कोरबा/कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित मक्का मस्जिद में नमाज की तैयारी कर रहे 55 वर्षीय महबूब आलम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि 33 वर्षीय माजिद हुसैन ने पुरानी रंजिश के चलते बाइक के शॉक-अप पाइप से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए।
हमले में महबूब आलम के सिर पर करीब 12 टांके लगे हैं। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर किया गया है।
नमाज से पहले पीछे से किया हमला
घटना सोमवार की है। शास्त्री नगर निवासी महबूब आलम मक्का मस्जिद में नमाज की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान माजिद हुसैन पीछे से आया और बाइक के शॉक-अप पाइप से उनके सिर पर हमला कर दिया।
मस्जिद में अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल महबूब आलम को कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हमला करने के बाद आरोपी फरार
घटना के बाद आरोपी माजिद हुसैन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
बेटे बोले- नमाज की तैयारी के दौरान किया हमला
घायल महबूब आलम के बेटे ने बताया कि उनके पिता नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद आए थे। नमाज की तैयारी के दौरान ही युवक ने पीछे से हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। कटघोरा में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासी इमरान खान ने कहा कि आपसी विवाद को मस्जिद से बाहर सुलझाना चाहिए था। उन्होंने मस्जिद में हुई मारपीट की घटना को गलत बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।