Connect with us

देश

एक्सिस बैंक ने अपनी पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा शुरू की

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने शनिवार को यहां अपनी पहली डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा का उद्घाटन किया। एक्सिस बैंक ने बयान में कहा कि यह शाखा सुरक्षित बैंकिंग को नए सिरे से परिभाषित करने की दिशा में एक कदम है। इसमें उन्नत स्वचालन, उच्च स्तरीय सुरक्षा और अत्याधुनिक लॉकर सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने पर जोर दिया गया है। इस शाखा का उद्घाटन वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने बैंक के प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी और कार्यकारी निदेशक मुनीश शारदा की उपस्थिति में किया। बयान के अनुसार, भारत में सुरक्षित जमा लॉकर की उपलब्धता और मांग के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है, खासकर घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में। 

उद्योग के अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2030 तक देश में लगभग छह करोड़ संपन्न लोगों को बैंक लॉकर की आवश्यकता होगी, जबकि वर्तमान में केवल करीब 60 लाख लॉकर ही उपलब्ध हैं। यह अंतर बड़े शहरों में और अधिक स्पष्ट है, जहां शहरी आवास तेजी से ‘गेटेड’ रिहायशी परिसरों पर केंद्रित हो रहा है। एक्सिस बैंक की यह डिजिटल लॉकर-केंद्रित शाखा इसी बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए विकसित की गई है, जो प्रीमियम आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षित और स्वचालित लॉकर सेवाएं प्रदान करती है। 

बैंक ने कहा कि शाखा के डिजाइन और सेवा वितरण को नए सिरे से तैयार कर वह घनी शहरी आबादी वाले क्षेत्रों में अपनी भौतिक उपस्थिति को मजबूत कर रहा है और ग्राहकों को अधिक नियंत्रण, गोपनीयता और सुविधा प्रदान कर रहा है।  

Continue Reading

देश

एक बार फिर Kapil Sharma के कैप्स कैफे के पास फिर हुई फायरिंग…धमकी देते हुए कहा कि, ‘अब किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे’

Published

on

मुंबई/ओटावा, एजेंसी। एक बार फिर से कपिल शर्मा निशाने पर आ गए हैं। दिन ब दिन उनकी परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आपको बता दें कि एक बार दोबारा से कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले रेस्टोरेंट कैप्स कैफे के पास फायरिंग की गई। 2 मई को कनाडा में सुबह ये गोलीबारी की गई और इसकी जिम्मेदारी फिर से बिश्नोई गैंग ने ली है। 

 Kapil Sharma threat

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कपिल शर्मा को धमकाया
इस फायरिंग के बाद एक पोस्ट वायरल हो गई है, जिसमें कपिल शर्मा को धमकाया गया है। टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू द्वारा इस पोस्ट को सांझा किया है, इसमें लिखा है कि,”अभी तो हमने chai sutta bar पर फायरिंग की है लेकिन अगला नंबर तुम्हारा ही है। इस बार अगला नंबर तेरे कैफ़े और मुंबई वाले घर का होगा और अब हम किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे। 

 Kapil Sharma threat

इससे पहले भी हो चुकी है गोलीबारी 
कपिल शर्मा के कैफ़े पर ये फायरिंग पहली बार नहीं है। इससे पहले भी 2 बार कपिल शर्मा के कैफ़े पर गोलीबारी की जा चुकी है और इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। अब हाल में 2 मई को हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली है। आपको बता दें पहले फायरिंग 2025 के जुलाई में और दूसरी 2025 के ही अगस्त महीने में हुई थी। 

 Kapil Sharma threat
Continue Reading

देश

कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 10% बढ़कर 5,423 करोड़ रुपए

Published

on

मुंबई, एजेंसी। कोटक महिंद्रा बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 4,933 करोड़ रुपए था। चौथी तिमाही में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ रुपए रहा। 

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय आठ प्रतिशत बढ़कर 7,876 करोड़ रुपए हो गई, जो एक वर्ष पहले 7,284 करोड़ रुपए थी।  

Continue Reading

देश

Petrol-Diesel News: पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहींः सरकारी सूत्र

Published

on

मुंबई, एजेंसी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और पिछले चार वर्षों से घरेलू खुदरा दरों के स्थिर रहने के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि बदले हुए हालात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव

इस सप्ताह कच्चा तेल 126 डॉलर प्रति बैरल के चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि हल्की गिरावट के बाद भी कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। Strait of Hormuz में तेल आपूर्ति प्रभावित होने और Iran–United States तनाव से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।

तेल कंपनियों पर बढ़ता घाटा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी के दाम अभी नहीं बढ़ाए गए हैं। हालांकि, वाणिज्यिक एलपीजी, औद्योगिक डीजल और विमान ईंधन की कीमतों में लागत के अनुसार बढ़ोतरी की जा चुकी है।

कीमत बढ़ने की आशंका

विश्लेषकों का मानना है कि परिस्थितियां ऐसी बनी रहीं तो पेट्रोल-डीजल के दाम 25 से 28 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल रु.94.77 और डीजल रु.87.67 प्रति लीटर बिक रहा है।

भारी नुकसान झेल रहीं कंपनियां

सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब रु.20 प्रति लीटर और डीजल पर लगभग रु.10 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। पिछले साल कच्चे तेल की औसत कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 110–114 डॉलर के बीच पहुंच गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677