कोरबा
बाबा घासीदास ने ऊंच-नीच मिटाकर मानव को एक रहने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
कोरबा । सतनामी कल्याण समिति कोरबा द्वारा गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। 18वीं शताब्दी में उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और समाज में व्याप्त असमानताओं, कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य किया। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। हम सभी उनके सन्देश को अपनाते हुए मिलजुलकर रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रही है। यहाँ प्रचुर मात्रा में बहुमूल्य खनिज, वन सम्पदा की बहुलता है साथ ही मेहनतकरने वाले लोग यहां रहते है। हम सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, एकजुट रहने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विकास की राह में आगे बढ़ने की बात कहते हुए सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी और लगभग 90 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन आबंटन करने की घोषणा की।
सतनाम प्रांगण ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित गुरु घासीदास समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज बाबा गुरुघासी दास की जयंती में जगह-जगह कार्यक्रम में शामिल होने का पुण्य अवसर मिल रहा है और यह भी सौभाग्य की बात है कि ऊर्जाधानी कोरबा से कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर आगे चलते हैं। उनका नारा “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास“ है जिसे छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी अपनाया है और इसी दिशा में सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से लेकर अन्य स्थानों को विकसित करने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया। समाज का आशीर्वाद हमेशा बनी रहे और समाज आगे बढ़ता रहे यही हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि अभी एक साल पूरे हुए हैं और हम जनादेश परब मना रहे हैं। एक साल के कार्यकाल में जो भी वादा था उसे पूरा किया गया है। पीएम आवास का निर्माण, 3100 में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान, 5500 प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी, 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये और पीएससी में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए ट्राइबल हॉस्टल की सीट 200 कर दिए जाने की जानकारी देते हुए आगे कहा कि समाज को अभी शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ना होगा। हमारी नई शिक्षा नीति, उद्योग नीति गरीबों, युवाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, अग्निवीरो, दिव्यांगजनो के लिए फायदेमंद है। समाज उद्यम के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सालिक निर्मल दिवाकर के पुस्तक “माँ की चाहत“ का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय सहित अन्य सभी अतिथि आरती और जैतखाम की पूजा कर ध्वजारोहण में शामिल हुए। इस दौरान मंच में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कलेक्टर अजीत वसंत, समाज के अध्यक्ष यू आर महिलांगे, नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष विजय दिवाकर, सचिव जय कुमार लहरे, आर डी भारद्वाज ,आर पी खांडे, एस के बंजारा सहित वार्ड पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया सहित अन्य समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन-

कोरबा में आयोजित समारोह में सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन किया। महामाला, बाबा गुरु घासीदास के तैल्य चित्र सहित गुलाब के फूल भेंट किए गए। इस दौरान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को चाँदी का मुकुट पहनाकर अभिनन्दन किया।
शिक्षा को अपनाकर आगे बढ़े समाज : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने सभी मनुष्यों को एक समान मानव के रूप में देखा। जब वे अवतरित हुए तो ऊंच-नीच,छुआछूत का बोलबाला था। उन्होंने इन विषमताओं को दूर करते हुए जैतखाम की स्थापना कर सत्य का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समय गिरौदपुरी सहित अन्य तीर्थ स्थलों का विकास हुआ। मंत्री श्री बघेल ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर उद्योग-धंधे की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कोरबा के कार्यक्रम में आने पर खुद को गौरवान्वित बताते हुए कहा कि समाज की जो भी आवश्यकता है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
सभी के उत्थान के लिए काम कर रही है सरकार : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि नगर विधायक व उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश मनखे-मनखे एक समान वर्षों पहले दिया गया था जो आज साकार होता नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी प्रदेश के विकास को लेकर कार्य कर रही है। सभी समाज को साथ लेकर राज्य का विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम स्थल के विकास के लिए सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा। यहाँ डोम निर्माण के लिए भी राशि जारी की गई है। आने वाले दिनों में भव्य डोम नजर आएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य का विकास किया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने इस जयंती स्थल के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 50 साल से यहाँ जयंती मनाई जा रही है। यहाँ की जमीन कम दर पर समाज को मिले इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी है और समाज के हित के लिए निर्णय का अनुरोध किया है। मंत्री श्री देवांगन ने सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
कोरबा
22-23 जुलाई को बिलासपुर-रायपुर-कोरबा रूट की 8 ट्रेनें कैंसिल:भाटापारा-हथबंध के बीच तीसरी लाइन का काम, छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बढ़ी परेशानी
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) काम किया जाएगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जिससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।
रेलवे प्रशासन का दावा है कि बिलासपुर रेलवे जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इस काम को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, इससे यात्रियों को सुविधाएं मिल सके। इस कड़ी में तीसरी लाइन का कार्य भी चल रहा है।
इसके तहत रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाड़ियां
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी
22 जुलाई को 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और यहीं से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।
कोरबा
जुड़वा नवजातों की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा:कोरबा में इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने 14 बिंदुओं पर जांच की मांग की
कोरबा। कोरबा शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल में जन्म के बाद भर्ती जुड़वा नवजातों की पीलिया से मौत के बाद परिजनों ने सोमवार को अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद दोनों नवजात पीलिया से पीड़ित हो गए थे। शनिवार रात एक नवजात की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था। रविवार शाम दूसरे नवजात ने भी दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
दोनों बच्चों की मौत से नाराज परिजन सोमवार को आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की।
14 बिंदुओं पर जांच की मांग
पीड़ित पक्ष के संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की योग्यता की भी जांच होनी चाहिए। परिजनों ने पूरे मामले की 14 बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
शाम को नायब तहसीलदार दीपक पटेल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल प्रबंधन पर समय पर सही जानकारी नहीं देने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
जांच टीम गठित होगी
नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि परिजनों से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। उनके निर्देश पर जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
कोरबा में 9 लाख की लकड़ी बरामद:इमारती लकड़ी चोरी-परिवहन मामले में आरोपी गिरफ्तार, क्रेन भी जब्त, राजस्व भूमि से काटे गए थे 7 पेड़
कोरबा। कोरबा पुलिस ने इमारती लकड़ी की अवैध कटाई और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी और उसे ले जाने में इस्तेमाल की गई एक क्रेन जब्त की है। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने शिकायत में बताया था कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व भूमि से बिना अनुमति के 7 पेड़ काटकर उनकी लकड़ी अवैध रूप से ले जाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक पहुंची थी लकड़ी
तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि अवैध लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक ले जाया गया था। इसके बाद प्रदेश स्तर की संयुक्त जांच टीम ने कार्रवाई कर 20.169 घन मीटर लकड़ी और परिवहन में इस्तेमाल की गई क्रेन जब्त कर ली।
एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने इस मामले में सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 673/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 316(5) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच
पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। लकड़ी के असली स्रोत, परिवहन में शामिल अन्य लोगों और किसी संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
अवैध कटाई की जानकारी तुरंत दें
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरे मामले की जांच वैज्ञानिक और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं शासकीय या वन भूमि से अवैध कटाई, लकड़ी का परिवहन या भंडारण होता दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
